Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Korba495677

कोरबा में मौसम ने बदला मिजाज: आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकी, हल्की बारिश से राहत

NDNEELAM DAS PADWAR
Mar 30, 2026 14:18:50
Korba, Chhattisgarh
कोरबा ब्रेकिंग- कोरबा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, dिन भर तेज धूप, शाम होते आंधी तूफान और आकाशीय बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा, कोरबा वासियों को मिली गर्मी से राहत...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Mar 30, 2026 15:33:30
Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिक चौक बाजार में आज नगर निगम टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, जैसी टीम दुकान के बाहर लगे अतिक्रमण हटा रही थी, इस दौरान नगर निगम की टीम और व्यापारियों के बीच तीखी नोक झोंक और झड़प हो गई जिसके बाद व्यापारियों ने नगर निगम हाय हाय के नारे लगाते हुए पूरे मार्केट को बंद करवा कर प्रदर्शन किया, वहीं व्यापारियों का हंगामा देख नगर निगम की टीम वापस चली गई। व्यापारियों का कहना है की नगर निगम की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ डोर टू डोर कचरे کا کलेक्शन کا 200 प्रति माह के हिसाब से रसीद काट रही थी, इसके अलावा टीम के लोग 2 साल का बकाया पैसा मांगने लगे, जब इसका व्यापारियों ने विरोध किया तो टीम के लोग बदतमीजी पर उतर आए और व्यापारियों से धक्का मुक्की करने लगे, इसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद करके प्रदर्शन किया。
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 30, 2026 15:33:17
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गोदारा के नेतृत्व में सोमवार को अनूपगढ़ नई धान मंडी के व्यापारियों के प्रतिनिधित्व मण्डल ने एडीएम अशोक सांगवा और एसडीएम सुरेश राव को ज्ञापन सौंपकर समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीद में सरकार द्वारा जारी नई खरीद प्रक्रिया स्लॉट बुकिंग का विरोध किया है और गेहूं की समर्थन मूल्य पर पुरानी प्रक्रिया से खरीद करने की माँग की है। किसानों को तकनीकी समस्याओं का करना पड़ेगा सामना व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा ने कहा कि ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग प्रणाली पूरी तरह से अव्यवहारिक, जटिल और किसान विरोधी सिद्ध हो रही है। जिले के अधिकांश किसान ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं, जहां इंटरनेट की सीमित उपलब्धता, तकनीकी संसाधनों का अभाव और डिजिटल साक्षरता की कमी के कारण वे समय पर स्लॉट बुक करने में असमर्थ हैं। इसके अलावा पोर्टल की तकनीकी खामियां, सर्वर डाउन रहने की समस्या तथा सीमित स्लॉट उपलब्धता के कारण बड़ी संख्या में किसान वंचित रह रहे हैं। जिस कारण से किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर निजी व्यापारियों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। किसानों को कई समस्याओं का करना पड़ेगा सामना व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सुनील चावला ने कहा कि यदि किसी कारणवश किसान निर्धारित SLOT की तिथि पर अपनी उपज मंडी में नहीं ला पाता है, तो उसे पुनः संपूर्ण प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। जबकि गत वर्षों में किसानों को अपनी सुविधा अनुसार आवंटित तिथि से पहले या बाद में भी उपज लाने की पूर्ण छूट थी, जिससे उन्हें मौसम, परिवहन और अन्य परिस्थितियों के अनुसार लचीलापन मिलता था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा फसल कटाई के दौरान बारिश, आंधी मजदूर और साधन समय पर नही मिलने के कारण निर्धारित स्लॉट पर समय पर मंडी में उपज पहुंचाना संभव नहीं होता, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह है प्रमुख मांगे अध्यक्ष सुनील गोदारा ने कहा कि आज प्रशासन से मांग की गई है कि नई स्लॉट बुकिंग प्रणाली को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर पुरानी ऑन-स्पॉट तिथि आवंटन व्यवस्था पुनः लागू की जाए। व्यापारियों ने मांग की है कि जब तक नई व्यवस्था लागू न हो, तब तक किसानों को बिना स्लॉट के भी खरीद केंद्रों पर बेचने की अनुमति प्रदान की जाए। किसानों को तिथि में लचीलापन प्रदान किया जाए, ताकि वे आवंटित तिथि से पहले या बाद में भी गेंहू ला सकें।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 30, 2026 15:32:36
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) जी मीडिया की खबर का हुआ समय पर असर, गैस सिलेंडर वितरण में अव्यवस्था को लेकर बपावर पहुंचे जिला रसद विभाग के अधिकारी, कुछ उपभोक्ताओं के लिए गए बयान, 5 माह पूर्व सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर 15 दिन पूर्व सिलेंडर लेना बताया जा रहा था, टीम ने मौके पर पहुँच की जांच, स्टॉक चेकिंग एवं गैस बुकिंग के दस्तावेज की हुई जांच, अधिकारियों के द्वारा सम्बंधित मामले में अग्रिम अनुसन्धान जारी, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कारवाई, युद्ध के समय मे गैस की किल्लत के चलते फील्ड में रसद विभाग को मोनिटरिंग की सख्त जरूरत, कालाबाजारी को लेकर मार्केट में दलालों का बोलबाला, जी राजस्थान पर खबर चलने के बाद हरकत में आए अधिकारी
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 30, 2026 15:32:21
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान दिवस को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कांग्रेस पर प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें राजस्थान की मिट्टी और सांस्कृतिक गौरव से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब पूरा प्रदेश 19 मार्च को नव संवत्सर और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ राजस्थान दिवस मना रहा था, तब कांग्रेस नेता केवल कैलेंडर की तारीखों में उलझे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू पंचांग के अनुसार उत्सव मनाने में कांग्रेस को अपने वोट बैंक के खिसकने का डर है। पटेल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने जड़ों की ओर लौटने का निर्णय लिया है, ताकि नई पीढ़ी भारतीय पंचांग और परंपराओं को समझ सके। वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को राजस्थान की संस्कृति, भारतीय परंपराओं और हिंदू रीति-रिवाजों से नफरत है। उन्होंने कहा कि 30 मार्च को राजस्थान दिवस की बधाई देना कांग्रेस की विरोधी मानसिकता को दर्शाता है और यह जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। बेढ़म ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि 1949 में वृहद राजस्थान का गठन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ संयोग में हुआ था, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी विशेष महत्व दिया था। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि वे इस ऐतिहासिक तथ्य को क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 30, 2026 15:31:49
