Back
बगहा में गैस वितरण के लिए भारी जाम, प्रशासन ने संभाली स्थिति
IAImran Ajij
Mar 15, 2026 08:32:27
Bagaha, Bihar
बगहा से आ रहीं है जहां रसोई गैस लेने को लेकर मुख्य सड़क पर काफ़ी देर तक भारी जाम की स्थिति बन गई । NH 727 गोरखपुर–बेतिया मुख्य सड़क पर उस वक्त लंबा जाम लग गया जब बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं गैस सिलिंडर उठाव के लिए सड़क पर उतर आए । जाम इतना भीषण था कि सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा लिहाजा सूचना पाकर ADSO समेत MO और SHO नें मोर्चा संभाला । जानकारी के मुताबिक रसोई गैस उठाव के लिए पहुंचे सैकड़ों उपभोक्ताओं के कारण यह जाम की स्थिति बनी। मौके पर हालात बिगड़ते देख ADSO प्रतिमा कुमारी , मार्केटिंग ऑफिसर प्रशांत पाण्डेय और SHO एच एन सिंह को मोर्चा संभालना पड़ा । गैस वितरण को लेकर उपभोक्ताओं की आपूर्ति पदाधिकारी प्रशांत पाण्डेय से तीखी नोंक-झोंक भी हुई जिसका वीडियो वायरल हों रहा है । बाद में प्रभारी ADSO और बगहा 1 MO प्रतिमा कुमारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया उन्होंनें एजेंसी संचालक और उपभोक्ताओं से सीधी बात कर गैस वितरण में पारदर्शिता का भरोसा दिलाया । बताय जा रहा है कि KYC की प्रकिया पूरी होने और रजिस्टर्ड फोन में ओटीपी आने के बाद ही उपभोक्ता सिलिंडर लेकर सीधे एजेंसी पर गैस उठाव के लिए पहुंच रहे हैं क्योंकि कई दिनों से गैस की हों रहीं किल्लत से लोग परेशान हैं । लिहाजा होम डिलीवरी से इंकार किए जाने के कारण हाथों-हाथ गैस लेने की होड़ मच गई है जिससे अव्यवस्था फैल गई । एलपीजी सिलिंडर वितरण में हो रही देरी को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला । पूरा मामला पटखौली थाना क्षेत्र के डुमवलिया स्थित रूबी गैस एजेंसी का है। वहीं प्रशासन का कहना है कि घरेलू उपयोग वाले रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। लोग बेसब्र नहीं हों। बता दें कि ईरान–अमेरिका तनाव और ईरान इज़रायल युद्ध को लेकर फैली अफवाहों के कारण लोगों में डर का माहौल बना गया, जिससे संकट और गहराया है। लेकिन असल में ऐसा कुछ है नहीं है। गैस एजेंसी पर समुचित मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध हैं। फिलहाल प्रशासन और आपूर्ति विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है और व्यवस्था सुचारू करने की कोशिश जारी है। खुद पश्चिम चम्पारण जिला के डीएम तरणजोत सिंह और बगहा SDM चांदनी कुमारी गैस उठाव स्टॉक समेत वितरण की मॉनिटरिंग कर रहे सतत निगरानी में जुटे हैं और कालाबाज़ारी पर रोक का दावा कर रहे हैं। डीएम ने जिलेवासियों से घबराकर लाइन लगाने की नहीं बल्कि अपने बारी का इंतजार कर हर 25 दिनों पर गाइडलाइन के मुताबिक गैस उठाव की सलाह दी है और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManuj Sharma
FollowMar 15, 2026 09:36:360
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 09:35:590
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 15, 2026 09:35:480
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 09:35:360
Report
GMGajanan MAchindar
FollowMar 15, 2026 09:35:270
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 15, 2026 09:35:030
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 15, 2026 09:34:520
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 15, 2026 09:34:390
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 15, 2026 09:34:28Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा.. ऑटो में दो बच्चे थे सवार, दोनों बच्चों को हाथ-पैर में आई चोट.. बड़ा हादसा होने से टला.. मौके पर लोगों की जुटी भीड़.. लोधी पारा सड़क पर हुई घटना
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 15, 2026 09:34:170
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 15, 2026 09:33:570
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 15, 2026 09:33:470
Report
RSRanajoy Singha
FollowMar 15, 2026 09:30:420
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 15, 2026 09:30:130
Report