icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
845438
DDDHANANJAY DWIVEDI10 Nov 2025, 08:20 am

बेतिया सांसद के बयान के बीच NDA बिहार में बढ़त के संकेत

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है महागठबंधन इस बार बीस सीटों पर सिमट जाएगी प्रशांत किशोर का खाता भी पूरे बिहार में नहीं खुलेगा यह मैं कागज पर लिख कर दे रहा हूँ 2010 में जो एनडीए की हवा थी वही इस बार पूरे बिहार में है गरीबों और दलितों में इस बार काफी उत्साह है चुनाव से पहले महागठबंधन जीतती है चुनाव बाद एनडीए जश्न मनाती है 2010 ,2014 2015,2020,2024 में तेजस्वी और राहुल गांधी ने सरकार बनाने का दावा किया था लेकिन सरकार एनडीए की बनी चुनाव बाद एनडीए जश्न मनाएगी जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर संजय जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है प्रशांत किशोर की पार्टी का बिहार में खाता भी नहीं खुलेगा मैं लिख कर दे रहा हूँ एक सीट भी प्रशांत किशोर नहीं जीतेंगे संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा की जो गलत लोग महात्मा गांधी के आश्रम में आशीर्वाद लेने जाते है उनका हश्र बुरा होता है 2004 में लालू यादव 2014 में राहुल गांधी भितिहरवा आश्रम गए थे तो उन लोगों की करारी हार हुई थी और अब प्रशांत किशोर भितिहरवा आश्रम पहुंचे है उनका भी राजनीतिक अंत हो जाएगा सांसद संजय जायसवाल से एक्सक्लूसिव साक्षात्कार किया हमारे संवाददाता धनंजय द्विवेदी ने
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जींद में मासूम शर्मा के कार्यक्रम पर खाप का बड़ा विरोध

G1GULSHAN 1Just now
Jhanj Kalan, Haryana:जींद: माजरा खाप ने किया मासूम शर्मा के कार्यक्रम का विरोध जींद में नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आगामी 27 सितंबर को आयोजित किया जाना है। जींद जिला प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम के दौरान नशे से दुश्मनी, शिक्षा से प्रेम का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही संगीतमय कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणवी गायक मासूम शर्मा प्रस्तुति देंगे。 इसी कार्यक्रम को लेकर माजरा खाप ने एक गांव में पंचायत कर वीडियो वायरल कर मासूम शर्मा की प्रस्तुति का विरोध किया था और प्रशासन से मांग की थी इस कार्यक्रम को रद्द किया जाए प्रशासन इस बारे कोई बयान नहीं दे रहा दूरी बनाए हुए है विवादों के चलते पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर पोस्टर लगाए दिया है कि कार्यक्रम प्रशासनिक कार्यों के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है सोशल मीडिया पर मासूम शर्मा का एक नशे करने को लेकर बयान वायरल हो रहा था जिसका सोशल मीडिया पर विरोध हुआ कि नशा करने वाला ही नशे से दुश्मनी कार्यक्रम का संदेश देगा। मैंने 2 पेग फालतू मारने पड़े ----मासूम की वीडियो मैंने 2 पेग फालतू मारने पड़े
0
0
Report

LNIPE ग्वालियर में छात्रों का आक्रामक प्रदर्शन, आमरण अनशन की चेतावनी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (LNIPE) में छात्रों का आंदोलन उग्र होता नजर आ रहा है. पिछले 14 दिनों से धरना दे रहे छात्रों ने आज आमरण अनशन की चेतावनी दी. प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई न होने पर सैकड़ों छात्र संस्थान के प्रशासनिक भवन पहुंच गए और तालाबंदी कर दी. कुलपति सहित शिक्षक और कर्मचारी कई घंटे भवन के अंदर फंसे रहे. पुलिस के हस्तक्षेप और समझाइश के बाद छात्र कल तक के लिए प्रदर्शन रोकने पर सहमति जताई. छात्रगण मृतक बीपीएड छात्रा श्रुति उपाध्याय के मौत के मामले में इंसाफ की मांग कर रहे हैं और प्रबंधन की लापरवाही से हादसे की आशंका जताते हैं. प्रमुख मांगों में मृतक के परिवार को मुआवजा और रजिस्ट्रार के इस्तीफे शामिल हैं. आंदोलन के कारण पढ़ाई-परखा तथा भविष्य प्रभावित हो रहे हैं. प्रशासन की टीम ग्वालियर आ रही है ताकि विषय समझे जाएं. फिलहाल पुलिस की समझाइश के बाद छात्र शांत हैं, पर ठोस निर्णय न मिलने पर आंदोलन फिर तेज हो सकता है.
0
0
Report

