495001
112kg बाइक उठाकर रेलवे ट्रैक पार कर गया शख्स, लोग बोले ‘बाहुबली'
Bilaspur, Chhattisgarh:एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक रेलवे फाटक बंद होने पर इंतजार करने के बजाय अपनी 112 किलो की बाइक को कंधे पर उठाकर रेलवे ट्रैक पार करता दिख रहा है।वीडियो को देखकर लोग दो हिस्सों में बंट गए ,कुछ ने उसे “बाहुबली” बताया, जबकि अन्य ने नियम तोड़ने और जान जोखिम में डालने के लिए आलोचना की।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीताराम दास महंत अयोध्या: दोपहर 2 बजे कार्यक्रम की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:सीताराम दास महंत अयोध्या for 2 pm0
0
Report
पोकरण में नकली घी फैक्ट्री पर कार्रवाई; 900 पाम ऑयल, 453 घी जब्त
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण में खाद्य सुरक्षा दल ने की कार्रवाई… नकली घी का कारखाना पकड़ा, 900 पाम ऑयल, 453 घी जब्त। पोकरण, जैसलमेर। जयपुर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा दल जैसलमेर द्वारा पोकरण पुलिस के सहयोग से पोकरण क्षेत्र में एक संदिग्ध घी निर्माण इकाई पर संयुक्त कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जैसलमेर डॉ. राजेन्द्र कुमार पालीवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशना राम कड़वासरा द्वारा पोकरण पुलिस के सहयोग से भवानीपुरा, पोकरण स्थित एफसीआई गोदाम के पास एक किराए के मकान में संचालित नकली घी निर्माण इकाई पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि हुक्मीचंद उर्फ लाला तावरी द्वारा उक्त परिसर में विभिन्न ब्रांडों के नाम से घी तैयार कर पैकिंग एवं विक्रय का कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान 900 पाम ऑयल, 453 घी, विभिन्न ब्रांडों के लेबल, खाली टिन, पैकिंग सामग्री, ढक्कन, गैस टंकियाँ, भट्टी एवं पैकिंग मशीन बरामद कर जब्त की गई। प्रारम्भिक जांच में शक्ति, डेयरी बेस्ट सहित अन्य ब्रांडों के नाम से घी तैयार कर बाजार में विक्रय किए जाने के संकेत मिले हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आवश्यक नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त जिन ब्रांडों के नाम एवं पैकेजिंग सामग्री का उपयोग किया जा रहा था, उन संबंधित कंपनियों को भी प्रकरण की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई हेतु अवगत कराया गया है। जब्त सामग्री के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशना राम कड़वासरा ने बताया कि “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत जिले में मिलावटी एवं नकली खाद्य पदार्थों के निर्माण और विक्रय के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है तथा आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
मोतिहारी सड़क हादसे में चार मौत, छह घायल
Motihari, Bihar:मोतिहारी में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा बेतिया रोड में नायकाटोला के समीप पिकअप और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब आधा दर्जन सवार घायल हो गए हैं। घायलों को ईलाज के लिए भेजा गया अस्पताल।0
0
Report
Advertisement
EOU की छापेमारी: पवन कुमार के ठिकानों पर करोड़ों की संपत्ति संदिग्ध
Patna, Bihar:बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता पवन कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विश्वस्त स्रोतों से प्राप्त जानकारी के सत्यापन के बाद EOU थाना कांड संख्या 12/26 दर्ज कर विशेष न्यायालय, निगरानी पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। जांच के दौरान पवन कुमार के विरुद्ध लगभग 3 करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 103.94 प्रतिशत अधिक बताई गई है। इसके बाद आज पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली स्थित उनके कुल छह ठिकानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा एक साथ छापेमारी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान सभी सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है, और कहां कहां से संपत्ति अर्जित की गई है उसके भी जांच की जा रही है । आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार तलाशी की कार्रवाई अभी जारी है और इसके पूरा होने के बाद बरामदगी व अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस कार्रवाई से विभागीय और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
