Back
राजनांदगांव: चोरी गैंग के 2 शातिर गिरफ्तार, 14 लाख की बाइकें जब्त
KSKISHORE SHILLEDAR
Oct 22, 2025 04:49:53
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
राजनांदगांव कोतवाली पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दस चोरी के दोपहिया वाहन जब्त करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए वाहनों में छह मोटरसाइकिल, दो बुलेट और चार स्कूटी शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है। सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस और सायबर टीम ने विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने सौ से दिखा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की गतिविधियों का सुराग मिला। जांच के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया और आमगांव तक पीछा करते हुए आरोपी संतराम उर्फ सन्नाटा को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से छह चोरी के वाहन बरामद हुए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ईश्वरगिरी नामक दूसरे आरोपी को भी दबोचा, जिसके पास से चार वाहन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। संतराम उर्फ सन्नाटा पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। इस कार्रवाई में राजनांदगांव पुलिस को महाराष्ट्र पुलिस का भी सहयोग मिला, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत किया गया। सीएसपी नायक ने बताया कि शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार निगरानी कर रही है। आने वाले दिनों में ऐसे और मामलों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar
FollowOct 22, 2025 16:34:110
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 22, 2025 16:33:560
Report
PSPradeep Sharma
FollowOct 22, 2025 16:33:210
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowOct 22, 2025 16:33:070
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 22, 2025 16:32:430
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 22, 2025 16:32:270
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowOct 22, 2025 16:32:110
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowOct 22, 2025 16:32:000
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 22, 2025 16:31:280
Report
MSManish Sharma
FollowOct 22, 2025 16:30:430
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 22, 2025 16:30:250
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 22, 2025 16:30:120
Report

2
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 22, 2025 16:19:253
Report
PSPrashant Shukla
FollowOct 22, 2025 16:19:130
Report