आनंद पर्वत में चाकू हमला: 19 वर्षीय तुषार समेत तीन गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे आनंद पर्वत इलाके में एक व्यक्ति के चाकू मारे जाने की सूचना देने वाली PCR कॉल मिली। पुलिस थाना सिंह रोड की गली नंबर 16 में पहुंची, जहां 17 साल का एक लड़का घायल हालत में मिला। उसे जीवन माला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। BNS की धारा 103(1) के तहत FIR दर्ज की गई और जांच शुरू की गई。 पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज की जांच, टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से वारदात में शामिल तीनों लोगों की पहचान की गई। तीनों को आनंद पर्वत इलाके से ही पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, गली नंबर 16 से गुजरते समय आरोपी कथित तौर पर पीड़ित से टकरा गए थे, जिसके बाद बहस हुई और मामला चाकू मारने की घटना तक पहुंच गया। आरोपियों की पहचान आनंद पर्वत के रहने वाले 19 साल के तुषार और 17 व 15 साल के दो नाबालिगों के तौर पर हुई है।
0
0
Report
Advertisement

LSR कॉलेज की ऑनलाइन क्लास से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठे

Noida, Uttar Pradesh:यह देश के लिए एक बड़ा संदेश है। LSR कॉलेज दुनिया के टॉप कॉलेजों में से एक है और इसके पूर्व छात्र पूरे देश में फैले हुए हैं। जब LSR कॉलेज महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए क्लास ऑनलाइन करता है, तो इससे साफ संदेश जाता है कि दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दुख की बात है कि नाबालिग लड़की के साथ कथित रेप करने वालों ने पुलिस अधिकारी होने का नाटक किया था। जंतर-मंतर पर जिस तरह कई प्राइवेट लोगों को पुलिस की लाठियां लिए देखा गया, उससे पता चलता है कि अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है। दिल्ली पुलिस के ज़्यादातर अधिकारी VIPs की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, जबकि आम लोगों की सुरक्षा को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

पूर्णिया: अवैध देशी मास्केट के साथ बदमाश गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में जेल

Purnia, Bihar:पूर्णिया में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है। जानकीनगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से एक अवैध देशी मास्केट बरामद की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूर्णिया एसएसपी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थानों में लगातार चेकिंग और छापेमारी अभियान चल रहा है। इसका मकसद अपराध पर लगाम लगाना है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने बताया कि जानकीनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव स्थित तिनकोनवा के समीप एक व्यक्ति गैर-कानूनी तरीके से अवैध देशी मास्केट रखकर किसी अप्रिय घटना या आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पूर्णिया एसएसपी के निर्देश पर बिना कोई समय गंवाए जानकीनगर थाना स्तर पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। SDPO बनमनखी ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने पूरी तैयारी के साथ सहुरिया गांव के तिनकोनवा में दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध आरोपी को चारों तरफ से घेरकर धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी मास्केट बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान सहुरिया गांव निवासी शंकर ऋषि के रूप में हुई है। हथियार की जब्ती सूची बनाकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जानकारी देते हुए एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि इस संबंध में जानकीनगर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज करते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। आवश्यक कागजी कार्रवाई और चिकित्सीय जांच के बाद अभियुक्त शंकर ऋषि को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। SDPO ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि यह अवैध मास्केट कहां से सप्लाई किया गया था और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार से जुड़ी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
0
0
Report

रायपुर के भाठागांव सब्जी बाजार में हंगामा, निगम कर्मियों पर हमला

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर के भाठागांव सब्जी बाजार में आज जमकर हंगामा हुआ.. सब्जी बाजार हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ मारपीट का आरोप लगा है.. विवाद के बाद निगम के दो कर्मचारी और एक पुलिस जवान के घायल होने की जानकारी है.. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. हालांकि, ग्रामीणों ने निगम की टीम के साथ मारपीट के आरोप से इनकार किया है.. ग्रामीणों का दावा है कि निगम की टीम की ओर से मारपीट की गई और धक्कामुक्की के दौरान निगम और पुलिस जवान घायल हुए हैं.. फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है.
0
0
Report
Advertisement

बड़ौत में दहेज मांग के चलते विवाहिता धरने पर, दोषी कौन?

