Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

बिलासपुर के अचार्य इंस्टीट्यूट पर सख्त कार्रवाई की मांग: मंत्री ने दिए निर्देश

SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 11, 2025 09:00:51
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर में अचार्य कोचिंग इंस्टीट्यूट एक बार फिर विवादों में घिर गया है। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले इस कोचिंग सेंटर पर लगातार आरोप लग रहे हैं और अब मामला इतना बढ़ गया है कि खुद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को हस्तक्षेप करना पड़ा है। मंत्री ने कलेक्टर और एसपी को तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संस्थान के कर्मचारियों के द्वारा बच्चे और पत्नी के सामने पति की पिटाई करने के वीडियो वायरल होने के बाद एनएसयूआई ने भी संस्थान का घेराव किया और तीन दिन में जवाब नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। अचार्य इंस्टीट्यूट बिलासपुर का चर्चित कोचिंग सेंटर लेकिन बीते कुछ दिन से यह संस्थान लगातार विवादों में घिरा हुआ है। कभी छात्रों के साथ बदसलूकी के आरोप, तो कभी शिक्षकों के साथ मारपीट के मामले। और अब सामने आया ताज़ा विवाद—कोचिंग के वैध दस्तावेजों पर गंभीर सवाल। इसी मुद्दे पर आज केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर कलेक्टर और एसपी को सीधे निर्देश जारी किए। मंत्री ने कहा कोचिंग संस्थान के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। बिना अनुमति चल रहे संस्थानों पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर, एनएसयूआई ने भी अचार्य इंस्टीट्यूट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोचिंग प्रबंधन छात्रों से मनमानी फीस वसूलता है और कई आवश्यक दस्तावेज भी संस्थान के पास मौजूद नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर तीन दिन में दस्तावेज़ और जवाब नहीं दिया गया, तो बड़ा आंदोलन करेंगे। शहर में बिना अनुमति किसी कोचिंग को मनमानी नहीं करने देंगे। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। लेकिन सवाल वही क्या बिलासपुर में कोचिंग सेंटरों की मनमानी पर अब लगाम लगेगी? या विवादों का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा? अचार्य इंस्टीट्यूट पर कार्रवाई होगी या नहीं, इसका फैसला आने वाले दिनों में साफ होगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ACAshish Chauhan
Nov 11, 2025 10:39:43
Jaipur, Rajasthan:सरकार के 2 साल पूरे होने पर ईआरसीपी का काम धरातल पर दिखेगा-सुरेश सिंह रावत आशीष चौहान, जयपुर-ERCP का काम जल्द धरातल पर उतरेगा. सरकार के 2 साल पूरा होने से पहले काम दिखेगा. जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ईआरसीपी को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग ली. इस दौरान ईआरसीपी का तय समय पर पूरा करने पर चर्चा हुई. जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि तय समय पर ईआरसीपी प्रोजेक्ट का काम होगा. उन्होंने कहा हर सप्ताह मीटिंग ली जा रही है ताकि वक्त पर काम पूरा हो. वहीं यमुना जल समझौते पर भी सरकार काम कर रही है. बाइट-सुरेश सिंह रावत, जल संसाधन मंत्री इस खबर की फीड OFC से BJPR_WRD_MEET_R स्लग से भेजी गई है।
0
comment0
Report
VPVinay Pant
Nov 11, 2025 10:39:30
Jaipur, Rajasthan:जयपुर दिल्ली में सोमवार शाम को हुए ब्लास्ट के बाद राजधानी जयपुर भी हाई अलर्ट पर है। राजधानी के तमाम होटल, धर्मशाला, सराय, गेस्ट हाउस सहित बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान पर लगातार पुलिस चेकिंग व गश्त कर रही है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ाया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, इसके साथ ही सादा वस्त्रों में भी पुलिसकर्मियों को मंदिर के बाहर और आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया है। बाजार में भी लगातार पुलिसकर्मी पैदल गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध वाहनों, वस्तु व लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर पर किस तरह की है सुरक्षा व्यवस्था इसका जायजा लिया ज़ी मीडिया संवाददाता विनय पंत ने。
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Nov 11, 2025 10:39:07
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल एसओजी और काठगोदाम पुलिस ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक किलो से अधिक चरस बरामद की है, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक काठगोदाम क्षेत्र में पहाड़ों से चरस की खेप सप्लाई होने जा रही थी,जिस पर पुलिस टीम ने कॉल टैक्स नहर कवरिंग रोड पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। तलाशी लेने पर आरोपियो से एक किलो 133 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस की क़ीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में दो लाख रुपए आकी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Nov 11, 2025 10:38:47
Rishikesh, Uttarakhand:आस्था में शक्ति के कारण दरबार में पहुंचते हैं हजारों लोग. उत्तराखंड के कण कण में देवी देवताओं का वास है, दैवीय शक्तियों की बात करें तो मंदिरों में भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देव डोलियों के दरबार में मनुष्यों पर अवतारित देवी देवता से, कैसे लोगों की मन्नतें पूरी करने के साथ जीवन की समस्याएं दूर होती हैं. ऋषिकेश के आसपास ढालवाला में सुरकुंडा देव डोली दरबार रविवार को भक्तों के लिए खुला दरबार लगता है, जिसमें देव डोली भक्तों के बारे में पूछे बिना उनकी समस्याएं बताती है और निवारण का दावा करती है. आधुनिकता के इस युग में जहां विज्ञान को सर्वोपरि मानने वाले इसे अंधविश्वास मानते हैं, दरबार में हजारों श्रद्धालु आस्था में शक्ति मानते हैं. श्रद्धालु अजय बिजल्वाण (उपासक) के अनुसार दरबार में भक्तों से चढ़ावे या धनराशि की मांग नहीं की जाती. दरबार में डोली कंधे पर विराजमान होकर भक्तों की समस्या के आधार पर नंबर लगाती है और नंबर आने पर भक्त के बारे में बताती है कि उसका क्या समाधान है. कई सालों से लग रहा है दरबार. दरबार की ओर से दान में आई धनराशि गरीब जरूरतमंद लड़कियों की शादी और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए खर्च की जाती है.
