Back
बालोद में नेशनल जंबूरी: 14,000 बच्चों के साथ 9–13 जनवरी तक भव्य आयोजन
DSDanvir Sahu
Jan 07, 2026 14:45:47
Raipur, Chhattisgarh
बालोद
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होने वाले नेशनल जंबूरी आयोजन को लेकर राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने आयोजन को लेकर प्रमुख जानकारी दी उन्होंने कहा कि 9 जनवरी से 13 जनवरी तक भव्य आयोजन किया जाएगा उन्होंने टेंडर घोटाले को लेकर खंडन करते हुए कहा कि सारे दस्तावेज क्लियर हैं उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल पर सारी जानकारी मौजूद है वहीं आयुक्त परिषद के अध्यक्ष के बारे में पूछने पर स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव परिषद के अध्यक्ष हैं जिसके संबंध में पत्र भी जारी किया गया था उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल द्वारा लगाए गए आरोप और निरस्त के विषय में कहा कि यहां पर उनके मार्गदर्शन में काम हो रहा है, जो बाते हैं सब स्पष्ट है उन्होंने कहा कांग्रेस अपना देखें।
14 हजार लोग होंगे सम्मिलित
राज्य मुख्य आयुक्त ने बताया कि प्रदेश भर के 4000 बच्चे और देश भर के केंद्रीय विद्यालय संगठन और रेलवे की स्कूलों सहित कुल 14000 बच्चे शामिल होंगे और 3000 के करीब स्टाफ शामिल होंगे जिसको लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है बच्चे यहां पर पहुंचने लगे हैं ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें ये जिम्मेदारी मिली है।
राज्य परिषद ने जगह किया चयन
प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि उक्त आयोजन नया रायपुर में प्रस्तावित था जिसके लिए बैठक हो चुकी थी लेकिन जगह बिना बताए नियमों को उल्लंघन करते हुए बदल दिया गया पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में इंद्रजीत सिंह खालसा ने बताया कि राज्य परिषद स्काउट गाइड की बैठक में बालोद को सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था और आज यह अस्तित्व में आ रहा है उन्होंने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है की राष्ट्रीय नेतृत्व ने हमें यह अवसर दिया है और इसके लिए हम आभारी हैं और उनकी उम्मीदों पर खडा उतरने का प्रयास करेंगे।
परिषद के अध्यक्ष हैं शिक्षा मंत्री
13 दिसंबर 2025 को एक आदेश स्काउट गाइड राज्य परिषद के द्वारा जारी किया गया था यह पत्र सार्वजनिक हुआ था और इसमें प्रदेश की स्कूल शिक्षा मंत्री को स्काउट गाइड राज्य परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था यह पूरी तरह से स्पष्ट लिखा हुआ है हम किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं चाहते सारे दस्तावेज सारी चीज स्पष्ट है छत्तीसगढ़ में विशेष ध्यान रखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है पोर्टल में सारी चीज स्पष्ट रूप से है कहीं कोई भ्रष्टाचार नहीं है इससे पहले लखनऊ में जो आयोजन हुआ था सब काम उसी दर से हो रहा है और कहीं भी भ्रष्टाचार जैसा कोई विषय नहीं है जो राष्ट्रीय स्तर पर दिशा निर्देश मिले हैं उन सभी चीजों का पालन किया जा रहा है।
कांग्रेस ने 5 साल किया भ्रष्ट्राचार
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जोकि पूर्व मुख्यमंत्री उनके द्वारा दो बार रेंजर जंबूरी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बालू दौर के दौरान बयान दिया गया था जिसके जवाब में इंद्रजीत सिंह खालसा ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपने 5 साल के कार्यकाल में किस तरह भ्रष्टाचार किया है वह किसी से छुपा नहीं है वह अपना देखें।
बाइट - इंद्रजीत सिंह खालसा, मुख्य आयुक्त
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SLSanjay Lohani
FollowJan 08, 2026 16:05:160
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 08, 2026 16:04:490
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowJan 08, 2026 16:04:320
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 08, 2026 16:04:000
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 08, 2026 16:03:400
Report
PSPradeep Soni
FollowJan 08, 2026 16:02:540
Report
MMMohd Mubashshir
FollowJan 08, 2026 16:02:390
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowJan 08, 2026 16:02:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 08, 2026 16:02:030
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowJan 08, 2026 16:01:520
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 08, 2026 16:01:000
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 08, 2026 16:00:250
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 08, 2026 15:53:500
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowJan 08, 2026 15:53:150
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowJan 08, 2026 15:52:550
Report