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में ससुराल की चौखट पर एक विवाहिता अपने मासूम बच्चे और मायके वालों के साथ धरने पर बैठ गई। विवाहिता का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष उसका उत्पीड़न कर रहा है और अब उसे घर में दाखिल नहीं होने दिया जा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली और ससुराल पक्ष से बातचीत की। मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की मंडी घनश्याम कॉलोनी का है। बुुढ़ाना निवासी वेदपाल जांगिड़ की बेटी शिवानी की शादी वर्ष 2023 में बड़ौत निवासी निशांत पुत्र सतवीर के साथ हुई थी। निशांत नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बताया गया कि वर्ष 2024 में पति-पत्नी के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी, जिसके बाद सहमति बनने पर शिवानी अपने पति के साथ नोएडा चली गई थी। फरवरी माह में शिवानी बच्चे की डिलीवरी के लिए मायके बुुढ़ाना आ गई। शिवानी का आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद पति या ससुराल पक्ष का कोई सदस्य उसकी और बच्चे की सुध लेने नहीं पहुंचा। सोमवार को मायके वाले शिवानी और उसके मासूम बच्चे को लेकर बड़ौत स्थित ससुराल पहुंचे तो आरोप है कि ससुराल वालों ने घर के दरवाजे बंद कर दिए और उसे अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद शिवानी अपने मायके वालों के साथ घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। देर रात तक विवाहिता और उसके मायके वाले धरने पर बैठे रहे, जबकि लड़की पक्ष का कहना है कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुल उद्घाटन और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Haridwar, Uttarakhand:#ब्रेकिंग न्यूज/हरिद्वार हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि योग ग्राम के हैलीपैड, औरंगाबाद पहुंचकर प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुल के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने विशेष इंतजाम किए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर देहरादून के लिए रवाना होंगे।
0
0
Report
Advertisement

बेमेतरा के गर्रा-चारभाटा के सार्वजनिक शौचालय बदहाल, पानी की कमी से अनुपयोगी

Bemetara, Chhattisgarh:शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त (ODF) बनाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लाखों रुपये खर्च कर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और देखरेख के अभाव में बेमेतरा जिले की कई ग्राम पंचायतों में ये शौचालय आज सिर्फ एक शो-पीस बनकर रह गए हैं। ताजा मामला जिले के ग्राम पंचायत गर्रा और चारभाटा से सामने आया है, जहां बने सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। शासन के नियमों के तहत बनाए गए इन शौचालयों में पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. बिना पानी के ये परिसर पूरी तरह अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। रख-रखाव न होने के कारण वर्तमान में गर्रा और चारभाटा के सार्वजनिक शौचालयों में ताले लटके हुए हैं. लाखों रुपये की सरकारी राशि से बनी यह शौचालय अब धूल खा रही है और खंडहर में तब्दील होने की कगार पर हैं। वही सार्वजनिक शौचालय की दुर्दशा को लेकर बेमेतरा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने सवाल खड़े किए है। और कहां है कि सार्वजनिक शौचालय का ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है कोई ध्यान नहीं दे रही है. सार्वजनिक शौचालय कांग्रेस के समय की स्वीकृति थी भाजपा ने शौचालय तो बना दिया परंतु संचालित करने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं कर पाई. वही इस मामले को लेकर बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगोई ने कहा कि आपसे यह जानकारी प्राप्त हो रही है इन दो गांव में जांच के लिए जिला पंचायत को बोला जाएगा जो भी व्यवस्थाएं नहीं हो पाई है उसे जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा आगे और कोई स्थान से ऐसी जानकारी प्राप्त होता है तो वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएगी।
0
0
Report

धामी ने आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य-समृद्धि की कामना, मोदी के नेतृत्व से वैश्विक पहचान

Dehradun, Uttarakhand:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की。 मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज आयुर्वेद और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top