Back
बिलासपुर सिरगिट्टी में सार्वजनिक स्थानों पर नशा के खिलाफ पुलिस ने 19 गिरफ्तारियाँ
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Jan 05, 2026 18:01:06
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब और अन्य नशा सेवन की शिकायतों को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बन्ना चौक, तिफरा, मगरपारा और आसपास के इलाकों में ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया, जो खुलेआम नशा करते हुए सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठे मिले। कार्रवाई के दौरान राजू धुरी, रामायण यादव, विवेक डान, गोपाल सोनी, अतुल वासनिक, मोहन कुमार साहू और राकेश कश्यप सहित कुल 19 व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध अलग-अलग प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। एक ही दिन में कई स्थानों पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में नशा करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही, पुलिस ने पकड़े गए लोगों से कान पड़कर उठक बैठक करवाया। वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों को लेकर आगे भी लगातार नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report