Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bemetara491335

बेमेतरा में ध्वनि प्रदूषण पर यातायात पुलिस की चौंकाने वाली चालानी कार्रवाई, 41 वाहन चालान

GYGAUKARAN YADU
Nov 09, 2025 10:45:01
Bemetara, Chhattisgarh
बेमेतरा यातायात पुलिस विभाग की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। जिला मुख्यालय में बेधड़क तीन सवारी मोडिफाइड बाइक चलाकर ध्वनि प्रदूषण की शिकायत मिल रही थी, जिस पर 41 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई और उनसे 15700 का शुल्क वसूला गया। मोडिफाइड बाइकों के साइलेंसर को मौके पर ही निकाल कर जप्त किया गया है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 12, 2026 06:33:41
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में सरकार के लाख दावों के बावजूद हालात धीरे धीरे बद से बदतर होते जा रहे हैं। लोगे को लाख संयम रखने की सलाह दे दी जाए लेकिन जब घर में चूल्हा न जल रहा हो पेट न भरा हो तो लोगों का सड़क पर उतरना लाज़मी है। यही हालात नोएडा के अलग अलग इलाकों में देखने को मिल रहे हैं। लोगों की लंबी कतारें सुबह से या यूँ कह लें रात के 2-3 बजे लग जा रही है। और सिलेंडर का इंतज़ार लोग कर रहे हैं कई लोग सरकार द्वारा तय मियाद से ज़्यादा पहले सिलेंडर ले चुके हैं। किसी ने जनवरी में बुक करवाया था किसी ने फ़रवरी के पहले हफ़्ते में सिलेंडर लिया था। और अब वो सिलेंडर ख़त्म हो चुका है। घर में खाना नहीं पक पा रहा है। बहुत से लोग शिकायत कर रहे हैं कि घर में बड़े बुजुर्ग हैं। कई लोगों के यहाँ बुजुर्गों का इलाज चल रहा है, कई लोगों के छोटे छोटे बच्चे हैं, स्कूल जाने वाले बच्चे हैं बच्चियाँ हैं, कॉलेज जाने वाले लेकिन समय पर न तो चाय मिल पा रही है न खाना। अब ऐसे में कई आवाज़ें 1 साथ कई आवाज़ बनकर ZEE NEWS के माइक पर टकरा रहे हैं ZEE NEWS की कोशिश है कि जन सरोकार लोगों के मुद्दे ज़िम्मेदार लोगों तक पहुँचाए इसी के तहत नोएडा के लोगों की सिलेंडर LPG को लेकर हो रही दिक़्तें परेशानियाँ और ज़मीनी हक़ीक़त दिखाते हुए सेक्टर 5 से -वॉक थ्रू -लोगों की बाइट -महिला चौपाल。
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 12, 2026 06:32:48
Noida, Uttar Pradesh:चंडाक क्षेत्र के ग्राम सभा ढूँगा में तेंदुए नें एक महिला पर हमला कर दिया गंभीर रूप घायल महिला को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में ले जाएगा जहां उसका प्रारंभिक उपचार किया जा रहा है महिला का हौसला देखने वाला था महिला ने हौसले से दराती से तेंदुए पर हमला कर दिया और खुद की जान बचा ली गोढ़िया गांव निवासी निर्मला देवी उम्र 48 साल शाम 5:00 बजे के नजदीकी खेत में घास काट रही थी इसी बीच तेंदुआ घात लगाए झाड़ियां में बैठा हुआ था, तेदुवे नें जैसे ही हमला किया, महिला ने हौसले के साथ दराती के साथ संघर्ष किया उसने शोर मचाते हुए तेंदुए पर दराती से हमला करते रही और सोर मचाते रही, शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर तेदुवे को भगा दिया और महिला की जांच जान बच गई गांव वालो का कहना है कि वन विभाग से कई बार बाग़ के लिए पिजरा लगाने के लिए कह दिया गया है लेकिन ग्रामीण का आरोप है कि उनकी कोई नहीं सुनने वाला हैं और बात आज तक पिंजरा नहीं लगा है वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा जिला चिकित्सालय पहुंची और महिला का हाल-चाल जाना तुरंत वन विभाग को पिजरा लगाने के लिए कहा
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 12, 2026 06:32:19
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 12, 2026 06:30:53
Sikar, Rajasthan:सीकर 1 करोड़ का मायरा बहन के मायरा भरने की परंपरा तो देशभर में और खास तौर पर राजस्थान में हर जगह निभाई जाती है। माना जाता है कि अपनी बहन के भाई जरूर मायरा भरने जाता है और आदिकाल से यह परंपरा चली आ रही है। इस बहन के बच्चों की शादी में भाई की ओर से सहयोग और बहन के प्यार के तौर पर देखा जाता है। सीकर जिले के कुंडल की ढाणी में एक अनोखी मायरे की रस्म निभाई गई। रानोली की भरतावाली ढाणी निवासी दुबई प्रवासी कैलाश यादव ने अपनी बहन के बेटे के विवाह में दिल खोलकर मायरा भरते हुए करीब 1 करोड़ रुपए के नकद, जेवर और उपहार भेंट किए। इतना बड़ा मायरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। कैलाश की दुबई में बिल्डिंग की कंपनी है। कैलाश यादव बड़े भाई नारायण यादव और छोटे भाई छोटेलाल यादव के साथ बहन के घर कुंडल की ढाणी सीकर में मायरा लेकर पहुंचे। फिर मायरे की रस्म निभाई गई। मायरे में उन्होंने 51 लाख रुपए नकद, करीब 21 लाख की ज्वैलरी के साथ कपड़े व उपहार भेंट किए। मायरे की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ बताई जा रही है। यह मायरा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top