Back
पूर्वी दिल्ली संजय झील के पास युवक की चाकू मारकर हत्याकांड, पुलिस जांच में जुटी
SBSACHIN BIDLAAN
Feb 19, 2026 10:48:56
New Delhi, Delhi
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र में संजय झील इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान लोको चौधरी के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली के शशि गार्डन इलाके का रहने वाला था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक की पत्नी के अनुसार, घटना से पहले लोको को उसके एक परिचित ने फोन कर बाहर बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि उसी शख्स ने किसी रंजिश या साजिश के तहत लोको पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा बारीकी से निरीक्षण कराया गया। आसपास से साक्ष्य जुटाए गए हैं और खून से सने नमूने सील कर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और घटना की पूरी कड़ी को जोड़ा जा सके।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लेन-देन का विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 12:21:37Noida, Uttar Pradesh:BLO अब अनिवार्यता के साथ नहीं बैठेंगे बूथ पर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ब्लू के बूथ पर बैठने की अनिवार्यता खत्म की
सुबह 10 से 12 वाली व्यवस्था समाप्त की
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 19, 2026 12:21:260
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 19, 2026 12:21:090
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 19, 2026 12:20:540
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 19, 2026 12:20:400
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 19, 2026 12:20:260
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 12:20:13Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:चेक बाउंस मामले में जेल से जमानत मिलने के बाद अभिनेता राजपाल यादव अपने गांव पहुंचे इस दौरान उन्होंने जमकर डांस किया। जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव का ये मस्ती भरा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 19, 2026 12:20:020
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 19, 2026 12:19:450
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 19, 2026 12:19:310
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 19, 2026 12:19:200
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 19, 2026 12:19:030
Report
SDSurendra Dasila
FollowFeb 19, 2026 12:18:460
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 12:18:310
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 19, 2026 12:18:160
Report