Back
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 17 लाख इनामी नक्सली कमला सोड़ी ने आत्मसमर्पण किया
KSKISHORE SHILLEDAR
Nov 06, 2025 08:23:01
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रही 17 लाख रुपए की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (आयु 30 वर्ष) ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कमला सोड़ी वर्ष 2011 से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ी रही। वह माड़ डिवीजन, बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन की सक्रिय सदस्य थी और एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम की प्रमुख सदस्य के रूप में काम करती थी। इस दौरान उसने कई हिंसक वारदातों में भूमिका निभाई और पुलिस बलों पर हमले की योजनाओं में भी शामिल रही। बाइट। अभिषेक शांडिल्य आई जी राजनांदगांव रेंज किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव कमला सोड़ी मूल रूप से ग्राम अरलमपल्ली, थाना दोरनापाल, जिला सुकमा की निवासी है। वह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र (गोंदिया जिला) और मध्य प्रदेश की सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय रही। तीनों राज्यों की पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर कुल 17 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शासन की विकासोन्मुखी नीतियों, ग्रामीण अंचलों में तेजी से चल रहे निर्माण कार्यों, सड़क और संचार सुविधाओं के विस्तार तथा सिविक एक्शन कार्यक्रमों के विस्तार से नक्सल प्रभावित इलाकों में अब विश्वास का माहौल बन रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर संवाद और जनसंपर्क से नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी मुहिम से प्रभावित होकर कमला सोड़ी ने हिंसक रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के बाद कमला सोड़ी को छत्तीसगढ़ शासन की नीति के तहत ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि तत्काल प्रदान की गई। साथ ही पुनर्वास नीति-2025 के अंतर्गत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह आत्मसमर्पण शासन की नीतियों और सुरक्षा बलों की निरंतर कोशिशों का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कमला सोड़ी का यह कदम उन अन्य नक्सलियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा जो अभी भी जंगलों में सक्रिय हैं। कमला सोड़ी का आत्मसमर्पण सिर्फ एक व्यक्ति का निर्णय नहीं, बल्कि उस बदलते दौर की निशानी है जहां कभी बंदूक के साए में जीने वाले लोग अब विकास, शिक्षा और शांति के रास्ते को अपना रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRavi sharma
FollowNov 06, 2025 10:14:470
Report
RKRaj Kishore
FollowNov 06, 2025 10:13:520
Report
SKSandeep Kumar
FollowNov 06, 2025 10:13:170
Report
AMATUL MISHRA
FollowNov 06, 2025 10:13:050
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 06, 2025 10:12:530
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowNov 06, 2025 10:12:420
Report
RKRohit Kumar
FollowNov 06, 2025 10:12:280
Report
JPJai Pal
FollowNov 06, 2025 10:12:110
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 06, 2025 10:11:520
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 06, 2025 10:11:310
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 06, 2025 10:10:510
Report
STSumit Tharan
FollowNov 06, 2025 10:10:360
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 06, 2025 10:10:120
Report
DTDinesh Tiwari
FollowNov 06, 2025 10:09:580
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 06, 2025 10:09:310
Report