110007
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एंट्री पर ही पार्किंग माफिया कर रहे है अवैध वसूली
Delhi, Delhi:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट पर पार्किंग माफिया द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। जी मीडिया की टीम ने देखा कि एंट्री गेट पर गाड़ियों की पर्चियां काटी जा रही हैं, जो पूरी तरह से अवैध है। पार्किंग के अंदर गाड़ी लगाने पर पर्ची काटनी चाहिए, लेकिन माफिया एंट्री पर ही अवैध वसूली कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन को इस मुद्दे की जानकारी नहीं है। मीडिया की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस प्रथा को उजागर किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जहांगीरपुरी हिट एंड रन: मर्सिडीज चालक गिरफ्तार, स्कूटी सवार दीपक कुमार की मौत
New Delhi, Delhi:जहांगीरपुरी में हिट एंड रन का मामला, स्कूटी सवार की मौत, आरोपी मर्सिडीज चालक गिरफ्तार। राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक लग्जरी मर्सिडीज कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने जांच के दौरान वाहन की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि आरोपी कार मालिक का बेटा है और उसका पिता एक व्यवसायी है, क्या है पूरा मामला, देखिए इस रिपोर्ट में। जहांगीरपुरी, दिल्ली। यह दर्दनाक हादसा 5 जुलाई को जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास फुटओवर ब्रिज के नजदीक आउटर रिंग रोड (GTK बायपास) पर हुआ, तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया, गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मंगोलपुरी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई, घटना की सूचना मिलते ही जहांगीरपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान एक PCR कॉल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हादसे में शामिल मर्सिडीज कार नंबर HR-51BT- 6304 की पहचान की गई, इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनयम की धारा 133 के तहत वाहन मालिक को नोटिस जारी किया, पूछताछ में पता चला कि हादसे के समय कार अंश प्रताप सिंह चला रहा था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कार मालिक का बेटा है और उसका पिता एक व्यवसायी है। फिलहाल जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय वाहन की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, दिल्ली में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, एक और परिवार ने सड़क हादसे में अपना बेटा खो दिया है, अब देखना होगा कि पुलिस जांच में और कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।0
0
Report
कालदां बफर में इको-टूरिज्म से बाघों के लिए बेहतर निवास बनाये जाने की कवायद
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के कालदां बफर जोन को बाघों के लिए और अधिक अनुकूल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव और वन विभाग की टीम ने जंगल का निरीक्षण कर इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण की संभावनाओं का जायजा लिया.... वीओ : जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव, उपवन संरक्षक आलोकनाथ गुप्ता और वन विभाग की टीम ने कालदां बफर जोन में पैदल ट्रेकिंग कर जंगल का निरीक्षण किया। इस दौरान कालदां माता मंदिर, प्राचीन बावड़ी, प्राकृतिक नालों और जल स्रोतों का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने जल संरक्षण कार्य, ट्रेकिंग रूट, इको ट्रेल और घास के मैदान विकसित कर शाकाहारी वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जंगल के प्रवेश मार्गों पर एंट्री गेट और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। करीब 300 वर्ग किलोमीटर में फैला यह क्षेत्र वर्तमान में बाघिन आरवीटी-8 की टेरिटरी है और वर्षभर प्राकृतिक जल स्रोतों से समृद्ध होने के कारण बाघों के लिए उपयुक्त आवास माना जा रहा है0
0
Report
शाजापुर अस्पताल में डॉक्टरों की गैरहाज़िरी पर CMHO ने वेतन काटने के निर्देश दिए
