Back
बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुए का आतंक, किसानों में दहशत
NANasim Ahmad
Oct 28, 2025 10:12:20
Delhi, Delhi
उत्तरी दिल्ली बुराड़ी जगतपुर यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुए का आतंक। तेंदुए ने चरवाहे के मवेशी को बनाया निशाना। चरवाहों ने मवेशी को तेंदुए के चंगुल से बचाने की लाख कोशिश लेकिन खूंखार जानवर के सामने तमाम कोशिश हुई फेल। बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुए की सूचना वन विभाग को दी वन विभाग ने किया रेस्क्यू शुरू। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए बायोडायवर्सिटी पार्क में लगाए पिंजरे।
बुराडी का जगतपुर गांव दहशत का गढ़ बना हुआ है। इन दिनों ग्रामीणवासी और किसान के जी रहे डर के साय में। कल देर शाम एक चरवाहा अपने मवेशियों को जंगल में चराकर गांव की तरफ वापस लौट रहा था। तभी तेंदुए ने मवेशियों पर हमला कर दिया। तेंदुए ने मवेशियों के झुंड से एक गाय के छोटे बछड़े को अपने मुंह में दबाकर जंगल में घसीट कर ले गया। चरवाहा और किसानों ने हिम्मत जुटा और बछड़े को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन तब तक तेंदुआ अपने खूंखार दातों से बछड़े की गर्दन तोड़ चुका था। चरवाहा जैसे ही बछड़े को दबाने के लिए खड्डा खोदने की तैयारी की तभी तेंदुआ फिर आया और उसे मरे बछड़े को दांतों में दबाकर झाड़ियां में ले गया जहां उसने बछड़े को तित्तर पित्तर कर दिया।
घटना के बाद किसानों ने वन विभाग को इस बात की सूचना दी। वन विभाग की टीम पहुंची जिन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और आज वन विभाग की टीम ने पहुंचकर बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुए को पकड़ने के लिए कई पिजरे लगा दिए लेकिन सवाल खड़ा होता है कि पिछले 10 महीने से लगातार बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुआ घूम रहा है और लगातार अन्य जंगली जानवरों को अपना निशाना बना रहा है। वन विभाग के हाथ अभी भी खाली है। जिसके चलते किसानों के अंदर तेंदुए का खतरा बरकरार बना हुआ है। किसानों का कहना है कि तेंदुए के चलते किसान अपने खेतों में फसलें नहीं लग पा रहे हैं।
फिलहाल बुराड़ी के बायोडायवर्सिटी पार्क में सबसे पहले 2016 में तेंदुआ आया था, जिसका रेस्क्यू किया गया था। उसके बाद 2024 में जगतपुर गांव के 17 लोगों को घायल किया था और उसे तेंदुए को भी पकड़ कर वन विभाग की टीम ने चिड़ियाघर छोड़ दिया था। वही सन 2026/3 जनवरी से लगातार तेंदुए तेंदुए के बायोडायवर्सिटी पार्क में किसानों को दिखाई दे रहा है और जानवरों के अवशेष बायोडायवर्सिटी पार्क में अक्सर देखने को मिलते हैं लेकिन कल जो घटना घटी उसके बाद किसानों के होश उड़ गए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowOct 28, 2025 12:48:270
Report
SKSATISH KUMAR
FollowOct 28, 2025 12:48:130
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 28, 2025 12:48:010
Report
JPJai Pal
FollowOct 28, 2025 12:47:49Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर छठ पूजा के दौरान दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई. छठ पूजा के बीच मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
0
Report
ADArvind Dubey
FollowOct 28, 2025 12:47:360
Report
MMMohammad Muzammil
FollowOct 28, 2025 12:47:140
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 28, 2025 12:46:370
Report
PKPrashant Kumar
FollowOct 28, 2025 12:46:060
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowOct 28, 2025 12:45:430
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowOct 28, 2025 12:45:270
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowOct 28, 2025 12:43:440
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowOct 28, 2025 12:43:260
Report
DRDamodar Raigar
FollowOct 28, 2025 12:43:150
Report
ADArjun Devda
FollowOct 28, 2025 12:42:580
Report
DGDeepak Goyal
FollowOct 28, 2025 12:42:370
Report
