Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Surajpur497229

किसान धोखाधड़ी: प्रशासन ने 50 क्विंटल धान सहित 2 पिकअप जप्त

OTOP TIWARI
Jan 29, 2026 13:37:10
Surajpur, Chhattisgarh
ब्रेकिंग सूरजपुर, किसान की धोखाधड़ी पर प्रशासन की कार्रवाई, 50 क्विंटल धान सहित 2 पिकअप वाहन किया गया जप्त, जप्त धान की कीमत 1लाख 55 हजार रूपए, पुराने धान को खरीदी केंद्र में खपाने कर रहा था प्रयास, 50 क्विंटल धान का रकबा कराया गया समर्पण, समिति प्रबंधक सहित कई अधिकारियों की मिलीभगत होने की आशंका, रेवटी खरीदी केंद्र का मामला तहसीलदार की कार्रवाई
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDARSHAN KAIT
Jan 29, 2026 14:46:19
Kurukshetra, Haryana:जिला कुरुक्षेत्र में बारिश से किसानों को मिली राहत, गेहूं को फायदा, सरसों की फसल को नुकसान की आशंका,DDA कर्म चंद ने कहा- खेतों में ना खड़ा होने दे पानी,आगामी दो-तीन दिनों में भी हो सकती है बारिश कुरुक्षेत्र:- हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। हालांकि, इस बारिश का फसलों पर मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। कुछ किसानों को जहां गेहूं की फसल में लाभ की उम्मीद है, वहीं सरसों और गन्ने को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कुरुक्षेत्र DDA कर्मचंद ने कहा कि अबकी बार बारिश समय पर हुई है। और इस बारिश से किसानों को कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। गेहूं के लिए यह बारिश बहुत ज्यादा फायदेमंद है। सब्जियों और सरसों के लिए थोड़ा बहुत नुकसान की आशंका जरूर है। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि अपने खेतों में पानी खड़ा ना होने दे और अगर कोई किसान स्प्रे करने की सोच रहा है। तो वह दो या तीन दिन रुक जाए। क्योंकि आगामी दो या तीन दिनों में बारिश हो सकती है।
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Jan 29, 2026 14:46:04
Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার: বিজেপি নেতাদের ঝাড়ু দিয়ে তাড়ানোর জন্য গ্রামের মহিলাদের নিদান দিলেন মন্ত্রী উদয়ন। বিজেপি পশ্চিমবাংলায় ১০০ দিনের টাকা বন্ধ করে দিয়েছে গ্যাসের দাম বাড়িয়ে দিয়ে মহিলাদের রান্নাঘরে আগুন লাগিয়ে দিয়েছে। তাই বিজেপির নেতারা যদি এবারে নির্বাচনে ভোট চাইতে আসে তাহলে মহিলারা যেন বাড়িতে ব্যবহার করা ঝাড়ু নিয়ে বের হয় এবং বলে যদি ঝাড়ুর বাড়ি খাওয়া বাঁচতে চাও তাহলে ভোটের কথা না বলে এখান থেকে বিদায় হও। সিতাই বিধানসভার ওকড়াবাড়ি গ্রাম পঞ্চায়েতে তৃণমূল কংগ্রেসের এসআইআর বিরোধী জনসভা থেকে বক্তব্য রাখতে گিয়ে গ্রামের মহিলাদের বিজেপি নেতাদের ঝাড়ু দিয়ে মেরে তাড়ানোর নিদান দিলেন উত্তরবঙ্গ উন্নয়ন দপ্তরের মন্ত্রী উদয়ন গুহ। এদিন মন্ত্রী বক্তব্য রাখতে গিয়ে বলেন বিজেপি ১০০ দিনের টাকা বন্ধ করে দিয়েছে গ্যাসের দাম বাড়িয়ে মহিলাদের রান্নাঘরে আগুন লাগিয়ে দিয়েছে তাই এবারের নির্বাচনে বিজেপি নেতারা যদি ভোট চাইতে আসে তাহলে বাড়ির মহিলারা যেন ঝাড়ু নিয়ে বের হয়।এবং সেই ঝাড়ু দিয়ে তাদের তাড়া করে। আর মন্ত্রীর এমন বিতর্কিত মন্তব্য জেনে ইতি মধ্যেই চাঞ্চল্য সৃষ্টি হয়েছে জেলার রাজনৈতিক মহলে।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Jan 29, 2026 14:45:48
