110086
दिल्ली में लगातार बारिश के बाद जलभराव से बाढ़ जैसे हालात, रोहिणी में स्थिति गंभीर
New Delhi, Delhi:दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति अब भी बनी हुई है। राजधानी के कई इलाकों में पानी भरने की समस्या गंभीर हो गई है जिसमें रोहिणी सेक्टर 22 भी शामिल है। यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे लोग घरों में कैद हो गए हैं। बच्चों को स्कूल और कोचिंग सेंटर जाना मुश्किल हो गया है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर में बाइक पार्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर, उत्तर प्रदेश: राखी मंडी स्थित एक बाइक पार्ट्स फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।0
0
Report
बरेली में हलाला के नाम पर महिला पर दबंगई, पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में एक बार फिर धर्म के ठेकेदारों ने हलाला के नाम पर एक मुस्लिम महिला की इज्जत, मान मर्यादा को तार तार करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का आरोप है कि पहले उसका पति से तलाक करवा दिया गया, और फिर भरी पंचायत में दबंग धर्म के ठेकेदारों ने उसके हलाला का फरमान सुना दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि जब महिला ने हलाला के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए घसीट-घसीट कर पिटाई की गई। आरोप है कि धर्म के ठेकेदार महिला की मर्जी के खिलाफ लगातार हलाला करने का दबाव बना रहे हैं और हलाला न करवाने पर समाज से बाहर करने की धमकी भी दे रहे हैं। डरी सहमी बेबस महिला वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बरेली के दरबार में पहुंची जहां उसने अपने साथ हुई हैवानियत बयां कर दी। फिलहाल अब एसएसपी बरेली के आदेश पर पुलिस ने मुन्ने अली, इश्तियाक और इसरार तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है कि आखिर महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है।0
0
Report
लाटू धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर विश्व प्रसिद्ध लाटू धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. आज दोपहर 2 बजे लाटू देवता के मुख्य पुजारी खेमसिंह नेगी के दिशानिर्देश में धार्मिक रीति-रिवाजों, परंपराओं, व वैदिक धार्मिक अनुष्ठानो को संपन्न कराने के बाद लाटू धाम मंदिर वाण के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए. कपाट अब अगले छह माह तक खुले रहेंगे. चमोली जिले के अंतर्गत देवाल ब्लाक के वाण गांव में मां मां नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग पर स्थित मां नंदा के धरम भाई लाटू देवता के कपाट खुलने के अवसर पर आज उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायाधीश सुभाष उपाध्याय, क्षेत्रीय विधायक भूपालपराम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत सहित देश-विदेश से यहां पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने लाटू मंदिर वाण पहुंचकर भगवान लाटू देवता का आशीर्वाद लिया. मां नन्दा देवी के धर्म भाई माने जाने वाले भगवान लाटू देवता, राजजात यात्रा में वाण से आगे हिमालयी शृंखलाओं से होकर मां नंदा देवी के ससुराल कैलाश तक पहुंचाने में अगुवाई करते हैं. आज यहां कपाट खुलने के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. जिसमें राज्य के नामी गायकों के टीमों के साथ स्थानीय महिला मंगल दलों और ग्रामीणों ने पारंपरिक लोक एवं देव गीतों की प्रस्तुतियां दीं।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में अंबेडकर प्रतिमा टूटने पर मुकदमा दर्ज; तनाव कायम
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गांव में दलित समाज के लोगों ने भारी हंगामा किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तनाव किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। पूरी घटना थाना निगोही क्षेत्र के कटैया गांव की है। जहां आज गांव के बाहर लगी अंबेडकर की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। अंबेडकर की प्रतिमा के एक हाथ को तोड़ दिया गया था। खबर फैलते ही दलित समाज के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराया। प्रतिमा को चारों तरफ से तिरपाल से ढक दिया गया है। साथ ही एक सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में पुलिस बल तनाव किया गया है। पुलिस का कहना है कि अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी अज्ञात लोगों का खुलासा करके उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी。0
