Back
यमुना किनारे छठ पूजा स्वतंत्रता: मनोज तिवारी ने सोनिया विहार घाटों का निरीक्षण किया
RKRakesh Kumar
Oct 22, 2025 12:45:54
Delhi, Delhi
संसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार के छठ घाटों का निरीक्षण किया। जैसे-जैसे भगवान भास्कर की आराधना का महापर्व छठ पूजा का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे संगठन से सरकार तक यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि इस बार की छठ पूजा यमुना के तट पर और ऐतिहासिक हो। इसी क्रम में आज यमुनापार उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार से बुराड़ी तक के छठ घाटों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और इस बार की छठ पूजा को विशेष बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर उत्तर पूर्वी जिला के अध्यक्ष डा यू के चौधरी, पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा, उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी, अनुपम पांडे, मंत्री प्रमोद झा, संजीव चौधरी, जिला अध्यक्ष अनिल झा, मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्रा, ज्योति चौहान, राकेश डेढ़ा, तरुण बैसला, निगम पार्षद ब्रजेश सिंह, सोनी पांडे सहित छठ समितियों के पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन दिल्ली नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण करने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पूर्वांचल वासियों के महापर्व के लिए यमुना के किनारे छठ पूजा की स्वतंत्रता चाहिए थी, जिसे अब खोला गया है और पूर्वांचल वासियों के महापर्व पर लगा प्रतिबंध हट गया है। वर्षों तक भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं ने महापर्व छठ को यमुना के किनारों पर मनाने की मांग की। अनेक कार्यकर्ता इस संघर्ष में घायल हुए, तो कुछ पर मुकदमा भी दर्ज हुआ। अब दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छठ पूजा यमुना तट पर होगी, और कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमे भी वापस होंगे। बाइट — मनोज तिवारी, सांसद; बाइट — कपिल मिश्रा, कैबिनेट मंत्री।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 22, 2025 15:03:091
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 22, 2025 15:02:550
Report
VPVinay Pant
FollowOct 22, 2025 15:02:280
Report
AMAnkit Mittal
FollowOct 22, 2025 15:02:130
Report
SKSATISH KUMAR
FollowOct 22, 2025 15:01:560
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowOct 22, 2025 15:01:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 22, 2025 15:01:26Noida, Uttar Pradesh:महोबा के शहर कोतवाली इलाके में उस वक्त हंगामा मच गया जब मामूली विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए ठेला खड़े करने को लेकर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 22, 2025 15:01:190
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 22, 2025 15:01:080
Report
PSParmeshwar Singh
FollowOct 22, 2025 14:52:310
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 22, 2025 14:52:173
Report
AMANIL MOHANIA
FollowOct 22, 2025 14:51:590
Report
MKMukesh Kumar
FollowOct 22, 2025 14:51:410
Report
ASAMIT SONI
FollowOct 22, 2025 14:51:260
Report
RMRam Mehta
FollowOct 22, 2025 14:51:100
Report