icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
845438
DDDHANANJAY DWIVEDI22 Jan 2026, 02:06 pm

फर्जी लूट केस: बेतिया-मतिहारी सरपंच शंभू गिरी सहित तीन गिरफ्तार

Bettiah, Bihar:बेतिया पुलिस को चकमा देना मोतिहारी के सरपंच को महंगा पड़ गया है फर्जी लूट का साजिश रचने वाला सरपंच शंभू गिरी को बेतिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उसके साथ उसके पुत्र और एक शातिर सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है सरपंच का फर्जी लूट मामले का बेतिया पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है और शातिर सरपंच उसके पुत्र सहित तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। बता दे की मोतिहारी हरसिद्धि थाना के निवासी फुलेना साह से 20 जनवरी को तीन लाख रुपया की लूट हो गई मामले में फुलेना साह और सरपंच शंभू गिरी थाना पहुंचे और तीन लाख रुपया और मोबाइल लूट का मामला दर्ज कराया मामले की गंभीरता को देखते हुए बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने एसडीपीओ टू रजनीश कांत प्रियदर्शी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने जब आधुनिक तकनीक से मामले की जांच किया तो चौकाने वाले तथ्य सामने आया सरपंच शंभू गिरी ने आवेदक फुलेना साह के पंचायती का तीन लाख रुपया लेकर एक ही बाइक से जगपाकड बेतिया आ रहे थे सरपंच ने अपने बेटे प्रियरंजन गिरी और दिनेश गिरी को पैसा लूटने का पहले से प्लान बना चुका था आवेदक फुलेना चौधरी को पता भी नही चले और पैसा लूट हो जाए ऐसा सरपंच ने पहले से जाल बिछा रखा था दोनो लुटेरों को यह सरपंच ने बताया था की जैसे ही हम बेतिया के जगदीशपुर थाना अंतर्गत कब्रिस्तान के पास पहुचेंगे वहा पर बाइक के डिक्की से पैसा मोबाइल और चाभी लूट लेना दोनो अपराध कर्मियों ने ठीक वैसा ही किया जैसे ही फूलना साह और सरपंच कब्रिस्तान के पास पहुंचे फिल्मी स्टाइल में दोनो लुटेरों ने तीन लाख रुपए लूट लिए और लूटा हुआ रुपया लुटेरों ने सरपंच के घर पहुंचा दिया इस पूरे मामले में एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी को दो साक्ष्य मिले पहला जो तीन लाख रुपया था वह गरीब फुलेना साह का था जो सरपंच अपने घर रखा था जब फुलेना साह उसके घर पहुंचा तो सरपंच बोला चलिए पैसा डिक्की में है उसे दे दिया जाय और फुलेना साह को बाइक पर बिठा बेतिया के लिए चल दिया दूसरा जब दोनो लुटेरे बाइक पैसा लूटने पहुंचे जैसे ही बोले बाइक रोको वैसे ही सरपंच ने बाइक रोक दी और फुलेना साह को भागने के लिए बोला की भागो नही तो ये अपराधी गोली मार देंगे और इतना देर में तीन लाख रुपया का लूट हो गया इस फिल्मी स्टाइल की लूट पर एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी को सरपंच पर शक हुआ और सरपंच से जब पुलिस ने सख्ती बरता तो लूट की फर्जी कहानी परत दर परत खुल गया पुलिस ने दो लाख 95 हजार नगद बरामद किया और सरपंच के पुत्र प्रियरंजन गिरी के साथ उसके दोस्त दिनेश गिरी को गिरफ्तार किया है। बेतिया पुलिस को मोतिहारी के सरपंच को फर्जी लूट का चकमा देना महंगा पड़ गया है पुलिस ने उसके साथ तीन को सलाखों के पीछे जेल भेज दिया है.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

जमशेदपुर: हत्या की साजिश रचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रचने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो धारदार हथियार तथा एक अवैध country-देशी कट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सिटी Pललित मीणा ने बताया कि पहलवानडेरा निवासी मो. निजाम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घाघीडीह जेल में बंद मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड अपने गिरोह के सदस्यों के माध्यम से उसकी हत्या कराने की लगातार साजिश रच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि मो. खुर्शीद के निर्देश पर उसके सहयोगी मो. आयन अली उर्फ अयान बच्चा और मो. इमरान उर्फ अलटु बच्चा ने मो. निजाम की रेकी कर उस पर हमला करने की योजना बनाई थी। दोनों आरोपी लोहे के भारी धारदार हथियार लेकर हत्या के इरादे से पहुंचे थे, लेकिन मो. निजाम किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा। इस संबंध में जुगसलाई थाना में कांड संख्या 75/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर आजाद खटाल मैदान स्थित झाड़ियों से दो धारदार हथियार और एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। अवैध हथियार मिलने के बाद जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एक अलग मामला भी दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हुसैनी लाइन, गौरीशंकर रोड निवासी मो. आयन अली उर्फ अयान बच्चा तथा दस्ताना बाड़ी निवासी मो. इमरान उर्फ अलटु बच्चा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अयान बच्चा के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report

