icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
842001
RSRAKESH SINGH28 Jul 2025, 04:20 am

क्या आप जानते हैं शीलहौरी का रहस्य? भगवान विष्णु की मायानगरी!

Chapra, Bihar:

सारण जिले के हर क्षेत्र पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है, मढौरा के शीलहौरी में भी भगवान बिष्णु की मायानगरी बनी थी, भगवान विष्णु ने देवऋषि नारद के ब्रह्मचर्य की रक्षा करने के लिए मढ़ौरा के बगल में एक मायानगरी की स्थापना की थी । छपरा जिले के मढौरा मुख्यालय से 2 किमी की दूरी पर स्थित शिल्हौरी शिव मंदिर का इतिहास विष्णु पुराण में वर्णित है, पौराणिक कथाओं में कहा जाता है, शिल्हौरी में श्री हरि विष्णु द्वारा माया की नगरी की रचना की गई थी, ताकि हरि विष्णु के भक्त देवर्षि नारद मुनि का मोह भंग किया जा सके। नारद मुनि श्रीहरि भगवान विष्णु की तपस्या में लीन थे, जिसके बाद उनकी तपस्या भंग करने को लेकर देवराज इंद्र द्वारा कामदेव को भेजकर उनकी तपस्या भंग कराने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन देवर्षि नारद के ऊपर कामदेव का कोई प्रभाव नही पड़ा, जिससे नारद जी को इस बात का अहंकार हो गया था, की उन्होंने कामदेव पर विजय प्राप्त कर लिया है, उन्होंने इस बात की चर्चा भगवान शिव से की, नारद मुनि की इन बातों को सुनकर भगवान शिव समझ गये की नारद जी को अहंकार हो गया है। उन्होंने मन ही मन सोचा कि श्री हरि विष्णु को यदि इनके अहंकार का पता चल जायेगा, तो निश्चित ही नारद का अहित ही होगा, इसलिये उन्होंने नारद मुनि से कहा कि आप इस बात को श्री हरि विष्णु जी की नही बताइयेगा, लेकिन अहंकार में चूर नारद जी से रहा नही गया, वो भगवान शिव की बातों को अनसुना कर क्षीरसागर में पहुँचकर विष्णु जी से सब बातें बता दी। और नारद जी वहां से निकल पड़े। विष्णु जी तो खुद ही लीलाधारी है, उन्होंने देवर्षि नारद जी की बातों को सुनकर सोचा कि कोई ऐसा उपाय करता हूँ, जिससे नारद का अहंकार भी चूर हो जाये और मेरी लीला भी चलती रहे। नारद जी जिस रास्ते से जा रहे थे, वहां से सौ योजन की दूरी पर श्री हरि विष्णु ने एक माया की नगरी रची, और उस नगरी के राजा शीलनिधि थे, और उनकी एक पुत्री विश्वमोहिनी, वो भी इतनी सुंदर की स्वयं लक्ष्मी भी उनपर मोहित हो जाये। नगर के रास्ते से देवर्षि नारद को जाते देख राजा शीलनिधि ने देवर्षि नारद से अपनी पुत्री विश्वमोहिनी का हस्तरेखा देखने का आग्रह किये। उनकी हस्तरेखा बता रही थी कि विश्वमोहिनी जिससे भी शादी करेगी वह अमर हो जायेगा, वह तीनो लोको का स्वामी होगा, संसार के समस्त चर-अचर जीव उनकी सेवा करेंगे। इसी सोच में पड़े नारद मुनि ने राजा शीलनिधि से असल बात ना बताकर कुछ बनावटी बातें बनाकर वहां से निकल गए, और नारद जी मन ही मन विश्वमोहिनी को पाने के लिये विचार करने लगे, इसी बीच उनके मन में यह बात बात आई कि विश्वमोहीनी को पाने लिए सबसे सुंदर होना बहुत जरूरी है, फिर क्या था सुंदर स्वरूप पाने की इच्छा मन में पाले हुए देवर्षि नारद श्री हरि विष्णु के वापस गये। और उनसे श्री हरि विष्णु के एक स्वरूप को ही मांग लिया, भगवान ने हरि के एक स्वरूप बंदर का रूप देवर्षि नारद को दे दिया। उधर विश्वमोहिनी के स्वंयम्बर में पहुँचे देवर्षि नारद मुनि अत्यंत ही प्रसन्न थे, की विश्वमोहिनी उनका ही चयन करेंगी, तभी उस सभा मे राजा के भेष में श्री हरि विष्णु पहुँचे और विश्वमोहिनी ने राजा के वेश में पहुँचे श्री हरि विष्णु के गले मे वरमाला डाल दी। फिर क्या था नारद जी अपने साथ हुए छल और जल में बंदर स्वरूप देखकर अत्यंत क्रोधित हो गये और उसी समय उन्होंने श्री हरि विष्णु को श्राप दिया कि जिस प्रकार से आपने नर रूप में आकर मेरा उपहास किया, बंदर का स्वरूप दिया और मुझे स्त्री वियोग दिया है, उसी तरह आप भी नर रूप धारण करेंगे और स्त्री वियोग सहन करना पड़ेगा, और उस समय बंदर ही आपके काम आएंगे। नारद मोह भंग की कथा वाली यह जगह फिलहाल छपरा जिले के मढौरा प्रखंड मुख्यालय से नजदीक शिल्हौरी है। आज भी बारहों मास दूर दराज से श्रद्धालु यहां पहुँचते है, सावन और महाशिवरात्रि पर यहां विशेष पूजा और सजावट के साथ ही भंडारा का आयोजन होता है। जिसमे पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। wt राकेश कुमार सिंह