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र भाखड़ा से अंबाला के बच्चे का शव हुआ बरामद, 23 जनवरी को घर से मां-बहन के साथ लापता हुआ था\n\nकुरुक्षेत्र:- नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) से 6 साल बच्चे का शव बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश करवाई। पुलिस ने अंबाला से लापता हुए बच्चे के परिजनों को सूचना देकर पहचान के लिए बुलाया।\n\nमृतक बच्चे की पहचान एकम निवासी रविदास मोहल्ला कावंला गांव जिला अंबाला के रूप में हुई। एकम 23 जनवरी सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने घर से लापता हुआ था। एकम के साथ उसकी मां मीना देवी (35) और 8 साल की बहन दिव्या बगैर किसी को बताए घर से चले गए थे।\n\nगोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों ने उनको भाखड़ा नहर में बच्चे के शव बहने की सूचना मिली थी। वे तुरंत ज्योतिसर हेड के पास पहुंचे और शव को बाहर निकाल लिया। बच्चे ने काले रंग की जींस, लाल कोट और जूते पहने हुए थे। कुछ दिन पहले उनके पास अंबाला से 2 बच्चे और उसकी मां के लापता होने की सूचना और फोटो व्हाट्सऐप आए थे।\n\nनहर से मिले बच्चे ने भी लाल कोट, काली जींस और जूते पहने कर रखे थे। उन्होंने एकम का शव होने की आंशका के चलते उसके परिवार को सूचना देकर शव पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार ने आकर शव की पहचान कर दी। उधर, ज्योतिसर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में अंबाला पुलिस को सूचना दी।\n\nज्योतिसर चौकी पुलिस इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि इस बच्चे एकम, उसकी बहन और मां के लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट अंबाला पुलिस में दर्ज हुई है। इसलिए उन्होंने बच्चे के शव को अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया है। अब अंबाला पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Jan 29, 2026 14:45:35
Jaipur, Rajasthan:स्टिंग लाइन्स जयपुर केंद्रीय बजट से रसोई को राहत की उम्मीद मिडिल क्लास की थाली पर टिकी नजर महंगाई से थाली का गणित बिगड़ा अब बजट से समाधान की उम्मीद गैस सिलेंडर से लेकर दाल-चावल तक, हर दाम बना सिरदर्द मिडिल क्लास कहना- बजट ऐसा हो जो काग़ज़ में नहीं, थाली में दिखे महिलाओं की उम्मीद, बजट में महंगाई पर लगे ब्रेक एंकर पार्ट दो दिन बाद केंद्र सरकार अपना आम बजट पेश करने जा रही है, लेकिन उससे पहले देश की करोड़ों मिडिल क्लास फैमिली की नजरें खास तौर पर महिलाओं की नज़रें सीधी रसोई से जुड़े सामान पर टिकी हुई हैं। कहते है कि किसी भी मिडिल क्लास परिवार का असली बजट उसकी रसोई से तय होता है, और आज हालात ऐसे हैं कि रसोई का खर्च हर महीने जेब पर भारी पड़ रहा है। दाल, चावल, आटा, सब्ज़ी, दूध, गैस सिलेंडर—हर ज़रूरी चीज़ के दाम बढ़े हुए हैं। महीने की शुरुआत में जो बजट बनाया जाता है, वो आख़िर तक पहुँचते-पहुँचते गड़बड़ा जाता है। ऐसे में मिडिल क्लास परिवारों को उम्मीद है कि आने वाले बजट में सरकार रसोई से जुड़ी महंगाई पर कुछ ठोस कदम उठायेंगी गृहिणियों की सबसे बड़ी उम्मीद एलपीजी सिलेंडर के दामों को लेकर है। अगर बजट में गैस पर सब्सिडी या टैक्स में कटौती होती है, तो इसका सीधा असर रसोई के खर्च पर पड़ेगा। वहीं बिजली बिल, खाने-पीने की चीज़ों पर महंगाई कम करने के लिए सरकार से कदम उठाने की भी उम्मीद है। महिलाओं का कहना है कि घर का पूरा बजट रसोई के इर्द-गिर्द घूमता है। अगर सरकार महंगाई को कंट्रोल करने के साथ-साथ महिलाओं के लिए कुछ खास राहत योजनाएं लाती है, तो इससे आम परिवारों को बड़ी राहत मिल सकती है। मिडिल क्लास परिवार चाहते हैं कि बजट ऐसा हो जो काग़ज़ों में नहीं, बल्कि थाली में दिखे। रोज़मर्रा की ज़रूरतों पर खर्च कम हो, ताकि परिवार की बचत और भविष्य की प्लानिंग आसान हो सके। कुल मिलाकर, दो दिन बाद आने वाला केंद्रीय बजट यह तय करेगा कि मिडिल क्लास की रसोई का बजट संभलेगा या नहीं।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Jan 29, 2026 14:35:49