संगम विहार में घर में चोरी: 40 लाख के गहने-नकदी ले उड़े चोर

New Delhi, Delhi:Location संगम विहार चहल-पहल वाली गली में कुछ मिनटों में बड़ी चोरी, मुमटी का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर संगम विहार में करीब ₹40 लाख की चोरी का दावा, सोने-चांदी के जेवर और ₹5 लाख नकदी ले गए चोर दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नेब सराय थाना इलाके के L-2nd में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। परिवार बर्थडे पार्टी के लिए घर से बाहर गया था और इसी दौरान चोरों ने ऊपर की मुमटी का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात के साथ करीब 5 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार ने करीब 40 लाख रुपये की चोरी का दावा किया है। पुलिस, FSL और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के संगम विहार की तस्वीरें... (बीट/फॉर्मेटेड सामग्री को हटाकर प्रासंगिक खबरों के साथ पुनः प्रस्तुत) दरअसल वारदात के समय चोर ऊपरी मंजिल की मुमटी का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात के साथ नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार का कहना है कि चोरी महज कुछ मिनटों में हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, FSL और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट लिए गए। CCTV फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। अभी तक मामले की हर कोण से जांच जारी है, ताकि आरोपियों तक पहुंचकर गिरफ्तार किया जा सके। बिलाल घर के मालिक
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा- कांग्रेस के बीच सियासी भिड़ंत तेज

Jaipur, Rajasthan:प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति पद के लिए मतदान से पहले सियासी हलचल तेज, भाजपा के 17 पार्षद एक निर्दलीय पार्षद के साथ नगर परिषद पहुंचे, बिना नंबर की कारों में पहुंचे भाजपा पार्षद, गाड़ियों के शीशों पर अखबार लगे नजर आए, सभापति पद के लिए भाजपा की मनीषा जैन और कांग्रेस की ज्योति सोनी आमने-सामने, भाजपा के पार्षदों के पहुंचने के बाद अब कांग्रेस के पार्षद भी कुछ ही देर में नगर परिषद पहुंचेंगे, प्रतापगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस के 20, भाजपा के 17 और तीन निर्दलीय पार्षद हैं, दो निर्दलीय पार्षद कांग्रेस के समर्थन की बात कह चुके हैं, जबकि एक निर्दलीय ने भाजपा के समर्थन की बात कही है。
0
0
Report
Advertisement

जमुई-लखीसराय बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Jamui, Bihar:जमुई जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर शाम स्कूटी से घूमने निकले प्रेमी-प्रेमिका के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो टाउन थाना क्षेत्र से सटे लखीसराय-जमुई बॉर्डर इलाके का बताया जा रहा है. बतासत किया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका स्कूटी से घूमने निकले थे. इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोककर कथित तौर पर छेड़खानी की. घटना के दौरान बनाए गए वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और घटना में शामिल लोगों की पहचान भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला लखीसराय और जमुई के बॉर्डर इलाके का बताया जा रहा है. जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
0
0
Report
Advertisement

रांची में जेल से छूटे शातिर अपराधी गिरफ्तार: दो पिस्टल के साथ तीन आरोपी पकड़े गए

Ranchi, Jharkhand:जेल से छूटे शातिर अपराधी रांची में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे हालांकि समय रहते पुलिस की सूचना मिली जिसके बाद तीन आरोपियों को दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के समीप तीन आरोपी बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे हालांकि पुलिस ने मामले में मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों की जब जांच पड़ताल की गई तो उनके पास से दो पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद तीनों से पूछताछ की गई। पूछताछ में ये बाते छन कर आई तीनों कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटे है और आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बता दें कि तीनों शातिर अपराधी है और रांची के चर्चित बिल्डर कमल भूषण की हत्या में इन तीनों अपराधियों को हांथ था बकायदा इस हत्या में इनका शूटर के रूप में इस्तेमाल किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुमार वर्मा, संदीप कुमार प्रासाद और रोहित कुमार सिंह शामिल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top