Back
नारायणपुर के माड़ीन देवी वार्ड में रंगोली प्रतियोगिता से दीपावली उत्साह बढ़ा
HSHEMANT SANCHETI
Oct 23, 2025 03:18:59
Narayanpur, Chhattisgarh
नारायणपुर नगर पालिका के माड़ीन देवी वार्ड में दीपावली के अवसर पर वार्ड पार्षद प्रवीण जैन द्वारा एक अनोखी पहल की गई। वार्डवासियों के बीच “अपने आंगन को सजाओ – रंगोली प्रतियोगिता” का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाएं और युवतियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य वार्ड को सुंदर और सुसज्जित बनाना, वार्ड की प्रतिभाशाली महिलाएं और युवतियों को मंच प्रदान करना, और भारतीय संस्कृति और परंपराओं को रंगोली के माध्यम से जीवंत करना है। वार्डवासियों ने अपने घरों के आंगन में भगवान राम-सीता, गोवर्धन पूजा, दीपमालाएं और पारंपरिक आकृतियों की रंगोलियाँ बनाईं। वे अपने रंगोलियों के वीडियो पार्षद को भेज रहे हैं, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ रंगोली चयनित कर पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा। महिलाओं और युवतियों ने कहा कि वे हर साल दीपावली पर रंगोली बनाती हैं, पर इस बार यह आयोजन प्रतियोगिता के रूप में होने से उत्साह और प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। उन्होंने पार्षद प्रवीण जैन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को प्रोत्साहन मिल रहा है। दीपों की रौशनी और रंगोली के रंगों से सजे माड़ीन देवी वार्ड में दीपावली का उत्सव इस बार उत्साह, सृजनशीलता और सांस्कृतिक रंगों का संगम बन गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSdevendra sharma2
FollowOct 23, 2025 06:47:590
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 23, 2025 06:47:430
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 23, 2025 06:47:060
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 23, 2025 06:46:570
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 23, 2025 06:46:480
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 23, 2025 06:46:360
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowOct 23, 2025 06:46:280
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 23, 2025 06:46:110
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 23, 2025 06:46:000
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 23, 2025 06:45:480
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 23, 2025 06:45:400
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 23, 2025 06:45:210
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowOct 23, 2025 06:45:010
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowOct 23, 2025 06:44:380
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowOct 23, 2025 06:44:210
Report