Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Vaishali844101

हाजीपुर गैस एजेंसी पर विवाद के बाद प्रशासन ने होम डिलीवरी का ऐलान किया

RSRajkumar Singh
Mar 18, 2026 01:15:45
Hajipur, Bihar
खबर वैशाली जिले के हाजीपुर से है जहां हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के तंगोल स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर उस वक्त अपराध अपनी मच गई. जब लंबी-लंबी लाइन लगाकर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच लाइन में लगे तीन लोगों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद एक युवक को दो लोगों ने पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी. मौके पर अफरा-तफरी मच गईं.जिसके बाद मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया लेकिन तब तक युवक को दो लोगों ने जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां एक ओर प्रशासन गैस की किल्लत को नकार रहा है तो दूसरी ओर सुबह से ही गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी कतार लग रही है. जिसका वजह है कि लोग आपस में अब मारपीट भी कर रहे हैं. मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।हालांकि प्रशासन अब स्थिति संभालने में जुट गया है। वैशाली जिला प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए गैस की होम डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि एजेंसियों के बाहर अब भी भीड़ और अव्यवस्था कम होती नजर नहीं आ रही।एडीएम संजय कुमार के मुताबिक, व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी गैस गोदामों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन लोगों से घबराने नहीं और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है।प्रशासन का दावा है कि गैस सप्लाई जल्द सामान्य हो जाएगी और आने वाले दिनों में होम डिलीवरी पूरी तरह शुरू कर दी जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKashish Singh
Mar 18, 2026 02:01:29
Noida, Uttar Pradesh:मध्य और ऊपरी स्तर की पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसका अक्ष समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर है और जो लगभग 80° पूर्व देशांतर के अनुदिश अक्षांश 22° उत्तर के उत्तर में स्थित है, बना हुआ है। हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान और उससे सटे उत्तरी मध्य प्रदेश में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर लगभग 110 समुद्री मील की रफ्तार वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है। मध्य और ऊपरी स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर लगभग 52° पूर्व देशांतर के अनुदिश और अक्षांश 33° उत्तर के उत्तर में स्थित है। Weather Report अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद के 24 घंटों में 1-2°C की मामूली वृद्धि होगी और उसके बाद के 3 दिनों में 3-5°C की क्रमिक गिरावट आएगी। अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) से लेकर सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रहने की संभावना है। 18 मार्च 2026 की रात को हल्की बारिश/बूंदाबांदी के साथ गरज/बिजली और तेज़ हवाएँ (20-30 किमी प्रति घंटा, 40 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) पड़ने की संभावना है। 19 और 20 मार्च 2026 की सुबह हल्की बारिश के साथ गरज/बिजली और तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटा, 50 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) पड़ने की संभावना है। दोपहर/शाम को हल्की बारिश के साथ गरज/बिजली और तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटा, 50 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) पड़ने की संभावना है।
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 18, 2026 02:00:55
