Back
सूरजपुर के धान खरीदी केंद्रों में मानक से अधिक धान खरीदी के कई आरोप
OTOP TIWARI
Dec 10, 2025 11:17:43
Surajpur, Chhattisgarh
धान खरीदी शुरू होने से पहले किसानों के सुविधा देने के लिए बड़े बड़े दावे किए गए थे, सूरजपुर में सरकार के प्रतिनिधि और जिला प्रशासन लगातार धान खरीदी केंद्रों का जायजा ले रहा है, चाहे वो कैविनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हो या कलेक्टर या जिला प्रशासन के आला अधिकारी, और अब कांग्रेस के नेता भी धान खरीदी केंद्र पहुंच कर किसानों की समस्या से रूबरू हो रहे हैं, बावजूद इसके किसानों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है, राज्य सरकार के कड़े निर्देश के बाद भी सूरजपुर के ज्यादातर खरीदी केंद्रों में किसानों से अभी भी मानक तौल से ज्यादा धान खरीदा जा रहा है, साथ ही किसानों के सुविधा के लिए ना तो शौचालय है,ना ही पीने का पानी और ना ही बैठने की व्यवस्था, सूरजपुर के पोड़ी धान खरीदी केंद्र में तो किसानों से प्रत्येक बोरी 15 रुपए लिया जा रहा है, जब जिले के अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा पोड़ी धान खरीदी केंद्र पहुंचे तो उन्हें देखकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रबंधक के सामने ही शिकायत करने लगे, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर ने किसानों से लिखित शिकायत ली और जल्द ही जांच कर कारवाई का आश्वासन दिया, वहीं धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक गोलमोल जवाब देते नजर आए,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report