Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North Bastar KankerNorth Bastar Kanker

कांकेर में स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो धक्का, ओवरलोड से जुड़ी दुखद याद

GSGAUTAM SARKAR
Oct 19, 2025 02:47:43
Kurustikur, Chhattisgarh
कांकेर का एक वीडियो आज जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आठ स्कूल के बच्चे ऑटो को धक्का मार रहे हैं यानी यह ऑटो भी ओवरलोड ही है। दरअसल ये बच्चे स्कूल जा रहे थे उसी समय ऑटो खराब हो गई फिर चालक ने बच्चों को धक्का मारने कहा। जिसका वीडियो लोगों ने बनाया और viral कर दिया। गौरतलब है कि तीन साल पहले कांकेर के कोरर गांव में एक ओवरलोड ऑटो सड़क दुर्घटना में सात बच्चों की मौत हो गई थी। सवाल यह है कि इतनी बड़ी घटना को देखते हुए पेरेंट्स आखिर सबक क्यों नहीं लेते।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 19, 2025 09:51:58
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में करवा फूटने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने एक बड़ा हिंसक रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद हुए झगड़े में बीए के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान किरठल गांव निवासी 20 वर्षीय अनिकेत के रूप में हुई है। इस वारदात में अनिकेत के पिता भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में करवा फूटने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और चाकू चलने लगे। इसी दौरान आरोपी पक्ष के तीन युवकों ने अनिकेत पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अनिकेत को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया, वहीं पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर अनिकेत की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करवा फूटने की मामूली बात पर आरोपियों ने जानबूझकर बेटे की हत्या की है। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर गांव में झगड़ा-फसाद करते रहते थे और पहले भी कई बार धमकी दे चुके थे।घटना की सूचना मिलते ही रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गांव में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। थानाध्यक्ष रमाला ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 19, 2025 09:51:43
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर कदमा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस ने पिछले दिनों हुए डकैती मामले का खुलासा कर दिया है, इस मामले मे पांच लोगों की गिरफ़्तारी हुई है, जिनके पास से एक देशी पिस्टल दो जिन्दा गोली, सोने का ब्रेसलेट, स्कूटी और एक ऑटो भी जप्त हुआ है, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए कहा कि कुल 8 लोग डकैती की घटना को अंजाम दिया था, तीन लोग अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, डकैती के बाद एसएसपी के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन हुआ था, पुलिस ने करवाई करते हुए पहले पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है, बाकी तीन की गिरफ़ारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है, उन्होंने कहा कि तीनों की पहचान हो गईं है, उनकी भी गिरफ़्तारी जल्द हो जाएगी।
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Oct 19, 2025 09:50:12
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में कोतवाली पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को रविवार के तड़के सुबह में उस्का खुर्द गांव के समीप नहर पुलिया के पास से एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेल जाने के डर से भागने की कोशिश में था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी । पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, एसपी संदीप कुमार मीणा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अपराधियों के खिलाफ योगी पुलिस की कार्यवाई लगातार जारी है। सन्तकबीरनगर में बदरे आलम नाम के एक ऐसे ही एक रेप के आरोपी को पुलिस की गोली ने लगड़ा बना दिया है। वास्तव में इस आरोपी ने खलीलाबाद कोतवाली की एक नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। पुलिस इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी बदरे आलम के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीम का गठन किया था। आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस रविवार के तड़के सुबह जब आरोपी को रौरापार गांव से गिरफ्तार कर थाने ला रही थी। तभी उस्का खुर्द नहर पुलिया के पास आरोपी बदरे आलम पेशाब के बहाने गाड़ी से उतर गया और जेल जाने के डर से भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने और आत्मसमर्पण करने की बात कही गई लेकिन, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। फायरिंग के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। वहीं, सुबह में एसपी संदीप कुमार मीना ने घटना स्थल उस्का खुर्द और जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली। बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही जारी है।
0
comment0
Report
BSBidhan Sarkar
Oct 19, 2025 09:49:55
Chinsurah, West Bengal:কানাইপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রাক্তন তৃণমূল প্রধান আচ্ছালাল যাদবের সঙ্গে সাক্ষাৎ অর্জুন সিং এর! ছাব্বিশের জল্পনা। আচ্ছালাল উত্তরপাড়া পুরসভার চেয়ারম্যান তৃনমূল নেতা দিলীপ যাদবের দাদা। আচ্ছালাল অর্জুন সাক্ষাৎ লোকসভা ভোটের আগেও হয়েছিল।তবে আচ্ছালাল সেসময় বিজেপিতে যাননি। অনেক দিন সক্রিয় রাজনীতি বিশেষ করে তৃনমূল থেকে দূরে রয়েছেন আচ্ছালাল। এবার ২৬ এর বিধানসভা নির্বাচন।তার আগে কোন্নগর উত্তরপাড়ায় কি সমীকরণ বদলাতে পারে? আচ্ছালাল যাদব বলছেন তা সময়ই বলবে। শুক্রবার শ্রীরামপুরে সুকান্ত মজুমদারের সঙ্গে বিজেপির কর্মসূচীতে যোগ দিতে এসেছিলেন অর্জুন সিং।সেখান থেকে ফেরার সময় কানাইপুরের প্রাক্তন প্রধান তৃনমূল নেতা আচ্ছালাল যাদবের অফিসে যান ব্যারাকপুরের প্রাক্তন সাংসদ। কিছুদিন ধরেই কোন্নগর কানাইপুরে শাসক দলের অন্দরমহলে জল্পনা চলছে, কিছু প্রভাবশালী নেতা দলবদল করতে পারেন। এবার সেই জল্পনাই যেন আরও জোরালো হয়ে উঠল আচ্ছালালের সঙ্গে বিজেপি নেতার সাক্ষাৎ এ। তবে এখনই দলবদলের বিষয়ে কোনো কথা বলতে সাবধানী আচ্ছালাল। কানাইপুরের প্রাক্তন পঞ্চায়েত প্রধান উত্তরপাড়া শ্রীরামপুর পঞ্চায়েত সমিতির প্রাক্তন সহ সভাপতি আচ্ছালাল। অর্জুন স্বাক্ষাৎ প্রশ্নে আচ্ছালাল বলতে: এই মুহূর্তে আমি রাজনীতিতে নেই, অর্জুন সিং এর সাথে বহুদিনের পরিচয়। জেলাতেই কোথাও এসেছিলেন তাই আমার বাড়িতে এসে সৌজন্য সাক্ষাৎ করে গেছেন। তবে ভবিষ্যতে তিনি দলবদল করবেন কিনা সে বিষয়ে এখনই কিছু পরিষ্কার না করলেও তিনি বলেন সেটা সময় বলবে। তৃনমূল হুগলি শ্রীরামপুর সাংগঠনিক জেলা সভাপতি অরিন্দম গুঁইন বলেন, কেন গেছে,কি বৃত্তান্ত সেটা আচ্ছালাল যাদব বলতে পারবেন।আমি জানিনা।উনি এখন দলের কোনো পদে নেই।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 19, 2025 09:49:42
Nagaur, Rajasthan:नागौर के बागनाडा से बूटाटी धाम तक पहली बार मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान मैराथन दौड़ के साथ ही हैफ मैराथन, दस किलोमीटर और पांच किलोमीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया। इस दौरान नागौर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में इस दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिला धावकों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वहीं मैराथन दौड़ का जगह जगह ग्रामीणों व शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संत चतुरदास जी महाराज मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया। नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि नागौर में पहली बार मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं के साथ आमजन में भी काफी जोश देखने को मिला। युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिला धावकों ने भी इस दौरान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। साथ ही इस दौड़ से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि आप नशे से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस प्रकार के आयोजन आगामी दिनों में और भी होते रहेंगे.