0
Report
बिलासपुर में शातिर एसी मिस्त्री चोर गिरफ्तार, 45 लाख के गहने बरामद
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर पुलिस ने शहर के सूने मकानों में हो रही सिलसिलेवार चोरियों का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रहार कार्रवाई के तहत पकड़ा गया यह आरोपी पेशे से एसी मिस्त्री है, जो दिन में घरों की रेकी करता था और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। ताज्जुब की बात यह है कि ऑनलाइन सट्टे में 30 लाख रुपये हारने के बाद आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए चोरी का रास्ता अपनाया। पुलिस ने इसके पास से भारी मात्रा में सोना-चांदी और घरेलू सामान बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 45 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।पकड़ा गया आरोपी सूरज काछी मूल रूप से गौरेला का रहने वाला है, जो बिलासपुर के मंगला इलाके में किराए पर रहकर एसी रिपेयरिंग का काम करता था। काम के दौरान ही वह कॉलोनियों के सूने मकानों की पहचान करता था। वारदात को अंजाम देने के लिए वह बेहद पेशेवर तरीका अपनाता था, वह सीसीटीवी से बचने के लिए मास्क और टोपी पहनता, अलग-अलग मोटरसाइकिल का उपयोग करता और पुलिस को भ्रमित करने के लिए घर के अंदर ही अपने कपड़े बदल लेता था। शहर में बढ़ती वारदातों को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और सायबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे धर दबोचा पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पेरी मैच गेमिंग ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टे का आदी था और करीब 30 लाख रुपये हार चुका था। चोरी के जेवरातों को वह कटनी ले जाकर ठिकाने लगाता था और वहां से नए जेवर बनवाकर उन्हें मुथूट गोल्ड लोन जैसी कंपनियों में गिरवी रख देता था, ताकि चोरी का माल पकड़ा न जा सके। पुलिस ने आरोपी के पास से 252 ग्राम सोना, 1 किलो 95 ग्राम चांदी, दो मोटरसाइकिल और चोरी की रकम से खरीदे गए कूलर, फ्रिज, सोफा जैसे सामान जब्त किए हैं। इस पूरी कार्रवाई से शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला, कुदुदण्ड, नेहरू नगर समेत 8 बड़े चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।0
0
Report
महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, रायपुर में रणनीति तेज
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस की बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली.. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने राजीव भवन में एक के बाद एक तीन अहम बैठकें लेकर संगठन और रणनीति पर मंथन किया.. इन बैठकों में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.. बैठकों में विधायकों, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ अलग-अलग चर्चा हुई.. जिसमें संगठन विस्तार, बूथ और ग्राम स्तर तक कमेटियों के गठन और भाजपा के खिलाफ रणनीति पर फोकस किया गया.. बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा रहा महिला आरक्षण रहा.. प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने साफ कहा कि महिला आरक्षण कानून 2023 में ही पास हो चुका है, लेकिन भाजपा इसे लागू करने में देरी कर रही है और भ्रम फैला रही है.. कांग्रेस अब इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है.. वार्ड से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम चलाकर भाजपा के “दुष्प्रचार” को बेनकाब करने की रणनीति बनाई गई है.. कुल मिलाकर कांग्रेस अब मिशन मोड में नजर आ रही है और महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की पूरी तैयारी कर चुकी है.. बाइट- सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी0
0
Report
Advertisement
मऊगंज में हनी ट्रैप मामला: पूर्व उपाध्यक्ष के साथ आपत्तिजनक वीडियो उजागर, गिरफ्तारी