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीतापुर में पुलिस महानिरीक्षक का औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

AsadJunedAsadJunedFollow1h ago
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर, 08 जून 2026। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस ने सोमवार को जनपद सीतापुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सूर्यबख्श सिंह इंटर कॉलेज (थाना कमलापुर), आरएमपी इंटर कॉलेज (कनवाखेड़ा रोड) तथा उजागर लाल इंटर कॉलेज, सीतापुर का भ्रमण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को परखा गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया, वहीं आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके बाद खैराबाद थाने का औचक निरीक्षण किया गया। थाने में महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, बंदी गृह, मेस, आरक्षी बैरक सहित पूरे परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। अभिलेखों एवं ड्यूटी रजिस्टर की जांच करते हुए उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सीतापुर, प्रभारी निरीक्षक खैराबाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

शामली जिम ट्रेनर के द्वारा हिंदू युवा के से कथित निकाह का मामला, यशवीर महाराज का बड़ा बयान

Shamli KhabarShamli KhabarFollow1h ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जिम ट्रेनर के द्वारा हिंदू युवा के से कथित निकाह का मामला, यशवीर महाराज का बड़ा बयान शामली के प्रसिद्ध हनुमान धाम पहुंचे धर्मगुरु यशवीर महाराज ने शामली में हुए युवक आयुष मालिक के धर्मांतरण के मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में गंभीरता से जांच होनी चाहिए, क्योंकि यह मामला बेहद ही खतरनाक है, जो समाज को तोड़ने वाला है। जिस प्रकार से एक चांदनी कुरैशी नाम की महिला व उसके परिवार ने हिंदू जाट समाज के युवक का धर्म परिवर्तन कर धर्मांतरण कराया, उसकी खतना कराई और बताया जा रहा है कि उसके द्वारा हज यात्रा भी कर ली गई है। इस पूरे मामले में उन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, जो आरोपी इसमें शामिल है। क्योंकि यह मामला लव जिहाद के साथ-साथ प्रॉपर्टी देहद से भी जुड़ा है। उन सब की नजर आयुष मालिक की 60-70 करोड रुपए की संपत्ति पर भी है, बताया जा रहा है कि डेढ़ करोड़ के आसपास की धनराशि चांदनी कुरैशी के द्वारा आयुष मालिक से हड़प दी गई है। इस मामले में पाकिस्तान के धर्मगुरु के साथ-साथ, मुंबई और दिल्ली के भी कई मौलाना शामिल है। साथ ही उन्होंने कहा कि शामली पुलिस ने चांदनी कुरैशी व उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया है, लेकिन जो बाकी आरोपी इसमें शामिल है उन सब की गिरफ्तारी की जानी आवश्यक है। इस गिरोह का पूरा खुलासा किया जाना भी आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि 12 जून को शामली में हिंदू समाज की पंचायत आयोजित की जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे, जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।
0
0
Report