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने एनेक्सी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गौसंरक्षण को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि निराश्रित गोवंश का संरक्षण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश भर में करीब 7500 गौशालाओं में लगभग 14 लाख गोवंश की देखभाल की जा रही है। समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा पूरी तरह खत्म हो जाएगी और “समाप्तवादी पार्टी” बनकर रह जाएगी। मंत्री ने कानून-व्यवस्था, गौसंरक्षण और किसानों से जुड़ी योजनाओं पर भी सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। सोमवर को गोरखपुर के एनेक्सी भवन पहुंचे मंत्री धर्मपाल सिंह ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि सपा के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है और वह सिर्फ जातिवादी राजनीति के सहारे जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है। गौसंरक्षण को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार की यह सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश में करीब 7500 गौशालाओं में लगभग 14 लाख गोवंश की देखभाल की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब हर गौशाला में भूसा बैंक स्थापित किया जाएगा और इसके लिए अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर गौशाला के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो नियमित निरीक्षण करेगा। अगर किसी भी गौशाला में लापरवाही मिली या गोवंश की मौत हुई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गोचर भूमि पर अवैध कब्जों को हटाकर वहां चारा और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। गर्मी को देखते हुए मंत्री ने सभी गौशालाओं में हरे चारे, साफ पानी और लू से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसानों के लिए देसी गाय के संरक्षण पर जोर देते हुए गोबर गैस से CBG और PBG उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना भी बताई, जिससे ऊर्जा संकट को कम किया जा सके। गोरखपुर से बड़ी राजनीतिक बयानबाजी—2027 के चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज, जहां एक तरफ सत्ताधारी दल विकास और कानून-व्यवस्था का दावा कर रहा है, वहीं विपक्ष पर हमले भी लगातार जारी हैं。
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 30, 2026 15:31:01
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 30, 2026 15:30:20
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में मुखबिरी के शक में हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार आरोपी ने मोबाइल चोरी से जुड़ा मामला बताकर की हत्या। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी रेशम पटेल को घमहापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से रात करीब 8 बजकर 35 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया。 घटना आज सुबह की है, जब मोहल्ले में मोबाइल चोरी के विवाद को लेकर रेशम पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू उर्फ अली की जमकर पिटाई कर दी थी। गंभीर चोटों की वजह से सोनू की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी。 पुलिस की त्वरित कार्रवाई में नामजद आरोपी को कम समय में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रेशम पटेल के खिलाफ पहले भी गो तस्करी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Mar 30, 2026 15:18:20
Sonipat, Haryana:एंकर रीड- सोनीपत में सोमवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कराया। बैठक में कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि समिति के प्रति जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते शिकायतों की संख्या में भी कमी आई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाया जाए。 राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर अफरातफरी की स्थिति है और पार्टी के कई विधायक अपने ही नेतृत्व पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लगातार असंतोष और अफरातफरी का माहौल बना हुआ है。 नीतीश कुमार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव काफी लंबा है और वे कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी प्रकार के दबाव में नहीं लाया जा सकता। नगर निगम चुनावों को लेकर उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है और सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले अपराधियों को संरक्षण मिलता था, लेकिन अब कानून का राज स्थापित है। अंतरराष्ट्रीय हालात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विश्व के कुछ देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन भारत शांति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। ईरान से गैस और एलएनजी आपूर्ति में अस्थायी देरी की बात स्वीकार करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में किसी प्रकार की कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
970
comment0
Report
HSHarish Sharma2
Mar 30, 2026 15:17:56
Palwal, Haryana:रबी फसल की आगामी खरीद प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाली फसल खरीद के मद्देनजर सोमवार को पलवल अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुभिता ढाका, नगराधीश प्रीति रावत, मार्केट कमेटी पलवल के सचिव नवदीप सिंह तथा वाइस चेयरमैन पंकित सिंगला भी मौजूद रहे。 निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंडी में साफ-सफाई व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति और अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जाए, ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही डॉ. वशिष्ठ ने गेट पास व्यवस्था की भी समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फसल खरीद प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कैमरों का एलाइनमेंट सही रखा जाए और उनका एक्सेस प्रशासनिक अधिकारियों के पास उपलब्ध हो, ताकि हर गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को फसल की लिफ्टिंग, ट्रांसपोर्टेशन और बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्थिति में मंडी में जलभराव नहीं होना चाहिए।
819
comment0
Report
Advertisement
Back to top