Rewa, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक वायरल वीडियो ने सनसनी फैला दी है। वीडियो में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थे, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया。 मामला सामने आने के बाद युवती अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने हनी ट्रैप का केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले से गिरफ्तार कर मऊगंज लाया गया。 पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा मामला करीब 8-9 महीने पुराना है। जानकारी के अनुसार, जुलाई 2025 में दोनों आरोपी बराव रोड पर किराए के मकान में रह रहे थे। इसके बाद 25 दिसंबर को दुवगवा कुर्मियांन गांव में सरकारी स्कूल के पास एक कैफे खोला गया。 आरोप है कि कैफे में चाय–कॉफी के बहाने लोगों को बुलाया जाता था और फिर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद आरोपी बस स्टैंड और पुलिस कंट्रोल रूम के पास फिर से सक्रिय हो गए थे。 एफआईआर के मुताबिक, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर वीडियो बना गया और बाद में 5 लाख रुपये की मांग की गई। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अहम सबूत मिले हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस इस हनी ट्रैप गिरोह के संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
प्रतापगढ़ के कूपड़ा गांव में युवक डूबा; रेस्क्यू जारी, प्रशासन अलर्ट
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ कूपड़ा गांव में पानी में डूबा युवक, सुखराम पिता धारियां उम्र 30 वर्ष बताया जा रहा युवक. घटना के बाद मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला, आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस ने संभाला मोर्चा. पीपलखूंट थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद, उपखंड अधिकारी निलेश कुमार कलाल पहुंचे घटनास्थल, तहसीलदार और थाना अधिकारी भी कर रहे मॉनिटरिंग. युवक की तलाश में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी. घटना से इलाके में बना चिंता का माहौल।0
0
Report
दहेज के झगड़े से विवाहिता की मौत: रतनगढ़ में पुलिस ने केस दर्ज
Churu, Rajasthan:31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला, पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव पीहर पक्ष को सौंपा, चूरू जिले के रतनगढ़ थाना में गुरुवार देर शाम हुए दहेज हत्या के दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया है। मामले के अनुसार सरदारशहर के रहने वाले 58 वर्षीय समुद्रसिंह ने रिपोर्ट दी है कि 31 वर्षीय पुत्री वसुंधरा कंवर की ससुरालजनों द्वारा हत्या कर दी गई है. समुद्रसिंह ने रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी पुत्री वसुंधरा कंवर की शादी 23 नवंबर 2019 को रतनगढ़ के गांव बीरमसर निवासी भूपेंद्रसिंह के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुरालजन कम दहेज लाने का ताना देते हुए स्कॉर्पियो कार देने की मांग करने लगे. उनकी मांग जब पूरी नहीं हुई, तो वे लोग वसुंधरा को प्रताड़ित करने लगे. वसुंधरा ने जब एक पुत्री को जन्म दिया, तो उसके बाद से ससुरालजनों की प्रताड़ना और बढ़ गई और स्कॉर्पियो देने की लगातार मांग करने लगे और गुरुवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने वसुंधरा की हत्या कर दी. घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर पति भूपेंद्रसिंह, ससुर मोहनसिंह, रिश्ते में देवर नरेंद्रसिंह एवं सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आज पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव पीहर पक्ष को सुपुर्द कर दिया है.0
0
Report
Advertisement
सऊदी में भारतीय हाजियों की बदइंतज़ामी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा बाकी सब खामोश क्यो ????
