Back
झपटमार के पीछे दौड़े युवक की ट्रेन से मौत, CCTV से पहचान संभव
RKRakesh Kumar
Mar 07, 2026 05:18:37
New Delhi, Delhi
झपटमार का पीछा करते हुए आया युवक रेल की चपेट में,हुई मौत。
शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन के इंतजार में बैठे राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सुरक्षा गार्ड से दिनदहाड़े बदमाश ने मोबाइल झपट लिया और भागकर रेलवे ट्रैक को पार करने लगा। पीड़ित गार्ड उसके पीछेे दौड़ा तो ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यात्रियों की सुरक्षा में हो रही गंभीर लापरवाही पर रेलवे ने चुप्पी साध ली है。
रोहित कुमार अपने परिवार के साथ बागपत के वाजिदपुर गांव के रहने वाले थे। परिवार में माता-पिता व पांच माह की गर्भवती पत्नी है। पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी। रोहित पिछले दो वर्ष से ताहिरपुर स्थित दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड थे। वह train से आना जाना करते थे। वह अपने साथी जय भगवान के साथ शुक्रवार शाम को ड्यूटी खत्म करके शाहदरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से उन्हें बागपत की ट्रेन पकड़नी थी। दोनों सुरक्षा गार्ड ट्रेन के इंतजार में बेंच पर बैठे हुए थे। जय भगवान का कहना है कि रोहित मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे। शाम चार बजे पीछे से एक बदमाश आया और झपट्टा मारकर रोहित का मोबाइल लेकर ट्रैक पर पहुंच गया। जैसे ही रोहित उसका पीछा करते हुए ट्रैक पर गया, तभी पुरानी दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जा रही ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से रोहित बुरी तरह से जख्मी हो गए और मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश उनका मोबाइल लेकर भागने में कामयाब हो गया। जीआरपी पुलिस जांच में जुटी जल्द ही मोबाइल झपट मार को भी सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा。
हिमांशु शेखर उपाध्याय, उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। फुटेज की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि शीघ्र ही आरोपित पकड़ा जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 07, 2026 08:03:10Noida, Uttar Pradesh:ये रैली नहीं रैला है: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत जी
अमित साह की रैली की भीड़ को देखकर बोले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत
ये रैली नहीं रैला है
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 07, 2026 08:02:580
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 07, 2026 08:02:380
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 07, 2026 08:02:23Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:महंगाई को लेकर लोगों के साथ वॉक थ्रू
0
Report
ADAnup Das
FollowMar 07, 2026 08:02:170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 07, 2026 08:02:090
Report
MSManish Singh
FollowMar 07, 2026 08:01:580
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 07, 2026 08:00:400
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 07, 2026 08:00:290
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 07, 2026 08:00:200
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 07, 2026 08:00:110
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 07, 2026 07:51:210
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 07:51:020
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 07, 2026 07:50:520
Report
KMKIRAN MANNA
FollowMar 07, 2026 07:50:430
Report