Back
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: 1815 केंद्रों पर 3800 कर्मी, नाम सही दर्ज होगा
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 04, 2025 07:04:49
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे इस अभियान की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के 1815 मतदान केंद्रों में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए लगभग 3800 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अभियान का उद्देश्य है।हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज करना और गलतियों को दुरुस्त करना।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदान सूची में नाम होना बेहद जरूरी है।इस पूरी प्रक्रिया में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की भूमिका सबसे अहम है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे, जानकारी लेंगे और फॉर्म भरवाएंगे। एकत्रित दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करने के बाद उन्हें निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा।यदि किसी मतदाता के नाम, पते या अन्य जानकारी में त्रुटि मिलती है, तो वे दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही नागरिक https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन भी फॉर्म भर सकते हैं।पहचान के लिए नागरिकों को 11 मान्य दस्तावेजों में से कम से कम दो दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं।यह विशेष अभियान मतदाता जागरूकता और लोकतंत्र सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DBDEVENDRA BISHT
FollowNov 04, 2025 12:15:520
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowNov 04, 2025 12:15:310
Report
SKSumit Kumar
FollowNov 04, 2025 12:15:110
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 04, 2025 12:15:00Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर बड़ा रेल हादसा मालगाड़ी और मेमू ट्रेन आपस में टकराई रेल हादसे में कई लोग हुए घायल
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 04, 2025 12:14:51Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में एंट्री गेट पर नोकझोंक हो गई. आए दिन बांके बिहारी मंदिर से हंगामे की तस्वीर सामने आती है ऐसे में जरूरत है कि भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था को और मजबूत किया जाए.
0
Report
JPJai Pal
FollowNov 04, 2025 12:14:370
Report
DTDinesh Tiwari
FollowNov 04, 2025 12:14:280
Report
JPJai Pal
FollowNov 04, 2025 12:14:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 04, 2025 12:14:060
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowNov 04, 2025 12:13:400
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowNov 04, 2025 12:13:280
Report
PSPrince Suraj
FollowNov 04, 2025 12:13:170
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 04, 2025 12:13:070
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowNov 04, 2025 12:12:390
Report