Rampur, Uttar Pradesh:सऊदी में भारतीय हाजियों की बदइंतज़ामी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा* *रामपुर के हाजियों ने विडियो बनाकर हज कमेटी के इंतेज़ामों की खोली पोल, प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल लाला ने हज कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिखकर कार्यवाही की उठाई माँग।* आप सांसद संजय सिंह ने भी मक्का के अज़ीज़िया क्षेत्र स्थित हॉस्टल की बदइंतज़ामी का वीडियो X पर पोस्ट कर उठाए गम्भीर सवाल, संजय सिंह ने X पर लिखा है मक्का (अज़ीज़िया) में हिंदुस्तानी हाजियों के साथ इंतिहाई बदइंतज़ामी! आसफ़ अल क़ुरैशी हॉस्टल की हालत शर्मनाक, लगभग चार लाख रूपये लेने के बावजूद फैमिली अलग, एक रूम में 16 लोग, लिफ़्ट ख़राब, 16 लोगों पर एक गंदा वॉशरूम। रूम के अंदर वॉशरूम का गंदा पानी खड़ा है। यह नाकाबिल-ए-बर्दाश्त है। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया फौरन कार्रवाई करे। इसको लेकर उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल खान लाला ने हज कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिखा है पत्र में कहा गया है कि इस वर्ष हज कमेटी के माध्यम से मक्का मुकर्रमा गए भारतीय हज यात्रियों के संबंध में अत्यंत गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, एक हाजी से लगभग चार लाख लिए जाने के बावजूद सुविधाएं बेहद खराब हैं। अज़ीज़िया क्षेत्र स्थित “आसफ़ अल क़ुरैशी हॉस्टल” का वीडियो साक्ष्य के रूप में साझा किया जा रहा है, जिसमें व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट है। प्रमुख समस्याएं इस प्रकार हैं: परिवारों को जबरन अलग किया जा रहा है। ठहरने की व्यवस्था निम्न स्तर की है और मानकों के अनुरूप नहीं है। एक रूम में 8 से लेकर 16 लोगों को रखा गया है, वॉशरूम की स्थिति अत्यंत दयनीय है — 16 लोगों पर मात्र 1 वॉशरूम उपलब्ध है, जो बेहद गंदा और अस्वच्छ है। वॉशरूम का गंदा पानी रूम के अंदर तक आ रहा है। लिफ़्ट ख़राब है, बुनियादी सुविधाओं (सफाई, पानी, स्थान आदि) का गंभीर अभाव है। हज जैसे पवित्र कर्तव्य के लिए इतनी बड़ी राशि लेने के बावजूद इस प्रकार की बदइंतज़ामी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। आम आदमी पार्टी ने माँग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। संबंधित हॉस्टल/एजेंसियों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। हज यात्रियों के लिए तत्काल स्वच्छ, सुरक्षित और मानक के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। वॉशरूम और स्वच्छता की स्थिति में तुरंत सुधार कराया जाए। यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो यह मुद्दा व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।0
0
Report
सऊदी में भारतीय हाजियों के साथ बदइंतज़ामी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा फैसल लाला का विरोध
Rampur, Uttar Pradesh:*सऊदी में भारतीय हाजियों की बदइंतज़ामी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा* *रामपुर के हाजियों ने विडियो बनाकर हज कमेटी के इंतेज़ामों की खोली पोल, प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल लाला ने हज कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिखकर कार्यवाही की उठाई माँग।* आप सांसद संजय सिंह ने भी मक्का के अज़ीज़िया क्षेत्र स्थित हॉस्टल की बदइंतज़ामी का वीडियो X पर पोस्ट कर उठाए गम्भीर सवाल, संजय सिंह ने X पर लिखा है मक्का (अज़ीज़िया) में हिंदुस्तानी हाजियों के साथ इंतिहाई बदइंतज़ामी! आसफ़ अल क़ुरैशी हॉस्टल की हालत शर्मनाक, लगभग चार लाख रूपये लेने के बावजूद फैमिली अलग, एक रूम में 16 लोग, लिफ़्ट ख़राब, 16 लोगों पर एक गंदा वॉशरूम। रूम के अंदर वॉशरूम का गंदा पानी खड़ा है। यह नाकाबिल-ए-बर्दाश्त है। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया फौरन कार्रवाई करे। इसको लेकर उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल खान लाला ने हज कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिखा है पत्र में कहा गया है कि इस वर्ष हज कमेटी के माध्यम से मक्का मुकर्रमा गए भारतीय हज यात्रियों के संबंध में अत्यंत गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, एक हाजी से लगभग चार लाख लिए जाने के बावजूद सुविधाएं बेहद खराब हैं। अज़ीज़िया क्षेत्र स्थित “आसफ़ अल क़ुरैशी हॉस्टल” का वीडियो साक्ष्य के रूप में साझा किया जा रहा है, जिसमें व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट है। प्रमुख समस्याएं इस प्रकार हैं: परिवारों को जबरन अलग किया जा रहा है। ठहरने की व्यवस्था निम्न स्तर की है और मानकों के अनुरूप नहीं है। एक रूम में 8 