Back
छपरा में दंपति ने छत से छलांग लगाई; पति की मौत, पत्नी घायल
RSRAKESH SINGH
Mar 26, 2026 01:01:24
Chapra, Bihar
छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र सरोवर के समीप बुधवार के देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ आपसी विवाद के बाद पति ने तीन मंजिला मकान की छत से छलांग लगा दी। पति के इस कदम से पत्नी ने भी छत से छलांग लगा दी, इस दर्दनाक हादसे में पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव निवासी पिंटू सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से वेल्डर था और छपरा शहर में बन रहे डबल डेकर पुल निर्माण कार्य से भी जुड़ा हुआ था। वहीं उसकी पत्नी प्रिया सिंह भेल्दी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की रहने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान छत से कूदते समय पिंटू सिंह का सिर मकान के छज्जे से टकरा गया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रिया सिंह सीधे नीचे झाड़ी में गिरी, जिससे उसका एक पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार की रात विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने आवेश में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को झाड़ी से निकालकर तुरंत छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिंटू सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिया सिंह का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है। बताया जाता है कि दोनों की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी, पारिवारिक कलह के कारण पत्नी कुछ समय पहले मायके चली गई थी और इंदौर में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी, लेकिन बाद में दोनों फिर साथ रहने लगे थे। इसके बावजूद आपसी विवाद खत्म नहीं हुआ और अंततः यह दर्दनाक घटना घटित हो गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 01:31:090
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 01:30:54Noida, Uttar Pradesh:वॉकथ्रू
सीतापुर से नवरात्र में मंदिरों में भीड़
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 01:30:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 01:16:31806
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 26, 2026 01:16:20965
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 26, 2026 01:16:02882
Report
RGRupesh Gupta
FollowMar 26, 2026 01:15:36990
Report
RGRupesh Gupta
FollowMar 26, 2026 01:15:08991
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 26, 2026 01:01:34923
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 26, 2026 00:04:031040
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 26, 2026 00:03:491089
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 26, 2026 00:03:341065
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 26, 2026 00:03:221070
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowMar 26, 2026 00:03:061098
Report