Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

दुर्गा विसर्जन रैली: ध्वनि प्रदूषण रोकथाम के लिये 6 डीजे के विरुद्ध कार्रवाई

SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 05, 2025 11:18:18
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर शहर में दुर्गा विसर्जन रैली के दौरान ध्वनि प्रदूषण और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 6 डीजे साउंड सर्विस संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके साउंड सिस्टम जब्त किए गए। अत्यधिक तेज आवाज़ में साउंड बजाने और शांति भंग करने पर इन सभी के खिलाफ कोलाहनल अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही रैली के दौरान लगभग 1500 कड़ा उतरवाकर जप्त किए गए, जिससे व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिली। चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से बटनदार चाकू भी बरामद हुआ, जिस पर शस्त्र अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त 3 लोगों को न्यायालय में पेश किया गया और 5 अन्य पर कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक शांति बनाए रखना और त्योहारी आयोजनों के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करना रहा.....
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Oct 05, 2025 13:34:47
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर शहर के तिघरा थाना क्षेत्र में इसी साल 12 जनवरी को हुए हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने ऑफिसर गुर्जर और राम खिलाड़ी गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर गांव के ही वीरेंद्र सिंह उसके पिता रणवीर सिंह एवं चाचा पर हमला किया था। बाद में रणवीर सिंह की मौत हो गई थी। दरअसल दोनों ही पक्ष के लोग गुर्जा गांव में रहते हैं उनके खेत भी आपस में मिले हुए हैं।खेत से पेड़ काटने के विवाद में ऑफिसर गुर्जर और राम खिलाड़ी आदि ने छोटू,रामू, उम्मेद सिंह आदि ने वीरेंद्र तथा उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया था यह घटना गुर्जा गांव की है। इस मामले में रणवीर सिंह बुरी तरह घायल हो गए थे जिन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपी राम खिलाड़ी और ऑफिसर गुर्जर लंबे अरसे से फरार थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर दो-दो हजार रुपये का इनाम था।बाइट-सुमन गुर्जर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Oct 05, 2025 13:34:20
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा के बगडू थाना क्षेत्र में इम्तियाज कुरैशी के साथ भुजाली से मार कर them गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में घायल इम्तियाज कुरैशी के भाई ने बताया कि एक युवक के द्वारा हिसरी पान दुकान के समीप रंगदारी मांगने का काम किया गया। रंगदारी नहीं देने पर अचानक आरोपी युवक ने भुजाली निकालकर इम्तियाज के सीने पर वार कर दिया। इसके बाद मौके पर इम्तियाज कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल शख्स इम्तियाज कुरैशी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। इस संबंध में बताया गया कि इनके पिता हाशिम कुरैशी भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे; जहाँ आरोपियों ने उन्हें अकेला पाकर उन पर भी हमला कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला रंगदारी मांगने का है या फिर आपसी विवाद का यह तो पुलिस के लिए जांच का विषय है। लेकिन पूरे मामले की जांच में बगडू थाना जुट गई है। आरोपी युवक अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार बताया जा रहा है。
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Oct 05, 2025 13:34:06
Saharsa, Bihar:एंकर - नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद कोसी बराज से लगभग साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सहरसा में कोसी नदी अपने पूरे उफान पर है. कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए सहरसा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. ऐसे में जिले के नवहट्टा, महिषी और सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर बसे गांव में बाढ़ का खतरा बना हुआ है हालांकि जिला प्रशासन द्वारा लगातार माइकिंग के जरिये लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है. वहीं अधिकारियों की टीम तटबंधों का निरीक्षण कर रही है. कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जिले के डीएम दीपेश कुमार ने सभी अंचलाधिकारी और अधिकारियों को विशेष रूप से तटबंध पर निगराणी रखने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि जिले के नवहट्टा, महिषी और सलखुआ प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर कई गांव बसे हुए हैं ऐसे में अगर कोसी नदी में अप्रत्याशित जलस्तर की वृद्धि होगी तो लाखों लोग बाढ़ कि चपेट में आ सकते हैं.