मेरठ में मोहर्रम: 12 फीट ताजिया नियमों के साथ प्रशासन ने शुरू किया एक्शन
मेरठ मोहर्रम के जुलूस और ताजिये की हाइट को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में ताजिया की हाइट को लेकर तय किए गए मानक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तैयार किया 12 फीट का ताजिया इंची टेप से नाप कर किया जा रहा ताजिया का निर्माण प्रशासन द्वारा तैयार किए गए मंडे को के आधार पर ही तैयार कर रहे हैं हम ताजिए- मुस्लिम समुदाय सुरक्षा के लिए ताजिया की कम हाइट जरूरी सीएम योगी के फैसले का हम करते हैं समर्थन -मुस्लिम समुदाय मोहर्रम के जुलूस को लेकर प्रशासन ने भी तैयार किया एक्शन प्लान नियमों का उल्लंघन करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई- डीएम मेरठ मेरठ के लाल कुर्ती थाना क्षेत्र में तीसरी पीढ़ी तैयार कर रही है ताजिया0
0
Report
भोपाल में बदमाशों का आतंक: युवक पर मारपीट, पुलिस शिकायत दर्ज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में बदमाशों ने मचाया आतंक रंगदारी नहीं देने पर युवक के साथ मारपीट कुख्यात अरशद बाबा गैंग ने किया हमला घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने सीसीटीवी फुटेज में थार गाड़ी के बोनट पर बैठा दिखाई दिया बदमाश फरियादी युवक को काजी कैंप पर बदमाशों ने घेरा बदमाशों ने युवक अदनान खान से मांगे पैसे नहीं देने पर घेरकर पीटा युवक ने हनुमानगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया0
0
Report
Advertisement
हाईवे पर शॉर्ट सर्किट से कार आग, स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर
Dudu, Rajasthan:हाईवे पर दौड़ती हुई कार अचानक बनी आग का गोला, लपटें उठती देख कार में चीख-पुकार मच गई। शॉर्ट सर्किट होने से हाईवे पर दौड़ती हुई कार से उठी आग की लपटे। बाल-बाल बचे सवार, मची अफरा-तफरी, फागी के शंकरपुरा के पास दूदू फागी स्टेट हाइवे पर हुई घटना। कार को धूं-धूं कर जलता देख हाइवे पर राहगीरों और स्थानीय लोगों का भारी मजमा लग गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की जी-तोड़ कोशिश शुरू कर दी। कार में शॉर्ट सर्किट होने के बाद लगी आग, ग्रामीण रामकृपाल चौधरी ने पुलिस को दी सूचना।0
0
Report
एटा: चोरों ने घर घुसकर 20 हजार रुपये, सोना और मोबाइल चुरा लिए
Etah, Uttar Pradesh:एटा में अज्ञात चोरों के हौंसले बुलंद, चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोरों ने 20 हजार रूपये और सोने की चेन,अंगूठी सहित तीन मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर हुए फरार, चोरी की घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की शुरू, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के असरौली गांव की घटना。0
0
Report
अतरौली के निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत; परिवार ने लापरवाही का आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अतरौली कस्बा के शीतला निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान महिला की मौत, महिला का पथरी का ऑपरेशन किया गया था. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया. घटना के विरोध में निजी अस्पताल के बाहर मृतका के परिजनों ने हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. कोतवाली अतरौली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद में ई-रजिस्ट्री फैसलों के खिलाफ वकीलों ने रजिस्ट्रार कार्यालय बंद कराया
