Back
सीलमपुर में सीवर ओवरफ्लो से गंदे पानी का खतरा, जनता प्रशासन से स्थायी समाधान माँग रही
RKRakesh Kumar
Feb 16, 2026 19:00:47
New Delhi, Delhi
जल बोर्ड अधिकारियों की निगम पार्षद अनिल गॉड ने लगाई फोन कर जमकर क्लास साफ सफाई न होने पर।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुनापार इलाके में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान हैं। मामला सीलमपुर विधानसभा के मौजपुर वार्ड नम्बर 228 ब्रह्मपुरी गली नंबर 11, आई ब्लॉक का है, जहां कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने संबंधित विभागों और अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें दीं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
घटना क्षेत्र में क्षतिग्रस्त और बदहाल सीवर व्यवस्था के कारण पिछले कई दिनों से लगातार सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। गली और मुख्य रास्तों पर पानी भर जाने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना स्कूल जाते समय सीवर के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
आपको यह भी बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा इलाके के ज्यादातर वार्ड की गलियां जैसे जाफराबाद, चौहान बांगर, वेलकम लोहा मार्कीट, गोतमपुरी, ब्रह्मपुरी की कुछ गालियां इस समय सीवर ओवरफ्लो गंदे पानी से भरी हुई है जिससे बीमारी का डर सता रहा है और जनता अपने जनप्रतिनिधियों से नाराजगी जाहिर कर रही है।
स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि बाजार आने-जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तेज रफ्तार वाहन गंदा पानी उछाल देते हैं, जिससे लोगों के कपड़े और सामान खराब हो जाते हैं। इससे न केवल असुविधा बढ़ रही है बल्कि बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने विधायक, पार्षद और दिल्ली जल बोर्ड समेत कई विभागों में शिकायतें दर्ज कराई हैं। बावजूद इसके, अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है और जिम्मेदार विभाग केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि इलाके के लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 16, 2026 19:00:210
Report
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 16, 2026 18:45:410
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 16, 2026 18:45:320
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 16, 2026 18:45:190
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 18:45:100
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 16, 2026 18:16:250
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 18:16:120
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 16, 2026 18:16:000
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:510
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:400
Report
SMSubhasis Mandal
FollowFeb 16, 2026 18:15:180
Report
0
Report