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Oct 05, 2025 13:33:56
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की दिनदहाड़े बीच सड़क पर नाक काट दी। पत्नी की नाक काटने के बाद पति फरार हो गया और पत्नी घायल हो गई। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर रोड की है। घटना को देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और पति की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीओ- दरअसल शहर के चार शहर का नाका निवासी 35 साल की भूरी बाथम की शादी ग्वालियर थाना क्षेत्र के रमटापुरा निवासी कमल बाथम के साथ कुछ साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनके एक बच्ची हुई। लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा और पत्नी अपने पति को छोड़ बेटी के साथ किराए से कांच मिल में रहने लगी। लेकिन जब भूरी बाथम दोपहर के वक्त काम करने के लिए घर से बाहर निकली और तानसेन नगर रोड पर पहुंची तो तभी उसका पति पीछे से आया और उसे गाली गलौज करने लगा जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो पति ने धारदार हथियार निकाल कर उसकी नाक को काट दिया। नाक कटते ही महिला के खून निकलने लगा और पति उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस घटना को होता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज होने के बाद पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी पति की तलाश की और उसे तलाश कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने घायल पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट- सुमन गुर्जर- ASP ग्वालियर
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Oct 05, 2025 13:33:01
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढा गुड़ी के नाके पर मामूली विवाद के दौरान स्कूली छात्र के घर पर फायरिंग कर दी गई। ये घटना वहां लगे दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। पता चला है कि कार का गेट अचानक खोलने से स्कूली छात्र मिथुन गुर्जर की बाइक उससे टकरा गई थी इस पर कार सवारों और बाइक वाले में मुंहवाद हो गया था। उस समय तो कार सवार वहां से चले गए लेकिन बाद में यही दो युवक बाइक से लौटे। उन्होंने छात्र के घर फायरिंग कर दी। छात्र के घर वालों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह बाइक से भाग निकले। माधौगंज पुलिस ने इस मामले में सोनू धानुक और नंदू रजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है पुलिस आरोपियों की सर गर्मी से तलाश कर रही है।
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Oct 05, 2025 13:32:49
Noida, Uttar Pradesh:भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी का लखनऊ में हंगामा सोशल मीडिया पर एक दिन पहले डाली थी पोस्ट भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रही तनातनी अब और बढ़ती नजर आ रही है. रविवार को पति से मिलने लखनऊ स्थित उनके घर पहुंचीं ज्योति सिंह को लेने के लिए पुलिस पहुंच गई. जिसके बाद ज्योति सिंह ने एक वीडियो बनाया. जिसमें वो फूट-फूट कर रोती नजर आई. वीडियो में ज्योति कहती हैं- नमस्कार मैं हूं ज्योति सिंह और मैं आ चुकी हूं लखनऊ में पवन सिंह के घर पर. पवन जी ने हमारे लिए पुलिस थाने में FIR किया है. और मुझे लेने के लिए पुलिस के जवान आए हुए हैं. लोगों से अपील- मुझे न्याय कैसे मिलेगा ये आप तय कीजिए ज्योति फिर लोगों से अपील करते हुए कहती हैं? कि मैं आप लोगों के कहने पर यहां आई थी. आपने कहा था कि भाभी आप जाईए, हम लोग देखेंगे कि आपको कौन घर से निकालता हैं? अब आप फैसला करिए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा. आप लोग जनता है, आप ही बताईए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा.