Rewa, Madhya Pradesh:सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शराबखोरों का आतंक… पुलिस को रोकना पड़ा भारी… और फिर जो हुआ… वो कैमरे में कैद हो गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है…पुलिस एक युवक को पकड़ रही है…लेकिन तभी हालात बेकाबू हो जाते हैं…शराबी युवक भिड़ जाते हैं…और वर्दी का लिहाज तक भूल जाते हैं। इस हमले में एक आरक्षक घायल हो गया…और आरोपी मौके से फरार हो गए। अब बड़ा सवाल…क्या रीवा में शराबियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं? क्या कानून का डर खत्म हो चुका है? और सबसे बड़ा सवाल…जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं… तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी? वहीं ASP आरती सिंह का कहना है कि पेट्रोलिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे खुले में शराब पीने से मना किया गया… जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की… आरक्षक घायल हुआ है…वायरल वीडियो में जो कहा जा रहा है पुलिस के नशे में होने की बात गलत है… ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट नेगेटिव है…आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है… लेकिन सवाल अब भी खड़ा है…क्या रीवा में कानून का खौफ खत्म हो गया है? या फिर शराबियों के आगे सिस्टम कमजोर पड़ रहा है? रीवा में वर्दी पर हुए इस हमले ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं… अब देखना यह होगा कि पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है…
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 18, 2026 02:00:23
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पांच साल के बच्चे के साथ करीब 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। महिला ने मदद के लिए अलार्म बजाया, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिली। यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विहान ग्रीन सोसाइटी में हुई। महिला अपने बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। बेसमेंट से लिफ्ट में सवार होकर ऊपर जाते समय अचानक बिजली गुल हो गई। बिजली जाते ही लिफ्ट छठे और सातवें फ्लोर के बीच अटक गई, जिससे महिला और उसका बच्चा अंदर फंस गए। लिफ्ट फंसने के बाद महिला ने कुछ देर इंतजार किया, फिर दरवाजा न खुलने पर अलार्म बजाया। आरोप है कि अलार्म बजने के बाद भी काफी देर तक कोई मदद नहीं पहुंची। घबराई महिला ने अपने घर फोन किया, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने सोसाइटी के मेंटेनेंस स्टाफ को सूचना दी। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि घटना के समय कोई लिफ्ट ऑपरेटर मौजूद नहीं था। बाहर से ऑपरेटर को बुलाने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लग गया। इस कारण महिला और उसका बच्चा करीब 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस दौरान बच्चा डरकर रोने लगा। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में काफी नाराजगी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर हर महीने लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क वसूलते हैं, लेकिन सुरक्षा और सुविधाओं पर ध्यान नहीं देते। इन लगातार हो रही घटनाओं से सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 18, 2026 01:45:32
763
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 18, 2026 01:31:01
Kushinagar, Uttar Pradesh:एंकर/विओ- मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच भारत में घरेलू गैस को लेकर उपभोक्ता गैस को लेकर इतने परेशान है कि गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ जुट जा रही हैं ऐसे में उपभोक्ताओं में भ्रम की ऐसी स्थिति बनी हुई है की आम लोग गैस एजेंसी के गोदामो के बाहर रात से ही लाइन में लग कर घण्टों इंतजार के बाद जब सिलेंडर नही मिल रहा तो उपभोक्ता गैस एजेंसी पर सिलेंडर ब्लैक करने का आरोप लगा रहे है,ऐसे में कुछ उपभोक्ता तो वीडियो बना कर दावा भी कर रहे है कि गैस सिलेंडर को दलालो के माध्यम से अच्छी रकम में बेच रहे हैं, कुछ ऐसी ही तस्वीर हाटा नगर में स्थित अर्चना गैस एजेंसी के गोदाम पर एक उपभोक्ता द्वारा वीडीओ बना कर Zee मीडिया को भेजा गया,जिसमें दावा किया गया कि गैस गोदाम पर कर्मचारी सिलेंडर के खाली सिलेंडरों के बीच भरे हुए सील बंद सिलेंडर छुपा कर रखे गए हैं, जिसके बाद Zee मीडिया सवांददाता प्रमोद कुमार ने इसकी शिकायत कुशीनगर DSO कृष्णा गोपाल से शिकायत की जिसके बाद हरकत DSO द्वारा गैस गोदाम पर पहुँचकर जांच की गई जांच के दौरान कुछ कमियां पाई भी गई लेकिन DSO साहब का कहना है कि जांच चल रही है जल्द पूरी कार्यवाही की अपडेट दी जायेगी। बाइट- कृष्णा गोपाल,DSO, कुशीनगर