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद में शासन की ई-रजिस्ट्री प्रणाली के फैसलों के खिलाफ वकीलों का गुस्सा चरम पर है। पिछले 8 दिनों से चल रही हड़ताल में आज फिरोजाबाद मे ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रजिस्ट्रार ऑफिस में ताला लगा दिया, अधिवक्ताओं का आरोप है कि इस नई व्यवस्था से न सिर्फ उनके रोजगार पर संकट खड़ा होगा, बल्कि आम जनता के लिए भी प्रक्रिया बेहद जटिल हो जाएगी। वकीलों ने शिकोहाबाद तहसील रजिस्ट्रार ऑफिस पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और रजिस्ट्रार office में ताला लगा दिया बार एसोसिएशन का साफ कहना है कि जब तक इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता, उनका यह आंदोलन और उग्र होगा.0
0
Report
चौड़ा गांव में बिजली बिल बवाल: मीटर रीडिंग से खपत असंगत, औसत खपत पर बिल की मांग
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक स्थित चौड़ा गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर पिछले दो-तीन महीनों से अत्यधिक बिजली बिल भेजने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के मीटरों में 15,000 से 20,000 यूनिट तक की रीडिंग दिखाई जा रही है, जबकि बिल 20 से 25 हजार रुपये तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में कोई नया उद्योग या अतिरिक्त विद्युत लोड नहीं जुड़ा है, फिर भी खपत कई गुना बढ़ गई है। उपभोक्ताओं ने सभी मीटरों की थर्ड-पार्टी जांच, पिछले छह माह की रीडिंग का ऑडिट और गलत बिलों को निरस्त कर औसत खपत के आधार पर नए बिल जारी कराने की मांग की है。0
0
Report
फरुखाबाद में ट्रांसफॉर्मर फटने से तीन दुकानों में आग, बाइकें राख
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फरुखाबाद अरुण सिंह आग का तांडव ट्रांसफार्मर फटने से आस्थाई तीन दुकानों में लगी आग तीनों दुकानों में आग लगने से धू धू कर जली दुकानें बांस के टट्टे से बनी थी तीनों दुकानें एक दुकान में बाइक मिस्त्री की थी दुकान रखी ही करीब एक दर्जन बाइकें सभी बाइकें धू धू कर जली दो सब्जी की दुकानें भी जलकर हुई राख सूचना पर दमकल गाड़ी ने पहुंच कर आग पर पाया काबू थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के इटावा बरेली हाईवे बघार के पास की घटना0
0
Report
Advertisement
अरशद मदनी: मस्जिद-मदरसे टूट रहे, मुसलमानों पर मॉब लिंचिंग और बुलडोजर
Agra, Uttar Pradesh:अरशद मदनी- आज क्या हलात है मुस्लमान का हिन्दू के साथ पहले क्या किरदार था और आज क्या है. आज क्या किरदार है मस्जिदे गिरायी जा रही मदरसे गिराए जा रहे है मॉब लॉन्चिंग से मुसलमान का क़त्ल किया जा रहा है - उनके घरो पर बुलडोज़र चल रहा है क्या ये उस किरदार का जवाब है जिन्होंने मुल्क की आज़ादी के लिए के लिए फांसी के तख्तो को चूमा , मुसलमान ने क्या मुल्क को क्या दिया और आज मुल्क मुसलमान को क्या दे रहा है मेरे भाई प्यार मोहब्बत के बगैर मुल्क नहीं चलता0
0
Report
सहारनपुर के हालात पर मदनी बोले: मुस्लिम-हिंदू रिश्ते अब कैसे बदले?
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर से मुस्लिम लोगों की बाइट्स। अरशद मदनी – आज क्या हालात हैं मुसलमानों का हिन्दुओं के साथ पहले क्या किरदार था और आज क्या है। आज क्या किरदार है—मस्जिदें गिराई जा रही हैं, मदरसे गिराए जा रहे हैं। मॉब लांचिंग से मुसलमानों का कत्ल किया जा रहा है। उनके घरों पर बुल्डोजर चल रहा है। क्या यह उस किरदार का जवाब है जिसने मुल्क की आजादी के लिए फांसी के तख्तों को चूमा? मुसलमान ने क्या मुल्क को दिया और आज मुल्क मुसलमानों को क्या दे रहा है? मेरे भाई, प्यार- मोहब्बत के बगैर मुल्क नहीं चलता।0
0
Report
भारत-पाक सीमा के पास हेरोइन का पैकेट मिला, BSF और पुलिस जांच में जुटी
Jaipur, Rajasthan:रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर )-भारत पाक बॉर्डर के नजदीक हेरोइन के एक पैकेट मिलने की मिल रही सूचना बीएसएफ को खेत में हेरोइन के पैकेट मिलने की सूचना बीएसएफ की सूचना पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां कर रही मामले की जांच पूर्व में ड्रोन से गिराए जाने या ड्रोन की एक्टिविटीज को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच समेजा पुलिस थाना क्षेत्र के फरीदसर पोस्ट के नजदीक पैकेट मिलने की बताई जा रही है घटना0
0
Report
Advertisement