शामली में धर्मांतरण का मामला, युवक का बड़ा दवाब

Shamli KhabarShamli KhabarFollow1h ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली में धर्मांतरण का मामला, युवक का बड़ा दवा ..शामली में हिंदू से धर्मांतरण कर मुस्लिम बने आयुष मालिक ने कहा कि उसे पर जब हिंदू धर्म में वापसी करने का दबाव बनाया जा रहा है जबकि वह अब इस्लाम कबूल कर चुका है और अब हिंदू धर्म में वापसी करना उसके लिए बहुत बड़ी बात है और अब वह किसी भी हाल में हिंदू धर्म में वापसी नहीं करेगा चाहे उसे पर कितना भी दबाव क्यों ना बनाया जाए। आयुष ने बताया कि उसकी मुलाकात चांदनी से उसे समय हुई तब उसके कंधे में चोट लग गई थी और वह फिजियोथेरेपी के लिए फिजियोथैरेपिस्ट के यहां जाता था वहीं पर चांदनी जॉब करती थी और इस समय चांदनी से उसका नंबर आदान-प्रदान हुआ और वहीं से उसकी बात शुरू हो गई आयुष मालिक ने बताया कि उसने करीब 12 साल पहले इस्लाम धर्म अपना लिया था और तभी से वह इस्लाम धर्म में है और 4 साल पहले उसने चांदनी से शामली में ही निकाह कर लिया था वह भी पूरे इस्लामिक रीति रिवाज से और 12 साल से लेकर अब तक वह इस बात को अपने घर वालों को इसलिए नहीं बता रहा था कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया है क्योंकि उसकी बहनों की शादी नहीं हुई थी और जब अब उसकी तीनों बहनों की शादी हो गई तो उसने अपने घर वालों के सामने चांदनी से निकाह करने और उसके द्वारा इस्लाम धर्म कबूल करने की बात बताई। आयुष मालिक ने अब अपना नाम मोहम्मद अली रख लिया है और वह अपने डॉक्यूमेंट भी उसी नाम से बनवाने की बात कह रहा है।
0
0
Report
Advertisement

आबूरोड में पति-पत्नी के मारपीट से घायल, 12 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी

Sirohi, Rajasthan:सिरोही के आबूरोड में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर किया घायल घायल अवस्था मे महिला को ले जाया गया निजी अस्पताल सुचना मिलने पर पीहर पक्ष के लोग पहुंचे मौके पर पीहर पक्ष ने महिला के साथ मारपीट पर जताया आक्रोश घटना के बाद पति और उसका परिवार घर छोड़कर हुए फरार आक्रोषित पीहर पक्ष के लोगो ने महिला के ससुराल पक्ष के घर मे तोड़फोड़ और आगजनी घटना मे घर का समान जलकर हुआ ख़ाक आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के गिरवर स्थित भीलवास की घटना सुचना मिलने पर आबूरोड सदर थाना पुलिस पहुँची मौके पर तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले 12 लोगो को किया गिरफ्तार गिरवर चौकी प्रभारी भगवत सिंह, चौकी स्टॉफ के साथ मौके पर है.मौजूद
0
0
Report

