icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
841226
ASAmit Singh17 Feb 2026, 07:01 pm

सीवान में मुस्लिम परिवार के घर रह रहे युवक के शक पर हिरासत

Siwan, Bihar:एंकर सीवान से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ लोगों ने एक युवक को बांग्लादेशी होने के शक में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक पर आरोप है कि वह अपनी पहचान छुपाकर एक मुस्लिम परिवार के घर में रह रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।पूरा मामला महादेवा थाना क्षेत्र के बेनसार गांव की है।इलाके में उस समय हंगामा मच गया जब स्थानीय लोगों को एक युवक पर शक हुआ। बताया जा रहा है कि युवक पिछले चार दिनों से मुस्लिम परिवार के घर में रह रहा था। लोगों ने जब उससे पहचान पत्र मांगा तो वह खुद को कभी नेपाल का निवासी बताने लगा, तो कभी अलग-अलग नाम बताने लगा। उसके पास किसी भी प्रकार का वैध पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक अपनी असली पहचान छुपा रहा था। पूछताछ के दौरान उसने कभी हिंदू तो कभी मुस्लिम नाम बताया, जिससे लोगों का शक और गहरा गया। इसके बाद लोगों ने युवक को घर से बाहर बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले मौके पर काफी हंगामा हुआ और जिस परिवार के घर वह रह रहा था, उनसे भी लोगों की नोकझोंक हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसकी असली पहचान और यहाँ रहने के उद्देश्य की जांच की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक कौन है और किस मकसद से यहां रह रहा था।पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें。
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Kerakat में अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Jaunpur, Uttar Pradesh:Kerakat में अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम. जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बाकुलिया (कुसरना) गांव में अज्ञात बदमाशों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना पुलिस बूथ से करीब 100 मीटर दूरी पर सुबह बताई जा रही है. स्कूटी सवार अज्ञात लोगों ने प्रतिमा के पास लगे ताले तोड़े और मूर्ति को नुकसान पहुंचाकर फरार हो गए. ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. प्रदर्शन शुरू हुआ और सड़क पर चक्का जाम कर दिया गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा. पुलिस मौके पर पहुंची और शांत कराने का प्रयास किया. क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश है.
0
0
Report
Advertisement

UPSSSC होमगार्ड भर्ती: 52 प्लाटून कमांडर, 243 ब्लॉक ऑर्गनाइजर पद

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ होमगार्ड विभाग में जल्द ही 295 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पद शामिल हैं। कुल मिलाकर 295 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बुधवार को भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। होमगार्ड मुख्यालय के अधीन प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 16 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और शुल्क जमा कर पाएंगे। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई होगी। 6 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेंगे, जब तक उनके द्वारा जमा शुल्क का समायोजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता। बैंक से शुल्क का समायोजन 13 जुलाई तक अनिवार्य रूप से कराना होगा। इस अवधि में अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में अनुमन्य विवरणों में संशोधन भी कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

पुणे के कमला नेहरू अस्पताल में हीटस्ट्रोक वार्ड शुरू, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Noida, Uttar Pradesh:बढ़ते तापमान के बीच स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट पर; नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील पुणे के कमला नेहरू अस्पताल में हीटस्ट्रोक वार्ड बनाया गया पारा तेज़ी से ऊपर चढ़ने लगा है, और पूरे ज़िले में गर्मी की तपिश साफ़ महसूस की जा रही है। अभी तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन ने हीटस्ट्रोक (लू लगने) के बढ़ते खतरे के मद्देनज़र एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पुणे नगर निगम के कमला नेहरू अस्पताल में हीटस्ट्रोक के इलाज के लिए एक खास वार्ड शुरू कर दिया गया है। इस वार्ड में मरीज़ों के शरीर का तापमान कम करने के लिए कूलिंग की सुविधाएँ हैं, साथ ही ORS पैकेट, ग्लूकोज़ और ज़रूरी दवाइयों का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। हीटस्ट्रोक के मामलों में तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए डॉक्टरों और नर्सों की भी तैनाती की गई है। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी के बाद कि अप्रैल और मई के महीनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है, स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियाँ काफी पहले से ही शुरू कर दी थीं। बढ़ते तापमान के कारण शरीर में पानी का स्तर कम हो सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), चक्कर आना या उल्टी जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं। अगर नागरिकों को ऐसे कोई भी लक्षण महसूस होते हैं, तो उन्हें घरेलू नुस्खे आज़माने के बजाय तुरंत अपने नज़दीकी हीटस्ट्रोक वार्ड से संपर्क करना चाहिए। gर्मी से खुद को बचाने के लिए क्या करें? 1. शरीर में पानी का सही स्तर बनाए रखने के लिए खूब पानी पिएँ। 2. जहाँ तक हो सके, दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें। 3. हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। 4. जब भी बाहर निकलें, तो अपने सिर को ढकने के लिए टोपी, रुमाल या छाते का इस्तेमाल करें। 5. बाहर के वेंडरों से खाना खाने से बचें, क्योंकि गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है। 6. नींबू पानी और नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ खूब पिएँ, और खुले में बिकने वाला खाना खाने से बचें इसके बजाय ताज़ा बना हुआ खाना ही खाएँ। 7. सूती कपड़े पहनें और दिन के सबसे गर्म समय में छोटे बच्चों को खेलने के लिए बाहर न भेजें। 8. ताज़े फल खाएँ अगर आपको कोई भी खराब लक्षण महसूस होता है, तो किसी मेडिकल विशेषज्ञ से सलाह लें।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