0
comment0
Report
PREM NIRMALKARPREM NIRMALKAR
Nov 11, 2025 10:37:44
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Nov 11, 2025 10:36:44
Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার: ভারতের সেনারা যখন জঙ্গিবাদের বিরুদ্ধে পাকিস্তানকে মোক্ষম জবাব দেওয়ার জন্য প্রস্তুত ছিল ঠিক সেই সময়েই প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদি, ট্রাম্পের কথায় অপারেশন সিঁদুর বন্ধ করে দিয়েছিলেন। আর তারপরেই এক ঘটনা এই একের পর এক ঘটনা। গতকাল দিল্লির লালকেল্লার সামনে যে ঘটনা ঘটেছে তার দায় একমাত্র স্বরাষ্ট্র মন্ত্রী অমিত শাহ নয় প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীকেও নিতে হবে। আর দায় নিয়ে তাদের উচিত পদত্যাগ করা। গতকাল দিল্লির লালকেল্লা সামনে বিস্ফোরণের ঘটনায় দেশের প্রধানমন্ত্রী স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী কে দায় নিয়ে তাদের পদত্যাগের দাবি তুললেন পশ্চিমবঙ্গ সরকারের উত্তরবঙ্গ উন্নয়ন দপ্তরের মন্ত্রী উদয়ন গুহ。
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Nov 11, 2025 10:36:23
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- लेबर पेन ज्यादा होने पर 108 एम्बुलेंस में हुआ प्रसूता का प्रसव, ईएमटी व पायलट ने सुरक्षित प्रसव करवाकर बचाई दोनों की जान एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में 108 एम्बुलेंस में एक प्रसूता का प्रसव होने का मामला सामने आया है | 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल जा रही प्रसूता के लेबर पेन ज्यादा होने पर ईएमटी व पायलट ने प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाकर दोनों की जान बचाई और प्रसव के बाद जच्चा- बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया | बॉडी- डूंगरपुर जिले की 108 एम्बुलेंसकर्मी ईएमटी रजत चौहान ने बताया कि जयपुर से एक काल आई थी जिसमे गामडी अहाडा सीएचसी से एक प्रसूता को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाना था | जिस पर पायलट सत्यनारायण लबाना व ईएमटी रजत चौहान 108 एम्बुलेंस लेकर गामडी सीएचसी पहुंचे | जहा पर डॉक्टर लोकेश ने महिपालपूरा निवासी 33 वर्षीय प्रसूता सुमित्रा कटारा को डूंगरपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया | 108 एम्बुलेंस प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल के लिये रवाना हुई इस दौरान रास्ते में बलवाडा के पास प्रसूता को लेबर पेन ज्यादा होने लगा | मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने 108 एम्बुलेंस को बालाडिट मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी कर दी | वही ईएमटी रजत चौहान व पायलट सत्यनारायण लबाना ने प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाया और प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया | इधर प्रसव के बाद 108 एम्बुलेंसकर्मियों ने जच्चा व बच्चा को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया | जहा उनका ईलाज चल रहा है | बाईट- रजत चौहान ईएमटी 108 एम्बुलेंस अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Nov 11, 2025 10:36:07
Siwan, Bihar:सीवान में एक सनकी पिता ने अपनी बेटी की गोली मार हत्या कर दी है। बेटी की हत्या कर आरोपी पिता ने खुद को गोली मारने का प्रयास किया और असफल होने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।इस दौरान आरोपी पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी के साथ नहीं रहने को लेकर आरोपी पिता मानसिक तनाव में था और आज ही बेटी को दिल्ली से सीवान लेकर आया था।वहीं घर लाकर बेटी की गोली मार दी।घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा गांव की है।आरोपी पिता अखिलेश कुमार ठेपहा गांव का रहने वाला है।बताया जा रहा है कि आरोपी पिता मानसिक रूप से तनाव में था।आरोपी अखिलेश कुमार की पत्नी उसके साथ नहीं रहती है और दो बेटी और एक बेटा है जो कि दिल्ली अपने फुआ के पास रहती थी।आज ही सुबह में दिल्ली से लेकर बेटी को आया था। इसके बाद बेटी के सर में गोली मार दिया और अपने को भी गोली मारने का प्रयास किया लेकिन गोली मिस फायर कर गया। इसके बाद ट्रेन से कटने के लिए गया ट्रेन के बीचों बीच आ गया।लेकिन वह बाल बाल बच गया। घायल अवस्था में उसे सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां उसे भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मौके वारदात से दो गोली भी बरामद किया है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Nov 11, 2025 10:35:36