911
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 18, 2026 01:18:09
Noida, Uttar Pradesh:आशियाना: ससुराल में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी पिता, पत्नी और सालियों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम कातिलों की तलाश में पुलिस की टीमें गठित, उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दे दबिश लखनऊ। आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह हत्याकांड का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी थाना क्षेत्र में ससुराल वालों ने 30 वर्षीय दामाद विष्णु यादव की लोहे की राड से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक आशियाना क्षेत्र के सेक्टर आई में रहने वाले तीर्थ नाथ अपनी बेटी की चार साल पहले प्रतापगढ़ निवासी 30 वर्षीय विष्णु यादव के शादी की थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को तीर्थ नाथ दामाद विष्णु को आशियाना के सेक्टर आई स्थित अपने आवास पर बुलाया। इसी दौरान किसी बात को लेकर ससुराल वालों से विष्णु यादव की कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई है तीर्थ नाथ अपनी बेटियों के साथ मिलकर विष्णु यादव के सिर पर लाठी-डंडों और लोहे की राड से वारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है तीर्थ नाथ की बेटी से विष्णु यादव ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद से दोनों के बीच किसी बात को लेकर दरार पैदा हो गई थी। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि मंगलवार को ससुराल वालों ने विष्णु यादव को घर बुलाया और उसे लाठी-डंडों व लोहे की राड से वारकर मौत के घाट उतार दिया। विष्णु यादव की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे कि इससे पहले हमलावर मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
954
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 18, 2026 01:17:36
Thane, Maharashtra:प्रस्तावना सभागृहासमोर न मांडताच आर्थिक विषयांना विशेष सभेत मंजुरी... अनेक नगरसेवकांची नाराजी... अँकर... भिवंडी महानगरपालिकेची पहिली विशेष महासभा कोट्यादी रुपयांच्या आर्थिक खर्चांना मंजुरी देण्याच्या विषयावर प्रशासना कडून प्रस्तावना सभागृहासमोर न मांडताच चर्चा करून मंजूर करण्यात आल्या आहेत यावरून अनेक सदस्यांनी आक्षेप नोंदवला आहे.महापौर नारायण चौधरी यांच्या अध्यक्षतेखाली पार पडलेल्या या सभेस उपमहापौर तारिक मोमिन,आयुक्त अनमोल सागर सर्व अधिकारी नगरसेवक मोठ्या संख्येने उपस्थित होते.या विशेष महासभेत भिवंडी मनपा क्षेत्रातील पावसाळयापुर्वी लहान मोठे नाले व मुख्यरोड लगत असलेल्या लहान गटर सफाई करणेकामी होणाऱ्या २ कोटी ९२ लाख ९९ हजार ५७४ रुपये खर्चास महासभेची मान्यता घेणे व स्वच्छ भारत अभियान (नागरी) २.० अंतर्गत ४८० मेट्रिक टन प्रति दिन कचरा संकलन क्षमतेचा ट्रोन्‍സ्फर स्टेशन प्रकल्प उभारणे कामी होणाऱ्या १९ कोटी ५२ लाख ३४ हजार ५७२ रुपये खर्चा पैकी पालिकेच्या ३० टक्के हिश्यातील ५ कोटी ८५ लाख ७० हजार ३७२ रुपये खर्चाच्या प्रस्तावास महासभेत चर्चे नंतर मंजুরি देण्यात आली.
1006
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 18, 2026 01:17:22
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील हॉटेल व्यवसाईकांना गॅस टंचाईचा फटका. कोळशावर चाळणार्‍या शेगडीचा वापर सुरू. साता समुद्रा पल्याड आखात्या देशातील युद्धाच्या झळा सध्या भिवंडीतील अनेक हॉटेल व्यवसायिकांना बसत असल्याचे चित्र पहावयास मिळत आहे. एलपीजी गॅस सिलिंडर मिळत नसल्याने अनेक हॉटेल बंद झाली आहेत, तर काही हॉटेल मालकांनी पर्यायी उपाय म्हणून कोळशावर चालणाऱ्या शेगडीचा वापर सुरू केला आहे. परंतु यामुळे ग्राहकांची ऑर्डर वेळेवर देता येत नसल्याने ग्राहक निघून जात असल्याच्या समस्येला हॉटेल मालकांना सामोरे जावे लागत आहे. तसेच कोळशाचे भाव वाढल्याने आर्थिक परिस्थितीला देखील व्यावसायिकांना सामोरे जावे लागत आहे. व्यवसाय बंद केला तर अनेक कामगारांवर उपासमारीची वेळ येण्याची शक्यता नाकारता येत नाही त्यामुळे आम्हाला हा व्यवसाय कसा तरी सुरू ठेवावा लागला असल्याचंही व्यवसायीकांतून बोललं जात आहे. रोज ग्राहकांनी गजगजलेला हॉटेल मध्ये सध्या शुकशुकाट पहावयास मिळत आहे.
1071
comment0
Report
Advertisement
Back to top