Dhanbad, Jharkhand:नगर निगम चुनाव की घोषणा हो गई है।आज से प्रत्याशियों के नामांकन शुरू हो गया है।वही धनबाद बार एसोसिएशन ने खुद को न्यायिक कार्यो से अनिश्चितकालीन समय के लिये अलग कर लिया है।जिससे निगम चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियो की परेशानी को बढ़ा दिया है। दरहसल बार एसोसेशन अधिवक्ता अपने वाहनों की पार्किंग सदर अस्पताल परिसर में करते आ रहे है।लेकिन आचनक सदर अस्पताल पार्किंग रास्ते की चारदीवारी कर दिया गया है।जिससे अधिवक्ता अपने वाहनों की पार्किंग नही कर पा रहे है।इसे लेकर बार एसोसेशन धनबाद जिला प्रशासन से वार्ता कर रास्ते को खुलवाने का आग्रह किया था।लेकिन लगभग दो सप्ताह बाद भी कोई निर्णय नही लिए जाने पर अधिवक्ता समूह सड़क पर उतर पहले प्रदर्शन विरोध किये थे। अब बार एसोसिएशन ने पार्किंग की माँग पूरा नही होने तक पेन डाउन कर दिया है।अनिश्चितकालीन समय के लिये न्यायिक प्रकिया से अलग रहने की घोषणा कर दी है। निगम चुनाव में पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को सलाह,शपथ पत्र सहित अन्य कार्य भी नही करने का एलान कर दिया है। बार एसोसिटी के अध्यक्ष और महासचिव ने कहा कि बार एसोसिएशन का पार्किंग स्थल सदर अस्पताल परिसर में था।पार्किंग वाले रास्ते मे रात के अंधेरे में चारदीवारी कर दिया गया है।जिला प्रशासन को लगता है कि संवेधानिक कार्यो में अधिवक्ता की कोई जरूरत नही है।वे सिस्टम का कोई अंग नही है।ऐसे में बार एसोसिएशन अनिश्चितकालीन समय के लिये न्यायिक कार्यो से अलग रहने का निर्णय लिया है।जब तक माँग पूरी नही होती वे लोग काम पर नही लौटेंगे।वही सिविल सर्जन ने कहा कि बार एसोसिएशन से कोई विवाद नही है।अपनी सम्पति पर चारदीवारी दिया गया है।जो कही से गलत नही है।अधिवक्ता न्यायिक कार्यो से अलग हुए यह उनका फैसला है।सदर अस्पताल परिसर में विस्तारीकरण होना है।नए भवन,मेडिकल कॉलेज बनना है।न्यायालय का कोई अवेहलना नही किया गया है。 बाइट-- राधेश्याम गोस्वामी(अध्यक्ष बार एसोसिएशन, धनबाद) बाइट-- जितेंद्र सिंह(महासचिव बार एसोसिएशन, धनबाद) बाइट-- डॉ0आलोक विश्वकर्मा(सिविल सर्जन)
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Jan 29, 2026 14:35:28
Munger, Bihar:घोषी टोला मोहल्ले में एक घर में चल रहा था मिनी गन फैक्ट्री का संचालन. पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ गृह स्वामी और कारीगर को किया गिरफ्तार। मुंगेर : दरअसल मामला है की कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबी कांत कच्छप को गुप्त सूचना मिली की घोसी टोला में एक घर में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है इसी सूचना पर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की जहां छापेमारी के दौरान पुलिस ने गृह स्वामी पंकज कुमार और कारीगर पुरानीगंज कुम्हार टोली निवासी जितेंद्र कुमार पंडित को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने मकान से एक बेस मशीन, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, 35 अर्धनिर्मित मैगजीन, छह बट प्लेट सहित हथियार बनाने के उपक्रम को बरामद किया। वहीं जमालपुर थाना में एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की घोषी टोला निवासी पंकज कुमार अपने घर में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा है, इसी सूचना पर कासिम बाजार थानाध्यक्ष एवं सशस्त्र बल द्वारा छापेमारी की गयी जहां पुलिस ने रंगे हाथ दो लोगों हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया की छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ हथियार बनाने के उपक्रम को बरामद किया। एसपी ने कहा की ये सभी बेस मशीन को लगाकर घर के अंदर अवैध हथियार का निर्माण करते है और कई महीनों से यह कार्य चोरी-छिपे चल रहा था। एसपी ने बताया की गिरफ्तार जितेंद्र कुमार पंडित वर्ष 2024 में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद फिर इस कार्य में लग गए। जब पुलिस जानकारी मिली तो कार्यवाही की जहां मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन हुआ। एसपी ने कहा की पुलिस लगातार अवैध हथियार के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Jan 29, 2026 14:35:10
