Back
दंतेवाड़ा: रीना रयामी हत्या का मास्टरमाइंड पति राजेश गिरफ्तार
RRRikeshwar Rana
Nov 10, 2025 11:02:24
Dantewada, Chhattisgarh
दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते माह कुंदेली गांव के पास हुई महिला की अंधी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। लगभग एक महीने के बाद साइबर सेल की तकनीकी जांच के बाद इस सनसनीखेज हत्या का राज़ खुल गया है — और चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका का पति ही उसकी मौत का मास्टरमाइंड निकला। और आरोपी ने ही 2 अक्टूबर को भांसी थाने पहुंचकर इस घटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
2 अक्टूबर को ग्राम कुंदेली के पास सड़क किनारे जंगल में एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतका की पहचान रीना रयामी के रूप में हुई थी। प्रारम्भिक जांच में ऐसा लग रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रेप के बाद हत्या की है। लेकिन पुलिस की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
साइबर सेल की मदद से आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और हजारों मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके अलावा, पुलिस की विशेष टीम ने गांव के कई लोगों और संदिग्धों से पूछताछ की।
लगातार जांच के बाद पुलिस को इस बात के पुख्ता सबूत मिले कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि मृतका के पति ने ही की है।
पूछताछ में आरोपी पति राजेश रयामी ने कबूल किया कि 1 अक्टूबर की रात उसका अपनी पत्नी रीना रयामी से झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर उसने पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद अपने चाचा रमेश रयामी की मदद से शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची।
दोनों ने मिलकर रीना के शव को हीरो डिलक्स बाइक में रखकर गांव से बाहर ओटेर खेत के पास झाड़ियों में फेंक दिया। इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को निर्वस्त्र कर यह दिखाने की कोशिश की गई कि महिला के साथ रेप के बाद हत्या की गई है।
आरोपियों के ऊपर लगी धारा -
पुलिस ने आरोपी पति राजेश और उसके चाचा रमेश रयामी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 103(1), 3(5) और 238 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
UJUmesh Jadhav
FollowMar 03, 2026 07:23:040
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 03, 2026 07:22:400
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 03, 2026 07:21:40Bikram, Bihar:Nishant cm Nitish Kumar birthday video
0
Report
JPJai Pal
FollowMar 03, 2026 07:21:280
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 03, 2026 07:21:210
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 03, 2026 07:21:100
Report
RZRajnish zee
FollowMar 03, 2026 07:20:590
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 03, 2026 07:20:520
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 03, 2026 07:20:450
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 03, 2026 07:20:290
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 03, 2026 07:20:200
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 03, 2026 07:20:01Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, UP: चंद्र ग्रहण से पहले प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त इकट्ठा हुए।
त्रिवेणी संगम से शुरुआती तस्वीरें
0
Report
ADAnup Das
FollowMar 03, 2026 07:19:220
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 03, 2026 07:18:110
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 03, 2026 07:17:470
Report