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल में मंगलवार को सीएमएचओ डॉ कमला आर्य और डिप्टी कलेक्टर एवं अस्पताल प्रभारी नेहा गंगराड़े ने लगातार मिल रही शिकायतों के चलते औचक निरीक्षण किया,इस दौरान जिला अस्पताल में सभी डॉक्टर्स नदारद मिले। ओपीडी में सुबह 10 बजे तक एक भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं था। इसके अलावा मेडिकल के लिए आएं दिव्यांग और अन्य मरीज भी परेशान हो रहे थे। सीएमएचओ ने डाक्टरों की अनुपस्थिति पर सभी के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में प्रति मंगलवार को मेडिकल बोर्ड लगता है जिसमें जिले भर के दिव्यांग और अन्य लोग मेडिकल बनवाने के लिए आते हैं लेकिन मेडिकल बोर्ड के सदस्य डाक्टर एक साथ नहीं मिलते। डाक्टरों के एक साथ न मिलने पर मेडिकल के लिए कई सप्ताह तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी जिला अस्पताल में परेशान होना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और मेडिकल बोर्ड, आयुष्मान कार्ड न बनने की लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के चलते कलेक्टर के निर्देश पर आज सीएमएचओ और डिप्टी कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों को इसके अलावा भी कई लापरवाही देखने को मिली। सीएमएचओ ने अस्पताल स्टाफ को कड़ी फटकार भी लगाई। इस मामले में सीएमएचओ डॉ कमला आर्य ने बताया जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टर्स अनुपस्थिति मिलें। अनुपस्थित मिलने पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल बोर्ड और आयुष्मान को लेकर भी शिकायत मिल रही है。 अस्पताल प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर नेहा गंगराड़े ने बताया अस्पताल को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी । मेडिकल बोर्ड के लिए सभी डॉक्टर्स एक स्थान पर नहीं मिलते है, इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावे चोरी: एसआईटी जांच, इस्तीफा हो चुका, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई
New Delhi, Delhi:राजेंद्र अग्रवाल ने कहा है कि यह सभी जानते हैं और मानते हैं कि राम मंदिर का चढ़ावा चोरी हुआ है। एसआईटी जांच कर रही है। अब इस्तीफा भी हो चुका है और इस मामले में दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।0
0
Report
अयोध्या (यूपी): GOVIND DEV GIRI के ट्रस्ट मीटिंग के बाद चंपत राय ने इस्तीफा
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या (यूपी): GOVIND DEV GIRI (TREASURER OF THE SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST) ट्रस्ट मीटिंग पर/ चंपत राय के इस्तीफे0
0
Report
जहाँगीरपुरी हादसे: मर्सिडीज चालक अंश प्रताप सिंह गिरफ्तार, दीपक कुमार की मौत
Noida, Uttar Pradesh:मर्सिडीज़ कार सवार ने बुझाया एक घर का दीपक... जहाँगीरपुरी इलाके में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार एक घर का दीपक बुझा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीपक कुमार के तौर पर हुई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित चालक कार मालिक का बेटा है जिसका नाम अंश प्रताप सिंह है । उसका पिता एक बिजनेसमैन है। आपको बतां दे कि पुलिस को 05.07.2026 को, सूचना मिली कि जहांगीरपुरी के फुट ओवर ब्रिज, जहांगीरपुरी बस स्टैंड, आउटर रिंग रोड (GTK बाईपास से ISBT की ओर) के पास एक हादसा हुआ, पुलिस को इस सड़क हादसे की जानकारी मिली की एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी गई है और वह वह घायल पड़ा हुआ है जहां से तुरंत उसे अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक दीपक मंगोलपुरी का रहने वाला है। जांच के दौरान, एक PCR कॉलर ने थाना पुलिस को सूचने दी कि रजिस्ट्रेशन नंबर HR-51BT-6304 वाली एक मर्सिडीज कार सवार ने स्कूटी को टक्कर मारी और मौके से भाग गया । गाड़ी का पता लगाया गया, और रजिस्टर्ड मालिक को सेक्शन 133 MV एक्ट के तहत नोटिस देने के बाद, पता चला कि घटना के समय अंश प्रताप सिंह गाड़ी चला रहा था। तुरंत उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने करवाई कर दी गई। थाने में जब्त मर्सिडीज़ कार के साथ वॉकथ्रू कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