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में सफाई श्रमिक संघ के कर्मचारियों ने उपखंड कार्यालय पहुंच SDM अल्का श्रीवास्तव को दिया ज्ञापन ,नपा कर्मचारियों ने ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों की संविदा पर भर्ती करने की उठाई मांग , इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी रहे मौजूद सरमथुरा, धौलपुर: सरमथुरा कस्बे में सफाई श्रमिक संघ के बैनर तले ठेका सफाई कर्मचारियों ने रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी अल्का श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां कर्मचारियों ने ठेका पद्धति समाप्त कर संविदा पर भर्ती की मांग उठाई। ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान की नगरीय निकायों व नगरपालिकाओं में वर्षों से कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सड़क व सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना जैसी घातक महामारी के दौरान भी उन्होंने जान जोखिम में डालकर सेवाएं दीं, इसके बावजूद आज भी वे शोषण का शिकार हैं। सफाई कर्मियों ने मांग की कि आगामी संविदा भर्ती में सबसे पहले उन्हीं अनुभवी ठेका कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए, जो वास्तव में मैदानी स्तर पर सफाई कार्य कर रहे हैं। संघ का कहना है कि ठेका पद्धति से कर्मचारियों का आर्थिक और सामाजिक शोषण होता है, इसलिए सरकार को उनके भविष्य को सुरक्षित करना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Jan 29, 2026 14:34:43
Jaipur, Rajasthan:
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Jan 29, 2026 14:34:16
Munger, Bihar:मुंगेर: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आपदा मित्र सह मास्टर ट्रेनर रामविलास कुमार यादव को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया. इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर तथा उप समाहर्ता ने रामविलास कुमार यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. जिलाधिकारी ने कहा कि रामविलास का यह सम्मान जिले ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है. रामविलास कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2024 में छठ पर्व के दौरान वे मनियारचक गंगा घाट पर आपदा मित्र के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे. उस दौरान वे माइकिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोक रहे थे. इसी बीच एक बालक मना करने के बावजूद गंगा में उतर गया और गहरे पानी में चला गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रामविलास कुमार यादव ने तत्काल गंगा में कूदकर बालक को अचेत अवस्था में बाहर निकाला. बालक की सांस रुक चुकी थी, जिसके बाद उन्होंने प्राथमिक उपचार करते हुए सीपीआर पद्धति से उसे होश में लाने का प्रयास किया. हल्का होश आने पर बालक को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयास से लगभग दो घंटे बाद बालक को पूर्ण होश आ सका. उनके इस साहसिक एवं मानवीय कार्य से एक मासूम की जान बच सकी. रामविलास कुमार यादव ने बताया कि इसी अभूतपूर्व कार्य के लिए उन्हें दिल्ली आमंत्रित किया गया, जहां राष्ट्रपति भवन में स्वयं राष्ट्रपति द्वारा उन्हें साहसिक एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया.