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Oct 05, 2025 13:31:30
Delhi, Delhi:विश्व हिंदू महासंघ के मंच से गरजे राष्ट्रीय अध्यक्ष और कल्काजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत कहा आई लव मोहम्मद से हमें कोई नाराजगी नहीं लेकिन इसकी आड़ में अराजकता फैलाना कतई बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदू हिंदुओं को जातियों में विभक्त ना होकर हिंदू को हिंदू की तरह देखना होगा तभी होगा हिंदू का उत्थान Anchor/vo : आज विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा एक विशाल जनसभा रखी गई जिसमें देश के 15 राज्यों से विश्व हिंदू महासंघ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता शामिल हुए. वही इस कार्यक्रम में तकरीबन 500 से ज्यादा हिंदू संगठन में कार्य कर रहे लोग शामिल हुए और इस मंच के माध्यम से हिंदू एकता को बढ़ावा देने की अपील की गई है। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कल्काजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने हिंदुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरह से हिंदू जाति में विभक्त है वह हमारे हिंदुओं के लिए बहुत बड़ी खतरा है हमें जातियों से ऊपर उठना होगा सभी को एक मानकर एक समूह में चलना होगा अन्यथा लगातार हिंदुओं पर हमले होते रहेंगे इसके साथ ही उन्होंने देश में चल रहे आई लव मोहम्मद को लेकर भी कड़ी आलोचना की है और कहां कि जिस तरह आई लव मोहम्मद के नाम पर देश में अराजकता फैलाई जा रही है इससे हमें सचेत रहना होगा हमें उनके आई लव मोहम्मद से किसी भी प्रकार का कोई लेना-देना नहीं लेकिन वह आई लव मोहम्मद के नाम पर आगजनी तोड़फोड़ और हिंसक रूप धारण कर रहे हैं यह बिल्कुल गलत है हमारे हिंदू त्योहारों के आयोजन में कट्टर जिहादी मानसिकता वाले लोग पत्थर बाजी और हमारे हिंदुत्व को बदनाम करने की साजिश समझते रहते हैं ऐसे कट्टरवादियों से हमें अपने हिंदुत्व को बचाना होगा.
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 05, 2025 13:30:35
Khordha, Odisha:କଟକ:- କମିଶନରେଟ ପୋଲିସ ପକ୍ଷରୁ ଆଜି ପୋଲିସ ପକ୍ଷରୁ ଫ୍ଲାଗ ମାର୍ଚ୍ଚ କରାଯାଇଛି। ଭସାଣି ଦିନ ମେଢ଼ ଶୋଭାଯାତ୍ରା ରେ ବେଳେ ଦରଘା ବଜାର ସ୍ଥିତ ହାତୀ ପୋଖରୀ ଠାରେ ହୋଇଥିବା ଗଣ୍ଡଗୋଳ ଯୋଗୁଁ ଏହି ଘଟଣା ର ପ୍ରତିବାଦ କରି ବିଶ୍ୱ ହିନ୍ଦୁ ପରିଷଦ ପକ୍ଷରୁ ଆସନ୍ତା ୬ ତାରିଖ ସୋମବାର ଦିନ କଟକ ବନ୍ଦ ଡାକରା ଦିଆଯାଇଛି। ଏହି ଭନ୍ଦ ବେଳେ ଶାନ୍ତି ଶୃଙ୍ଖଳା ଏବଂ କୌଣସି ଅଘଟଣ ନ ଘଟେ ଏହା କୁ ଦୃଷ୍ଟି ରେ ରଖି କମିଶନର ପୋଲିସ ପକ୍ଷରୁ ଆଜି ଫ୍ଲାଗ ମାର୍ଚ୍ଚ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରାଯାଇଛି। ଏହି ଫ୍ଲାଗ ମାର୍ଚ୍ଚ ପ୍ରଦର୍ଶନ ରେ ଦରଘା ବଜାର ଥାନା ନିକଟରୁ ବାହାରି କଦମ ରସୁଲ, ଦରଘା ବଜାର, ନିମ ସାହି, କାଠ ଗଡା ସାହି ପରିକ୍ରମା କରି ଦରଘା ବଜାର ଥାନା ରେ ଶେଷ ହୋଇଥିଲା। ଏହି ଫ୍ଲାଗ ମାର୍ଚ୍ଚ ପ୍ରଦର୍ଶନ ରେ ଅତିରିକ୍ତ ପୋଲିସ ଡେପୁଟି କମିଶନର ସ୍ରୀ ପ୍ରକାଶ ଚନ୍ଦ୍ର ପାଲ, ଏ ସିପି ଗିରିଜା ଚକ୍ରବର୍ତ୍ତୀ ଙ୍କ ସମେତ ବରିଷ୍ଠ ପୋଲିସ ଅଧିକାରୀ ମାନେ ସାମିଲ ହୋଇଥିଲେ。