कोटा-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर हैंगिंग ब्रिज के पास बस-ट्रोले टक्कर, 3 मरे, 25 घायल

Kota, Rajasthan:कोटा चित्तौड़गढ़ मार्ग पर हैंगिंग ब्रिज के निकट निजी बस व ट्रोले की टक्कर में 3 यात्रियों की मौत 25 घायल कोटा कोटा चित्तौड़गढ़ मार्ग फोर लाइन पर हैंगिंग ब्रिज के निकट देर रात को बस वह तो लेकर टक्कर में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 25 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है हादसा बुधवार को गुरुवार की मध्य रात 1:30 बजे करीबन फोरलेन पर हैंगिंग ब्रिज के निकट हुआ जिसमें अहमदाबाद से आ रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सामने से आ रहे ट्रोले से भिड़ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई अग्निशमन विभाग के राकेश व्यास ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है
0
0
Report

फागी क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) जयपुर के फागी क्षेत्र के गांवों में चोर गिरोह सक्रिय, अकेली महिलाओं को बना रहे है शिकार। बाइक सवार गिरोह महिलाओं के साथ कर रहे हैं आभूषण लूटने की वारदात। फागी के मेदवास, केरिया, निमेडा और परवण के आसपास के क्षेत्र में हो रही लूट की वारदात। वारदातों पर नहीं लग पा रही है लगाम, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल। गिरोह की धरपड़क और खुलासे की मांग को लेकर महिलाओं ने पुलिस थाने में कई बार कर चुकी शिकायत। चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की वजह से क्षेत्र में महिला गांव से बाहर निकलने में भी अब कतराने लगी है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के कोयला व्यापारी पर गोलीबारी, तीन गोलियाँ लगने से हालत गंभीर

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में फिर एक बार कोयला व्यवसाय विवाद में फायरिंग की घटना हुई है। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्तिचौक कतरास भूली मार्ग 8 लेन सड़क स्थित स्पाइभीला रेस्टुरेंट समीप कोयला व्यवसायी मनीष सिंह के कार में अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गया। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि अपराधी पहले से घात लगाए हुए था। कोयला व्यवसायी जैसे ही अपराधियों के रेंज में आया ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। अपराधियों के द्वारा की गई फायरिंग में तीन गोली कोयला व्यवसायी को लगी। घायल अवस्था में कोयला व्यवसायी कार को तेजी से लेकर भागा एनएच 19 बरवाअड्डा थाना क्षेत्र लोहार बरवा पहुँचा। जहां से दोस्तो को घटना की जानकारी दिया। आनन फानन में घायल के दोस्त मौके पर पहुँच घायल कोयला व्यवसायी को अशर्फी अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने दुर्गापुर रेफर कर दिया। एनएच 19 में क्षतिग्रस्त कार होने की जानकारी मिलने पर बरवाअड्डा थाना की पुलिस पहुँच कार को जब्त कर थाना ले आई। कार में गोली के निशान पुलिस ने पाया। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top