Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Supaul852131

दो दशकों से ध्वस्त प्रतापगंज-छातापुर मार्ग: ग्रामीणों ने निर्माण की मांग

SJSubhash Jha
Feb 09, 2026 04:15:59
Supaul, Bihar
रिपोर्ट - सुभाष चंद्रा, सुपौल. स्लग - दो दशक से ध्वस्त पड़ा है दो प्रखंडों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क, सिस्टम की बेरुखी से लोगों में भारी आक्रोश, कहा सरकार इजाजत दें तो चंदा मांगकर ही करेंगे सड़क बनाने की कोशिश. एंकर - यह तस्वीर प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र का है, जहां प्रतापगंज से छातापुर प्रखंड के लालजी चौक तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क करीब दो दशक से ध्वस्त पड़ा हुआ है, सड़क की हालत देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे. कहीं कहीं तो सडक के नीचे से मिट्टी गायब हो चुकी है, जिसपर पैदल चलना भी खतरों से खाली नहीं है, कहते हैं करीब दो दशक पहले यह सड़क प्रतापगंज इलाके के लोगों के लिए लाइफ लाइन मानी जाती थी, हजारों लोगों की आवजाही इस पथ से होती थी. चुंकि यह सड़क दो प्रखंडो प्रतापगंज और छातापुर को जोड़ती है ऐसे में इस सड़क की महत्ता इस इलाके के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. ग्रामीणों की माने तो वर्ष 2008 में आई कुसहा बाढ़ त्रासदी से पहले ही यह सड़क जर्जर हो चुकी थी, जो थोड़ी बहुत बची हुई सड़क थी उसे कुसहा बाढ़ त्रासदी ने खंड खंड कर दिया, आलम यह है कि तब से अब तक करीब दो दशक गुजर गए हैं इस सड़क से आवाजाही बिल्कुल बंद है, लेकिन आज करीब दो दशक पूर्व सड़क ध्वस्त होने के बाद आज तक इस सड़क की सुध सरकार या सम्बंधित विभाग द्वारा नहीं ली गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि हर वार चुनाव में सांसद और विधायक वोट के लिए आते हैं और हर वार सड़क बनाने का आश्वासन देते हैं लेकिन नतीजा सिफ़र ही रह जाता है. जाहिर सी बात है सड़क नहीं बनने के कारण इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है, और लोगों ने फिर एक वार सरकार और जनप्रतिनिधि से सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं. साथ ही स्थानीय लोगों ने अल्टीमेटम भी दिया है कि सरकार द्वारा जल्द इस सड़क का निर्माण नहीं करवाया जाता है तो सरकार हम ग्रामीणों को इजाजत दे हम लोग आपस में ही चंदा करके किसी तरह इस सड़क को बनाएंगे. ताकि लोगों की आवजाही बहाल की जा सके. दरअसल प्रतापगंज में अवस्थित यह सड़क इतनी जर्जर और जिर्न शीर्ण हो चुकी है कि इस सड़क से वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है, ऐसे में इस सड़क से आवजाही पूर्णतया बंद हो चुकी है, लोगों ने काफी प्रयास किया कि किसी तरह सड़क बन जाए लेकिन सरकारी सिस्टम कि अनदेखी से यह सड़क अब तक नहीं बन पाया है,
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVISHAL SINGH
Feb 09, 2026 05:47:29
Noida, Uttar Pradesh:CM Yogi मित्रों मै आज विधान सभा की आज से प्रारम्भ हो रही इस कार्यवाही में आप सबका स्वागत करता हूं। आज से बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है और संसदीय परंपराओं के अनुरूप इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी。 बजट सत्र में 2 महत्वपूर्ण एजेंडा होते हैं एक राज्यपाल का अभिभाषण और दूसरा सामान्य बजट। राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों और कार्ययोजनाओं का एक दस्तावेज होता है जिसे राज्यपाल के माध्यम से पूरी जनता जनार्दन को संबोधित किया जाता है और फिर उसपर माननीय सदस्य चर्चा करते हैं। दूसरा बिंदु सामान्य बजट जो 11 फ़रवरी को 2026-27 के लिए प्रस्तुत होगा और फिर चर्चा होगी। आज से 20 फरवरी तक बजट सत्र का कार्यक्रम चलेगा。 राज्यपाल का आज जब अभिभाषण सदन में रखा जाएगा तो उसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश होगी जो कि पहली बार है। हमने यूपी को इकॉनमी का ब्रेकथ्रू बनाया और बीमारू राज्य की तस्वीर को बदला। हमने आर्थिक उन्नयन कितना किया, प्रदेश में प्रति व्यक्ति आए, जॉब ऑपर्च्युनिटी कितनी हैं। पिछले 5 साल से इकॉनमी सरप्लस वाला राज्य बन चुका है यूपी वास्तव में विधान मंडल लोकतन्त्र का एक महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ है और ये संवाद से चलता है कार्यवाही को बाधित करके नहीं। सरकार हर सुझाव को लेने के लिए तात्पर्य और तैयार है। लेकिन कार्यवाही को बाधित ना किया जाए। पिछले 9 वर्षों में यूपी विधानसभा में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं。