खान सर व बॉडीगार्ड की जमानत पर सुनवाई कल; क्रिमिनल रिकॉर्ड सबमिट होगा
Patna, Bihar:फ़ैजल खान उर्फ़ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर अब कल होगी सुनवाई, आज करीब 40 मिनट तक सभी बिंदुओं पर District जज ने दोनों पक्ष की दलीलें सुनी, District जज ने रौशन आनंद के पक्ष की शिकायत पर खान सर के पुराने अपराधिक इतिहास का रिकार्ड मांगा है, आज ही कोर्ट में खान सर का क्रिमिनल Incidence रिकार्ड को हर हाल में सबमिट करना होगा, कल सुबह 10:30 बजे इस पूरे मामले में सुनवाई होगी फिर उसपर फैसला आ सकता है, District जज रूपेश देव ने सुनवाई के दौरान जोर देते हुए कहा कि ये मामला लंबे दिन से खिंच रहा है, बहुत जल्द इस मामले का निपटारा किया जाए..0
0
Report
पन्ना में तेज बारिश से शहर जलमग्न, अस्पताल समेत कई जगह पानी घुसा
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में आज हुई तेज बारिश , किसानों के चेहरे खिले पन्ना नगर की अनेक गलियाँ जलमग्न हुई , कुछ घरों में भी घुसा पानी , जिला अस्पताल के वार्डो में भी पानी घुसा वहीं इस जोरदार बारिश से पन्ना नगर की अनेक गलियों में पानी भर गया और कुछ जगह घरों में पानी के प्रवेश करने की तस्वीरें भी सामने आई है । कहीं कहीं नाली न बनने या नालियों की समुचित साफ सफाई न होने से ऐसी स्थिति बनी है । वार्ड क्रमांक 12 में जलभराव से वहां के रहवासी परेशान हुए वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल के अंदर भी बारिश का पानी घुस गया जिससे वहां मौजूद मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी । मौसम की पहली झमाझम बारिश ने आम जनजीवन और व्यवस्थाओं को प्रभावित किया है0
0
Report
ओवैसी के बयान पर बीजेपी नेता राजेंद्र अग्रवाल का हमला: NRC हमारा एजेंडा है
New Delhi, Delhi:Bjp leader ex mp Rajendra agrawal byte on owaisi... ओवैसी ने जो कहा है सही कहा है हमारे गृहमंत्री कोई काम हवा में नहीं करते हैं चाहे कश्मीर की बात हो नक्सली की बात हो या फिर किसी और मुद्दे की। जहां तक एनआरसी की बात है तो यह तो हमारी पार्टी का पहले से एजेंडा है0
0
Report
Advertisement
अमेठी में बच्चों के विवाद ने खून-खौल मचा दिया; 4 घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- बच्चो बच्चों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, दोनो पक्षों मे हुई मारपीट, बहस करते वीडियो वायरल मारपीट में जमकर चले लाठी और डंडे, मारपीट में दोनों पक्षो की तरफ से 4 लोग हुए घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए लाई सीएचसी जामों, पुलिस ने दोनो पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुटी, जामों थाना क्षेत्र के लखना बसंतपुर गांव का है मामला,0
0
Report
पीलीभीत में सेवा-संकल्प के साथ हुआ अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह का समापन।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए के महानायक अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए गए एक सप्ताह के "सेवा-संकल्प" कार्यक्रम का समापन सोमवार को 53 फलदार एवं अन्य वृक्षों के रोपण के साथ हुआ। कार्यक्रम का समापन सछास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने किया।01 जुलाई से 07 जुलाई 2026 तक चले इस अभियान के तहत वृक्षारोपण के साथ-साथ पाठ्य सामग्री वितरण भी किया गया। समापन अवसर पर लीची, आम, जामुन, अनार, अमरूद एवं शहतूत सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार वृक्ष लगाए गए। साथ ही आमजन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण भी किया गया।इस मौके पर नोमान अली वारसी ने कहा कि "माननीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि समाजसेवा और जनकल्याण का संकल्प लेने का दिन है। इसी भावना से प्रेरित होकर पूरे सप्ताह वृक्षारोपण, पौध वितरण और विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाले समय में भी समाजहित और जनसेवा के ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि साजिद अली रिज़वी, नाबिर अली मंसूरी, अहीद खान, मो. सरताज, जितेन्द्र सिंह, गुरपाल, मुन्नेन्द्र गिल, अमित कुशवाहा, इशहाक, फैज, इंद्रजीत, नाज़िम सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
आयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ट्रस्ट मीटिंग में चंपत राय के इस्तीफे पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): GOVIND DEV GIRI (TREASURER OF THE SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST) ON TRUST MEETING/ CHAMPAT RAI RESIGNATION0
0
Report
Advertisement
PMCH में नर्सों का डाक्टरों पर लापरवाही के आरोपों के विरोध प्रदर्शन; पति की मौत
Patna, Bihar:पटना के पीएमसीएच (PMCH) में नर्सों ने प्रदर्शन किया। आज प्रदर्शन और हंगामे के पीछे एक नर्स के पति की मौत और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप हैं। नर्सों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पीएमसीएच में ही कार्यरत एक सीनियर नर्स जो लगभग 20 साल से वहां सेवाएं दे रही हैं उनके पति अरविंद सिंह, उम्र 55 वर्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं नर्स। पीड़ित नर्स और उनके परिवार का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने इलाज में भारी लापरवाही बरती, जिसकी वजह से उनकी जान गई। इसी बात से आक्रोशित होकर पीएमसीएच की दूसरी नर्सें और स्वास्थ्यकर्मी एकजुट हो गए और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अस्पताल में तनाव की स्थिति: इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और नोकझोंक का माहौल बना रहा। नर्सों का कहना है कि जब उनके अपने स्टाफ के परिवार के साथ ऐसा व्यवहार और लापरवाही हो सकती है, तो आम जनता की क्या स्थिति होगी0
0
Report
दिल्ली में ऊर्जा मंत्री से मुलाकात: राजस्थान के विकास पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:भजनलाल शर्मा दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की शिष्टाचार भेंट मुलाकात के दौरान राजस्थान में ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास सहित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया.0
0
Report
NIA कोर्ट: ATS को शहजाद भट्टी गैंग के आतंकियों से पांच दिन पूछताछ
Noida, Uttar Pradesh:एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गिरोह के आतंकी मोहम्मद उमर और फैजान को पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड पर एटीएस को दिए जाने का आदेश दिया है। कहा कि पुलिस रिमांड की अवधि सात जुलाई को सुबह 11 बजे से 12 जुलाई की शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगी。 विवेचक फजल उरर्हमान की ओर से पुलिस रिमांड पर देने की अर्जी चार जुलाई को कोर्ट में दी गई थी। इसमें बुलंदशहर के अकबरपुर निवासी दोनों आरोपियों की आठ दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी गई थी। दोनों आरोपियों को 17 जून को गिरफ्तार किया गया था। कहा गया कि आरोपियों के पास से से ए4 साइज के पेपर मिले हैं, जिन पर आईएसआई एजेंट आबिद जट्ट की फोटो है और नीचे अंग्रेजी में पाकिस्तानी डॉन आबिद जट्ट लिखा गया है। कोर्ट में बताया गया कि शहजाद भट्टी व उसके आतंकी नेटवर्क में शामिल आबिद जट्ट, हम्माद मैमन उर्फ हम्माद बरकाती व राणा हुसैन ने वाट्सएप व सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से संपर्क में थे। इन लोगों के निर्देश पर प्रदेश के कई शहरों में पाकिस्तान की फोटो चस्पा कर भय और आतंक का माहौल पैदा करने की योजना थी। इन आतंकियों ने आर्मी एरिया व एयर फोर्स स्टेशनों की वीडियो भी हासिल कर ली थी। एटीएस ने कोर्ट को बताया गया कि उमर के मोबाइल डाटा से दिलकुशा कैंट सैन्य छावनी की गूगल मैप से लिया गया स्क्रीनशॉट, कमांड हॉस्पिटल लखनऊ की फोटो, ऑटोमेटिक बड़े हथियारों व काफी मात्रा में जिंदा कारतूस की फोटो बरामद हुई है।0
0
Report
Advertisement