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 19, 2025 09:49:22
Bhilwara, Rajasthan:आसींद कस्बे में सक्रिय हैं बाइक चोर गिरोह, रविवार को पुनः दिनदहाड़े मुख्य बाजार से बाइक चोरी की घटना CCTV फुटेज में दिखा बाइक चोर आसींद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद के पास से रविवार दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. चोरी की इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पिछले कुछ महीनों से आसींद क्षेत्र में चोर गिरोह के सक्रिय होने से कई दर्जनों मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं सामने आईं है, रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद के सामने से दिनदहाड़े पुनः बाइक चोरी की घटना हुई. कुछ समय पूर्व आसींद पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस कार्रवाई भी की गई थी बावजूद भी यहां बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. दिनदहाड़े मुख्य बाजार के बीचो-बीच इस तरह के चोरी की घटनाओं से कस्बे में लोगों में दहशत का माहौल कायम है. शुक्रवार को हुई बाइक चोरी की घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई है जिसमें देखा जा सकता है चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े बाइक चोरी कर रहे हैं.
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Oct 19, 2025 09:49:11
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में अभी भी है हाथ से बनी लक्ष्मी के चित्र पूजन की परंपरा. दीपावली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए हर कोई तैयारी कर रहा है. लक्ष्मी पूजन के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक चित्र बिक रहे हैं. इधर जयपुर के कुछ उद्योगपति, प्रमुख व्यवसायी और गणमान्य लोग तथा कई परंपरागत परिवार ऐसे हैं जो हर वर्ष नए रूप में लक्ष्मी का कैनवास पर स्वर्णमंडित चित्र बनवाकर उससे पूजन करना पसंद करते हैं. वे लोग लक्ष्मी के शास्त्रों में वर्णित रूपों के आधार पर उसकी मान्यताओं के अनुसार चित्रित करवाते हैं. पिछले कई दिनों से लक्ष्मी के विभिन्न रूपों को चित्रित कर रहे जयपुर के जाने-माने चित्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता का कहना है कि लक्ष्मी के चित्र में ऊपर की तरफ दोनों ओर लक्ष्मी का यंत्र व नीचे की ओर उल्लू भी चित्रित कर रहे हैं. गुप्ता ने बताया कि उनके पिता बृजमोहन गुप्ता देवदास ने भी जयपुर के कई उद्योगपति व जौहरी लोगों के लिए वर्षों इस तरह के चित्र तैयार करते थे. अब वो यह परंपरा निभा रहे हैं. इनके अलावा भी शहर में अन्य चित्रकार भी हैं जिनसे लोग अपने मन पसंद का लक्ष्मी का चित्र बनवाकर हर साल पूजन कर रहे हैं.
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 19, 2025 09:48:52
Haldwani, Uttar Pradesh:भेलुपुर थाना क्षेत्र के भदैनी स्थित फैब इंडिया शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू वाराणसी के भेलुपुर थाना क्षेत्र के भदैनी इलाके में स्थित फैब इंडिया शोरूम में आज भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान, जिसमें फर्नीचर और एयर कंडीशनर भी शामिल हैं, जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के समय शोरूम में ग्राहक मौजूद नहीं थे। हालांकि, तुरंत कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। यह शोरूम स्वदेशी सामानों और बनारसी साड़ियों की बिक्री के लिए जाना जाता था। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लाखों की संपत्ति, जिसमें कीमती वस्त्र और साज-सज्जा का सामान शामिल है, पूरी तरह से नष्ट हो गया है। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। भदैनी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 200 साल पुरानी बिल्डिंग में चल रहा था शोरूम。 आग लगने के बाद शोरूम में नहीं काम कर सका फायर सिस्टम सर्विस。 सूचना देने के 20 मिनट के भीतर पहुंचा फायर ब्रिगेड जिससे बड़ा हादसा रुका।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top