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 09, 2026 05:46:44
Damoh, Madhya Pradesh:दुकानदार से दुकान के अंदर मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात.. तेजगढ़ में हार्डवेयर दुकान चलाने वाले निखिल सिंघई नाम के व्यापारी से एक शख्स का लेनदेन था, उसे सामान के पैसे चाहिए थे और इसके लिए शख्स दुकानदार के बुलावे पर उसकी दुकान में आया था. दोनों के बीच हिसाब किताब चल रहा था कि अचानक शख्स गुस्से में आ गया और उसने पास रखा लोहे का पाइप उठाकर दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की. आवाजें सुनकर दुकान में मौजूद दूसरे लोग वहां आए और दुकानदार को छुड़ाया गया. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है वहीं पीड़ित दुकानदार ने इसकी शिकायत तेजगढ़ थाने में की है जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 09, 2026 05:45:57
Roh, Nawada, Bihar:बिहार-झारखंड बॉर्डर पर डीएमके आदेश पर बड़ी कार्रवाई,18 ट्रकों को किया जब्त, ट्रक माफिया में मचा हड़कंप, चालकों को लिया गया हिरासत में नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित चितरकोली समेकित जांच चौकी पर डीएम के सख्त निर्देश पर ओवरलोडेड और बिना वैध चालान वाले गिट्टी लदे ट्रकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। रजौली एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन और खनन पदाधिकारी की अगुवाई में पुलिस ने 18 ट्रकों को जब्त कर चौकी पर खड़ा किया। दो ट्रक चालकों को हिरासत में लिया गया। जांच की खबर फैलते ही कई चालक वाहन छोड़कर झारखंड साइड दिबौर, काली मंडा, मेघातरी में भाग गए। इस कार्रवाई से पूरे इलाके के ट्रक माफिया में खलबली मच गई है। ओवरलोडिंग से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई होगी। यह अभियान सड़क सुरक्षा और अवैध खनन परिवहन रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Feb 09, 2026 05:45:45
Krishnanagar, West Bengal:করিমপুর বিধায়কের বাড়ির সামনে বিক্ষোভ এলাকাবাসীর. ঘটনাটি ঘটে রবিবার সন্ধ্যার পর মুরুটিয়া থানার বালিয়াডাঙ্গা গ্রামে। স্থানীয় সূত্রে জানা গিয়েছে রবিবার সন্ধ্যায় মুরুটিয়ার বালিয়াডাঙ্গা এলাকায় প্রাইভেট টিউশন শেষে বাড়ি ফিরছিলেন বেশ কয়েকজন দ্বাদশ শ্রেণীর ছাত্র-ছাত্রীরা। সেই সময় দলীয় কর্মসূচি সেরে বাড়ি ফিরছিলেন বিধায়ক বিমলেন্দু সিংহ রায়। অভিযোগ হর্ন বাজানো সত্ত্বেও বিধায়কের গাড়িকে পথ না ছাড়ায় গাড়ি থেকে নেমে ওই ছাত্র-ছাত্রীদের উপর চড়াও হন বিধায়ক। ছাত্র-ছাত্রীদের সাথে কথা কাটাকাটিতে জড়িয়ে পড়ার পাশাপাশি তাদের হাত তোলেন বলে অভিযোগ। এরপরই এলাকায় লোকজন বিধায়কের বাড়ির সামনে জড়ো হয়ে বিক্ষোভ দেখাতে থাকেন। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে যায় মুরুটিয়া থানার পুলিশ। অনেক রাত পর্যন্ত বিক্ষোভ চলেছে। বিমলেন্দু সিংহরায় জানান ছাত্র ছাত্রীর সাথে কথা বলছিলাম সেই সময় এলাকার কিছু বিজেপি নেতা আমাকে হেয় করার চেষ্টা করে, ওদের চেষ্টা সফল হয়নি। আমি কোন অন্যায় কাজ করিনি।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 09, 2026 05:45:10