Raipur, Chhattisgarh:छोटे व्यापारी, ठेला-गुमटी वालों को बिजनेस करने के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता के मामले को लेकर पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहेरिया का बयान. नियम वापस लेने की मांग की. आरोप लगाते हुए कहा- अभी प्रदेश के नगरीय निकायों में छोटे व्यापारी हैं, गुमटी वाले हैं, जो महिलाएं हैं उनसे लाइसेंस जरूरी कर दिया है. उनसे टैक्स लिया जा रहा है. हम उसका विरोध करते हैं. यह सरकार इंस्पेक्टर राज ला रही है. हम इसका विरोध करते हैं, आने वाले समय में इस पर बड़ा आंदोलन करेंगे दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पूर्व मंत्री शिव डहरिया का बयान- सबसे बड़ा सवाल ऐसा केवल चुनाव के समय क्यों होता है, गृहमंत्रालय के अधिकारी क्या कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान की कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही इस पर डहेरिया ने कहा कि बीजेपी ऐसा कहकर अपना बचाव करती है बिलासपुर में एकता रैली के दौरान भाजपा नेताओं में बहस के मामले में शिव डहेरिया ने तंज कसते हुए कहा- भाजपा में बहुत ही गुटबाजी है. भाजपा दिखावे की राजनीति करती है. भाजपा नेताओं- कार्यकर्ताओं में संवाद की स्थिति भी नहीं है
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Nov 11, 2025 10:35:22
Jasa, Bihar:कैमूर जिले में दूसरे चरण के मतदान के बीच एक जीवंत लोकतांत्रिक छवि सामने आ रही है। अमरपुरा गांव, मोहनिया विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष अपने-अपने वोटिंग बूथ पर लाइन में खड़े हैं, अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का पालन करते हुए नजर आ रहे हैं। महिलाओँ का मानना है कि वे इस चुनाव में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की उम्मीद लेकर आई हैं। खासतौर पर, प्लस टू विद्यालय के निर्माण की मांग उनकी प्राथमिकता है। वे इस सुधार को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं और 2 घंटे से अधिक समय से मतदान के लिए इंतजार कर रही हैं। उनकी यह प्रतिबद्धता उनके गांव के भविष्य के प्रति जागरूकता और एक अच्छी सरकार की आकांक्षा को दर्शाती है। पुरुष मतदाता विकास की दिशा में तेजी से बढ़ने की दिशा में एक मजबूत विश्वास रखते हैं। वे चाहते हैं कि उनके गांव में उच्च स्तरीय हाई स्कूल स्थापित हो, साथ ही सड़क, गली-नाली आदि इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों को भी बेहतर बनाया जाए। वे बिहार में एक सक्षम और पारदर्शी सरकार बनाये जाने की उम्मीद लेकर वोट दे रहे हैं। यह दृश्य कैमूर जिले में लोकतंत्र की एक खूबसूरत तस्वीर प्रस्तुत करता है, जहां सभी वर्गों के लोग अपनी उपलब्धि और बदलाव की उम्मीदों के साथ मतदान प्रक्रिया में व्यस्त हैं। यह सामूहिक प्रयास न केवल उनके गांवों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Nov 11, 2025 10:34:55
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र की कृष्णापूरी कॉलोनी में एक टाटा मोटर्स फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के घर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और एक स्मार्ट टीवी की चोरी हो गई है. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. घटना उस समय हुई जब कर्मचारी अपने परिवार के साथ बिहार गए हुए थे. पुलिस मामले की जाँच कर रही है. पीड़ित कर्मचारी अमित सिंह टाटा फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं. वे शनिवार को अपने परिवार के साथ बिहार के शिवनारायणपुर स्थित अपनी बहन के घर गए थे. घर खाली होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने घर से लगभग 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, 1 लाख 10 हजार रुपये नकद और एक स्मार्ट टीवी चुरा लिया. अमित सिंह के वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने नगर थाना की पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. वहीं कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें चोरी की घटना कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है. पीड़ित अमित सिंह ने बताया कि शनिवार को वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बहन के घर गए थे. आज वापस आने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया और अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था और लगभग पाँच भर सोना, चांदी के गहने, 1 लाख 10 हजार रुपये नकद और स्मार्ट टीवी गायब थे. चोरी की घटना की जानकारी थाना को दी गई है और थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं चोरी की घटना को लेकर आसपास के रहने वाले लोग सहमे हुए हैं. नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है; जल्द ही मामले का उद्वेदन किया जाएगा.
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Nov 11, 2025 10:34:34
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top