Back
बगिया CM कैंप से जनता को त्वरित मदद, 14995 मामलों का सफल निराकरण
SPShiv Pratap Singh Rajput
Dec 18, 2025 09:36:18
Jashpur Nagar, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ की जनता के लिए सुशासन और संवेदना की मिसाल बन चुके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहग्राम बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय की सफलता की कहानी आज एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सीएम कैंप कार्यालय बगिया अब लोगों के बना भरोसे का पुल बन चुका है। जहाँ केवल एक फोन कॉल पर त्वरित सहायता, 5 मिनट में स्वास्थ्य मदद मिल रहा है। अब तक यहां पर 14,995 आवेदनों का निराकरण हो चुका है।
- अब तक निराकृत: 14,995 आवेदन
- स्वास्थ्य सहायता: 4,581+ मरीजों को लाभ
- मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना: 72 मरीजों को 2.85 करोड़ रुपये की सहायता राशि।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री का दायित्व सम्हाले 2 साल पूरे हो चुके हैं। उनकी दूरदर्शी पहल पर फरवरी 2024 में स्थापित हुआ सीएम कैंप कार्यालय बगिया आज सुशासन, संवेदना और त्वरित सेवा का मजबूत प्रतीक बन चुका है। सीएम साय के गृहग्राम बगिया में स्थापित इस कार्यालय ने कम समय में ही जनता का दिल जीत लिया है। स्थापना के बाद से अब तक कुल 14,995 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है, जो जनविश्वास की मजबूती को दर्शाता है। यहाँ बिजली, पेयजल, सड़क निर्माण, राजस्व मामलों, स्वास्थ्य और सामाजिक-आर्थिक सहायता जैसे विविध मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई होती है। एक फोन कॉल पर समस्या का समाधान अब आम बात हो गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में तो यह कार्यालय वरदान साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जशपुर जिले के 72 मरीजों के इलाज के लिए 2 करोड़ 85 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
कुछ ताजा उदाहरण:
- कोरिया जिले के मात्र 6 वर्षीय बालक राजवर्धन पैकरा को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए 18 लाख रुपये की सहायता।
- गणेश राम यादव को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 1 लाख 54 हजार रुपये प्रदान किए गए।
इसके अलावा, अंकिरा में विद्युत समस्या का त्वरित समाधान, लकराघरा गांव में सड़क निर्माण की स्वीकृति, स्कूलों में शिक्षक व्यवस्था, नहर मजदूरी भुगतान, पेयजल के लिए नलकूप खनन, दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राइसाइकल, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और कृत्रिम अंग जैसी सुविधाएं – हजारों जनहितकारी कार्य यहां से कराए गए हैं। दूरदराज के गांवों तक बिजली बहाली से लेकर वन्यजीव क्षति की भरपाई तक, हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान हो रहा है।
सीएम कैम्प कार्यालय से लाभान्वित लोगों के द्वारा अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सीएम कैम्प कार्यालय को धन्यवाद दिया जा रहा है जहां से लोगों की उम्मीदों को एक नया दिशा मिल रहा है।
बच्चा - लाभार्थी।
बाइट - लाभार्थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKashiram Choudhary
FollowDec 18, 2025 12:18:220
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowDec 18, 2025 12:17:540
Report
BPBurhan pathan
FollowDec 18, 2025 12:17:330
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 18, 2025 12:17:080
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 18, 2025 12:16:530
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 18, 2025 12:16:410
Report
HBHemang Barua
FollowDec 18, 2025 12:16:260
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 18, 2025 12:16:160
Report
PSPramod Sinha
FollowDec 18, 2025 12:16:030
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowDec 18, 2025 12:15:250
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowDec 18, 2025 12:12:040
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowDec 18, 2025 12:11:250
Report
MTMadesh Tiwari
FollowDec 18, 2025 12:10:450
Report
MMMohd Mubashshir
FollowDec 18, 2025 12:10:320
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 18, 2025 12:10:110
Report