Back
ब्रह्मपुरी वार्ड में 47.99 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास, विकास जारी
RKRakesh Kumar
Mar 19, 2026 07:36:02
New Delhi, Delhi
ब्रह्मपुरी वार्ड में विकास को मिली नई रफ्तार, ₹47.99 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक अजय महावर ने ब्रह्मपुरी वार्ड में विभिन्न गलियों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस पहल के तहत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। शिलान्यास किए गए कार्यों में गली नंबर 5, E-ब्लॉक, जगजीत नगर (3 पुस्ता), गली नंबर 6, D-ब्लॉक, जगजीत नगर और उनसे जुड़े लिंक मार्गों का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं पर कुल ₹47.99 लाख की लागत निर्धारित की गई है। इस मौके पर विधायक अजय महावर ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मजबूत और टिकाऊ आधारभूत ढांचा तैयार करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि घोंडा विधानसभा के हर गली-मोहल्ले तक बेहतर सड़क, स्वच्छता और सुविधाएं पहुंचाना उनका संकल्प है। उनके अनुसार, ये निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार बनाए रखी जाएगी और जनता की जरूरतों के अनुसार योजनाएं लागू होती रहेंगी। विधायक ने स्थानीय लोगों के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक काफी संख्या में उपस्थित रहे। बाइट: विधायक अजय महावर वोक्सपॉप: स्थानीय जनता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 19, 2026 10:13:130
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 19, 2026 10:12:460
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 10:12:230
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 19, 2026 10:12:130
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 19, 2026 10:11:560
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 10:10:52Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAJMOHAN UNNITHAN (CONGRESS) ON CEC MEETING
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 19, 2026 10:10:210
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 19, 2026 10:10:080
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 19, 2026 10:09:560
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 19, 2026 10:09:400
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 19, 2026 10:09:230
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 19, 2026 10:09:060
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 19, 2026 10:08:490
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 10:08:08Noida, Uttar Pradesh:GANDHINAGAR (GUJARAT): GUJARAT DEPUTY CM HARSH SANGHAVI CHAIRS DISTRICT REVIEW MEETING WITH MLAs, MUNICIPAL COMMISSIONER COLLECTOR AT COLLECTOR’S OFFICE/ VISUALS
0
Report