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Jan 29, 2026 14:33:31
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Jan 29, 2026 14:33:18
Ranchi, Jharkhand:यूजीसी के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने बीजेपी पर साधा निशाना केंद्र सरकार को चलाना सबके बस की बात नहीं है जैसे-जैसे वक्त गुजर रहा है बीजेपी की सरकार धराशायी हो रही है बीजेपी की सरकार दम तोड़ रही है और बीजेपी के नेता ही बीजेपी का विरोध कर रहे हैं यूजीसी पर भारतीय जनता पार्टी ने छेड़छाड़ किया और अगर किया है तो उसे इंप्लीमेंट कीजिए हम लोग सभी धर्म को लेकर चलते हैं और बीजेपी डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी अपनाती है हिंदू मुसलमान में लड़ा दिया जात-पात में लड़ा दिया मंदिर मस्जिद में लड़ा दिया हिंदुस्तान पाकिस्तान बांग्लादेश में लड़ा दिया और अब उत्तर प्रदेश में बाबा योगी नाथ को भी लड़ा दिया हमें पता है कि बीजेपी की गाड़ी को धक्का लगेगा 2029 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Jan 29, 2026 14:33:05
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान वाकपीठ संगोष्ठी आयोजित राजगढ़ (अलवर) के पुराना राजगढ़ मार्ग स्थित एक निजी विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय सत्रांत दो दिवसीय संस्था प्रधान वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता सीबीईओ लीलावती मीना ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में सीबीईओ लीलावती मीना ने बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा विभाग से प्राप्त निर्देशों का समयबद्ध रूप से पालन करने पर जोर दिया। इसके पश्चात ब्लॉक के नव पदस्थापित प्रधानाचार्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश चंद्र गुप्ता ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों व प्रधानाचार्यों को प्रोत्साहित किया। संगोष्ठी के दौरान वार्ताकार विनोद चंद्रावल, रघुनंदन शर्मा, मुरारी लाल, विवेक शर्मा एवं मोतीलाल मीणा ने नामांकन वृद्धि, शाला दर्पण, संपर्क पोर्टल सहित विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर एसीबीईओ युवराज शर्मा, कमल कुमार मीणा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सूर्य प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य फोरम अध्यक्ष जगमोहन शर्मा सहित ब्लॉक राजगढ़ के सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य फोरम अध्यक्ष मोहन शर्मा ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Jan 29, 2026 14:32:53
Churu, Rajasthan:चूरू जिले के ताल छापर वन्यजीव अभ्यारण्य में आयोजित बर्ड फेस्टिवल 2026 को लेकर आज जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 01 फरवरी को शुरू होगा। ताल छापर अभ्यारण्य में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन क्षेत्रीय विशेषताओं के संवर्धन और विकास में अहम भूमिका निभाएगा। फेस्टिवल में आने वाले लोगों को ताल छापर की जैव विविधता, विशेषताओं, जलवायु आदि की जरूरी जानकारी दी जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लेते हुए अंतिम रूप दिया। डीएफओ भवानी सिंह ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top