Back
वजीराबाद के यमुना किनारे आग से दिल्ली प्रदूषण का बड़ा सवाल
NANasim Ahmad
Oct 22, 2025 17:46:52
Delhi, Delhi
वजीराबाद थाना अंतर्गत वजीराबाद हनुमान चौक यमुना पुस्ता किनारे लगी भीषण आग। आग से निकलती लपटे और लपटों से निकलने वाला जहरीला बदबूदार काला धुआ कई किलोमीटर तक आसमान में देखा जा सकता है। दिल्ली के वातावरण को प्रदुषित करने के लिए काफी है। यमुना पुस्ते किनारे हर रोज लगने वाली आग से स्थानीय लोग परेशान हैं। प्रशासनिक अधिकारियों पर बड़े सवाल उठे।
वजीराबाद हनुमान चौक पर अवैध रूप से फेक्ट्रियो का स्क्रैप डालकर आग लगाई जाती है; तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। कूड़े के ढेर में आग लगने से निकलने वाला जहरीला धुआँ पूरे आकाश को काला कर रहा है। वजीराबाद व जंगतपुर गांव में कई गैर कानूनी तरीके से फैक्ट्रियां चलाई जा रही हैं। जिसे निकालने वाला वेस्टेज यमुना पुस्ते किनारे डालकर आग लगा दी जाती है। जिसकी वजह से रिहायसी इलाके में रहने वाले लोग तो परेशान होते ही हैं साथ ही दिल्ली का वातावरण भी प्रदूषित होता है।
दीपावली के बाद दिल्ली गैस चैंबर बन चुकी है और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार चिंतित नजर आ रही है और प्रदूषण पर काबू पाने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन कहीं ना कहीं वजीराबाद इलाके में प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी लापरवाही के चलते आग लग जाती है। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही यह है कि यमुना किनारे डाले जाने वाला स्क्रैप के हॉलमार्क फैक्ट्री का एड्रेस और ब्रांच का नाम होने के बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी उन कंपनियों तक पहुंच कर कानूनी कार्रवाई नहीं करते।
स्थानीय निवासी बताते हैं कि दिल्ली में प्रदूषण इतना है कि हर रोज AQI बेहद खराब स्थिति में बताता है। प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है लेकिन खुले में कूड़ा डालकर आग लगाई जाती है तो वे प्रयास फेल हो जाते हैं। आग की सूचना मीडिया कर्मियों द्वारा पुलिस को दी गई और फायर ड्यूटी की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
यमुना पुस्ता बांध किनारे डालने वाले कूड़े को लेकर दिल्ली सरकार, फ्लड विभाग, नगर निगम सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। सरकार की दावे और वादे के बावजूद फैक्ट्री से निकल कर स्क्रैप डालकर आग लगाई जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारी कानूनी कार्यवाही नहीं करते। जरूरत है अधिकारी इस समस्या पर संज्ञान लें और समय रहते कड़ी कार्रवाई करें ताकि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NZNaveen Zee
FollowOct 22, 2025 19:01:0614
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 22, 2025 18:47:5410
Report
AMArkodeepto Mukherjee
FollowOct 22, 2025 18:46:598
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 22, 2025 18:46:504
Report
PKPrashant Kumar
FollowOct 22, 2025 18:46:347
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowOct 22, 2025 18:45:573
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 22, 2025 18:45:490
Report
HBHemang Barua
FollowOct 22, 2025 18:36:08Noida, Uttar Pradesh:अम्बाला (हरियाणा): रेलवे के राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अम्बाला रेलवे स्टेशन का दौरा और निरीक्षण
2
Report
AGAbhishek Gour
FollowOct 22, 2025 18:36:001
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowOct 22, 2025 18:35:422
Report
MJManoj Joshi
FollowOct 22, 2025 18:35:242
Report
AYAmit Yadav
FollowOct 22, 2025 18:34:280
Report
VPVinay Pant
FollowOct 22, 2025 18:34:100
Report
VPVinay Pant
FollowOct 22, 2025 18:33:520
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 22, 2025 18:33:320
Report