Back
कलेक्टर संजय कन्नौजे के नेतृत्व में सारंगढ़–बिलाईगढ़ में विकास की नई उड़ान
GBGovindram Bareth
Nov 15, 2025 04:03:41
Saiki, Bihar
एंकर/सारंगढ़–बिलाईगढ़ में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की पहल से जिला लगातार विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका बेहद प्रभावी रही है। सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के नेतृत्व में विकास कार्यों ने तेजी पकड़ी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है। शिक्षा क्षेत्र में छात्रों की सहभागिता बढ़ाने के लिए निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत—खासतौर पर IAS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी—युवाओं के लिए बड़ी सौगात साबित हो रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में भी महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। एंबुलेंस सुविधा के साथ ही नवगठित जिले में महिलाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी की शुरुआत से स्थानीय महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सारंगढ़ नगर में खेल भाटा मैदान के जीर्णोद्धार के बाद रोज़ाना सैकड़ों खिलाड़ी यहाँ अभ्यास कर रहे हैं, जिससे खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिली है। सारंगढ़ बस स्टैंड को एक नई रूप देकर पहचान बन गई। स्वयं कार्य स्थल में रह कर कार्य की निगरानी करते दिखे कलेक्टर। नगर के वार्ड क्रमांक 05 में वर्षों पुरानी नाले की समस्या को हल करते हुए नाले को नई दिशा देना, लाइटिंग व्यवस्था सुधारना तथा पुल का चौड़ीकरण करना—जनता के लिए बड़ा राहतकारी कदम रहा। इन कार्यों के लिए जिलेवासी कलेक्टर एवं प्रशासन के प्रति आभार जता रहे हैं। वहीं बरमकेला ब्लॉक में महिला स्व-सहायता समूहों को 25 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है, जिससे महिलाएँ आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे के प्रयासों का उद्देश्य है—विकास की पहल हर वर्ग तक पहुँचे, विशेषकर समाज के कमजोर तबकों तक।
159
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh
FollowNov 15, 2025 06:00:470
Report
SSSwapnil Sonal
FollowNov 15, 2025 06:00:240
Report
ADANIRUDHA DAWALE
FollowNov 15, 2025 05:47:28100
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 15, 2025 05:46:5668
Report
PPPrakash Pandey
FollowNov 15, 2025 05:46:4878
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowNov 15, 2025 05:46:2885
Report
MSManish Sharma
FollowNov 15, 2025 05:46:0242
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 15, 2025 05:45:4078
Report
NKNished Kumar
FollowNov 15, 2025 05:45:14108
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 15, 2025 05:36:1039
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 15, 2025 05:35:5917
Report
TCTanya chugh
FollowNov 15, 2025 05:35:4768
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 15, 2025 05:34:0633
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 15, 2025 05:33:5484
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 15, 2025 05:33:4350
Report