Dhanbad, Jharkhand:एंकर --- चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर नेहरू रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के समीप भाजपा समर्थित उम्मीदवार बर्नाली बाउरी के चुनावी कार्यालय व सड़क पर रविवार की संध्या कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के बीच में जमकर धक्का मुक्की व मारपीट हुई जिसमें महिला को भी नहीं बक्शा गया और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया गया। इस संदर्भ में तत्काल चिरकुंडा पुलिस को खबर किया गया व पुलिस द्वारा दोनों पक्ष को समझा बुझाकर आपसी मुठभेड़ को शांत कराया गया। इस संदर्भ में बर्नाली बाउरी के पति नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डब्लू बाउरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुमित और बुलन बाउरी आपस में व्यक्तिगत रूप से किसी बात को लेकर उलझ गए जिनको समझा बुझा कर मामले को शांत किया गया और दोनों को वापस अपने-अपने घर भेज दिया गया।मौके पर हो रहे मारपीट के मामले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उस वीडियो फुटेज में महिलाओं को भी नहीं बक्शा गया और धक्का देकर महिला को सड़क पर गिरा दिया गया। इसके बाद चुनावी कार्यालय में आपाधापी का माहौल बन गया और तत्काल इस झमेले को देखते हुए मौके पर चिरकुंडा पुलिस पहुंची और सबको हटाकर मामले को शांत की। मौके पर भाजपा के धनबाद जिला की टीम भी मौजूद थी जिसमें ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार,पुर्व अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर,ज्ञान रंजन सिन्हा, भूपेंद्र सिंह आदि जिला एवं प्रदेश स्तर के नेताओं की बैठक चुनावी कार्यालय में चल रही थी इसी बीच दोनो युवक इन सभी नेताओं से भी उलझड़े।उसके बाद दोनो पक्षों के बीच मारपीट के रूप में तब्दील हो गई।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Feb 09, 2026 05:34:54
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर,पाली इन्फॉर्मर -Removed Byline 33 वर्षों बाद सांडेराव में पशु मेला होगा आयोजित राज्य सरकार की पहल पर सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के सांडेराव ग्राम पंचायत क्षेत्र में 33 वर्षों बाद पशु मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय पशु मेला 13 से 17 फरवरी 2026 तक श्री निम्बेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियों में जिला प्रशासन पाली पूरी तरह जुटा हुआ है। मेले के सफल आयोजन के लिए पशुपालन विभाग सहित 17 विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। تیارियों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेला स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 50 बीघा भूमि पर मेला आयोजित किया जाएगा, जहां पानी, बिजली, पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण की समुचित व्यवस्था रहेगी। इस कार्य में ग्राम पंचायत सांडेराव एवं श्री निंबेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। मंत्री कुमावत ने बताया कि मेले में गाय, भैंस, बकरी, ऊंट, घोड़े सहित अन्य पशुओं की खरीद-फरोख्त होगी। पशुपालकों के ज्ञानवर्धन हेतु पशुपालन विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही खेती की नई तकनीक, ग्रामीण कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मंत्री ने मेला पोस्टर व बैनर का विमोचन भी किया ।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 09, 2026 05:34:41
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के अरगाघाट सूर्य मंदिर के समीप आज सुबह पुल के निचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में आस - पास के लोग मौक़े पर पहुंचे ओर पुलिस को सूचना दी. मृतक की पहचान मकतपुर अरगाघाट रोड निवासी 55 वर्षीय सूरज कुमार गुप्ता उर्फ़ पप्पू राम के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौक़े पर पहुँचे ओर मृतक की शिनाख्त की. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने बताया कु सूरज गुप्ता रात में घर से कब बाहर निकला ओर नदी के पास कैसे पहुँचा इसकी जानकारी किसी को नहीं है. परिजनों ने आशंका व्यक्त की है की गिरने से सूरज गुप्ता की मौत हुई होगी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top