से लेकर 16 लोगों को रखा गया है, वॉशरूम की स्थिति अत्यंत दयनीय है — 16 लोगों पर मात्र 1 वॉशरूम उपलब्ध है, जो बेहद गंदा और अस्वच्छ है। वॉशरूम का गंदा पानी रूम के अंदर तक आ रहा है। लिफ़्ट ख़राब है, बुनियादी सुविधाओं (सफाई, पानी, स्थान आदि) का गंभीर अभाव है। हज जैसे पवित्र कर्तव्य के लिए इतनी बड़ी राशि लेने के बावजूद इस प्रकार की बदइंतज़ामी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। आम आदमी पार्टी ने माँग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। संबंधित हॉस्टल/एजेंसियों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। हज यात्रियों के लिए तत्काल स्वच्छ, सुरक्षित और मानक के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। वॉशरूम और स्वच्छता की स्थिति में तुरंत सुधार कराया जाए। यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो यह मुद्दा व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।0
0
Report
कन्नौज में बस स्टाप पर यात्रियों से भरी बस हुई खराब, धक्का लगाते दिखे कर्मचारी, वीडियो हुआ वायरल
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज में भीषण गर्मी के बीच रोडवेज बसों की खराब हालत ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में कर्मचारी खुद बस को धक्का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस बीच रास्ते में खराब हो गई, जिसके बाद यात्रियों के साथ कर्मचारियों को मजबूरन उसे धक्का लगाकर आगे बढ़ाना पड़ा। तेज गर्मी और लू के बीच इस तरह की स्थिति ने परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि बसें पहले से ही जर्जर हालत में चल रही हैं और समय-समय पर उनका मेंटेनेंस नहीं किया जाता, जिससे आए दिन इस तरह की समस्याएं सामने आती हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि रोडवेज बसों की नियमित जांच और मरम्मत कराई जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके और सुरक्षित सफर सुनिश्चित हो सके।0
0
Report
Advertisement
सघन चेकिंग अभियान में 270 वाहनों का किया गया चालान
Mau, Uttar Pradesh:मऊ-पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनो व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत 36 टीम गठित कर जनपद के 45 स्थानों पर बदल बदलकर लगभग 1400 सदिग्ध वाहनो/व्यक्तियो को चेक किया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्याम शंकर पाण्डेय ने बताया कि यातायात के नियमों का पालन न करने पर 270 वाहनों को विभिन्न धाराओ में चालान किया गया साथ ही साथ अन्य लोगों को हिदायत भी दी गयी तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।0
0
Report
झारखंड के पारसोती के अंकित ने ICSE में 99.4% के साथ सबको चौंका दिया
Godda, Jharkhand:ICSE BOARD में झारखंड में न बन बनने वाला अंकित संताल परगना से एक मात्र कैंडिडेट है।ICSE द्वारा जारी सूची में 99.4 फीसदी अंक लाकर अंकित ने बड़े शहरों के चकाचौंध वाली पढ़ाई का मिथक तोड़ दिया है। टॉप टेन में छह विद्यार्थी लौह नगरी जमशेदपुर के हैं रांची, धनबाद और बोकारो और मैक्लुस्की गंज से एक एक कैंडिडेट ही जगह बना पाए हैं। ठेठ देहाती बैकग्राउंड और गांव में रहने वाले राजधानी रांची से करीब चार सौ किमी दूर गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड के एक गुमनाम से गांव परसोती के अंकित का यह कारनामा कोई तुक्का नहीं है।बल्कि उसके अथक प्रयासों का ही प्रतिफल है। किसान पिता और गृहिणी माता के संतान अंकित ने न सिर्फ राज्य में परचम लहरा दिया बल्कि साथ में पढ़ने वाली उसकी बहन प्रीति ने भी इसी परीक्षा में 93% अंक लाए हैं । उसकी सफलता से माता पिता,परिजन,गांव,स्कूल के साथ गोड्डा भी खुश है。0
0
Report
कानपुर में शर्मा मोटर्स गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बारा देवी स्थित शर्मा मोटर्स के पीछे मोटरसाइकिल वाइजर के गोदाम में लगी भीषण आग。 आग ने लिया विकराल रूप, इलाके में मची अफरा-तफरी。 मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस भी मौजूद。 आग बुझाने का प्रयास जारी, हालात पर काबू पाने की कोशिश。 गोदाम में रखा सामान जलकर खाक होने की आशंका。 थाना जूही के राखी मंडी क्षेत्र की पूरी घटना。0
0
Report
Advertisement