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Oct 05, 2025 13:30:26
Barmer, Rajasthan:2 साल बाद हो रहा हैं थार महोत्सव का आयोजन, बाड़मेर की कला संस्कृति को मिलेगी पहचान, बाड़मेर। दो साल बाद एक बार फिर थार की रेत पर संस्कृति की सरगम गूंजने को तैयार है। थार महोत्सव 2025 का आयोजन इस बार 8 अक्टूबर से शुरू होगा। बाड़मेर की कला, संस्कृति और इतिहास को करीब से समझने का यह मौका शहरवासियों और पर्यटकों के लिए खास होने वाला है। महोत्सव की शुरुआत गांधी चौक स्कूल से शोभायात्रा के साथ होगी, जो आदेश स्टेडियम तक पहुंचेगी। यहां दिनभर रंगारंग प्रतियोगिताओं की भरमार रहेगी — मिस्टर डेजर्ट, मिस डेजर्ट यानी थार सुंदरी, और सबसे तेज साफा बांधने की प्रतियोगिता दर्शकों का मन मोहेंगी। शाम को स्थानीय लोक कलाकार मंच संभालेंगे, और थार की धुनों से समां बांध देंगे। महोत्सव का दूसरा दिन भी खास रहेगा — कार्यक्रम का अगला पड़ाव होगा किराडू मंदिर, जिसे राजस्थान का “मिनी खजुराहो” कहा जाता है। वहीं शाम को महाबार के धोरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला थार की खूबसूरती को एक नई पहचान देगी। लेकिन इस उत्सव को लेकर शहर में उत्साह के साथ-साथ कुछ नाराज़गी की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। वहीं लोक कलाकार बाबू खान विशाल ने कहा — “हर बार बाहरी कलाकारों को प्राथमिकता दी जाती है। जबकि हम इसी मिट्टी से जुड़े कलाकार हैं। अगर हमारी कला को मंच नहीं मिला तो हमारी संस्कृति धीरे-धीरे खो जाएगी।” थार महोत्सव की गूंज भले दो साल बाद सुनाई दे रही हो, लेकिन इस बार की रेत पर उम्मीदें भी उतनी ही गहरी हैं — कि बाड़मेर की धरोहर, उसकी लोक संस्कृति और उसकी कला फिर एक बार पूरे शबाब पर दिखेगी। बाइट : बाबूखान , अंतरराष्ट्रीय लोककलाकार सीनियर सिटीजन मांगीलाल गोठी का कहना है — “समय सही नहीं चुना गया। दीपावली नजदीक है, लोग त्यौहार की तैयारियों में व्यस्त हैं। ऐसे में इस महोत्सव से कलाकारों और स्थानीय लोगों को वह लाभ नहीं मिलेगा, जिसकी उम्मीद थी。” वहीं व्यापारी बाबूलाल सखलेचा का कहना है कि यह आयोजन संस्कृति और पर्यटन दोनों के लिए उपयोगी है, लेकिन समय में बदलाव से भीड़ पर असर पड़ सकता है। उनकी मांग है कि “यह आयोजन हर साल तय समय पर और निरंतर होना चाहिए。” बाइट : मांगीलाल ,वरिष्ठ नागरिक बाइट : बाबूलाल संखलेचा , वरिष्ठ नागरिक क्षेत्र के लोगों के अनुसार “थार महोत्सव हमारी कला को पहचान देने का मंच है। अगर प्रशासन हमें भी इसमें शामिल करे तो बाड़मेर की पहचान लोककला को नई उड़ान मिलेगी。”
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top