हरमाड़ा थाना: खाद चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा थाना पुलिस ने कृषि विभाग द्वारा सील किए गए गोदाम से खाद चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 180 कट्टे खाद, एक ट्रेलर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद खाद की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।कृषि विभाग ने सीकर रोड स्थित एक अवैध गोदाम में संदिग्ध उर्वरक और कच्चा माल मिलने पर उसे सील किया था। इस संबंध में हरमाड़ा थाने में पहले से मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सील तोड़कर गोदाम में रखे उर्वरक के कट्टे चोरी किए जा रहे हैं।जांच में सामने आया कि गोदाम से जुड़े मुनीम राजेश गुर्जर, कमलेश मीणा और मालिक निखिल शर्मा ने मुकदमे से बचने और माल को ठिकाने लगाने की साजिश रची। आरोपियों ने रात के समय ट्रेलर की मदद से गोदाम का ताला तोड़कर खाद के कट्टे बाहर निकालने शुरू कर दिए। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी ट्रेलर और मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मामले में नामजद राजेश गुर्जर, कमलेश मीणा और गोदाम मालिक निखिल शर्मा अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बहराइच में DM दफ्तर के बाहर विरोध तेज, पोस्टरों से गर्मी छाई

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच शहर में लगे विरोध के पोस्टर, सिटी मजिस्ट्रेट के आवास के सामने लगे विरोध के पोस्टर, सपा कार्यकर्ताओं की ओर से पानी टँकी चौराहे व सिटी मजिस्ट्रेट के आवास के सामने लगी होर्डिंग से चर्चे का बाजार गरम, विगत दिनों सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा महंगाई, बिजली,व पेपर लीक, मामले को लेकर किये गए प्रदर्शन में सिटी मजिस्ट्रेट से हुई थी हॉट टाक, DM दफ्तर में प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने लगाई थी प्रदर्शन कारियों को कड़ी फटकार, धरना स्थल के बजाय DM के दफ्तर पर सपा कार्यकर्ता कर रहे थे नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट की फटकार के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने देर रात लगाये विरोध के पोस्टर
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, दादाजी पर आरोप

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, संक्रमण फैलने पर खुला राज, सगे दादाजी पर लगे आरोप मुरैना: चंबल की धरती से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने रिश्तों की पवित्रता को शर्मसार कर दिया है. मुरैना के जौरा थाना क्षेत्र के पन्नू का पुरा गांव में एक बाबा यानि दादाजी पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है. बच्ची की मां एक माह पहले जब वो डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती थी और घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इसी दौरान यह दर्दनाक घटना घट गई. जब मासूम की तबीयत बिगड़ी और मां जिला अस्पताल लेकर पहुंची, तब मामला सामने आया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. सगे बाबा (दादाजी) पर लगे दुष्कर्म के आरोप चंबल अंचल के मुरैना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जिस घर में नए मेहमान के आने की खुशियां मनाई जा रही थी, उसी घर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की जिंदगी पर ऐसा दर्दनाक घाव लगा, जिसे सुनकर हर किसी का कलेजा कांप उठे. जौरा थाना क्षेत्र के पन्नू का पुरा गांव में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मासूम ने अपने ही सगे बाबा (दादाजी) पर यह गंभीर आरोप लगाया है. मां की प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती, घर में बच्ची से दुष्कर्म जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले बच्ची की मां प्रसव के लिए जौरा अस्पताल में भर्ती हुई थी. उसी दौरान कथित रूप से बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई. मासूम उम्र और डर के कारण किसी को कुछ बता नहीं सकी और एक महीने तक दर्द, तकलीफ और मानसिक पीड़ा सहती रही. शनिवार को जब बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई, गर्भ में संक्रमण बढ़ गया, तेज बुखार आने लगा और रक्तस्राव शुरू हो गया, तो मां उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची. हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने बताया रेप हुआ यहां डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण किया तो गंभीर स्थिति सामने आई. जांच में ऐसे संकेत मिले, जिनसे दुष्कर्म की आशंका मजबूत हुई. डॉक्टरों ने बच्ची से बेहद संवेदनशीलता के साथ बातचीत की. मासूम ने टूटी-फूटी भाषा में बताया कि उसके साथ गलत काम उसके बाबा ने किया تھا. यह सुनकर अस्पताल स्टाफ और परिजन भी हैरान रह गए. मामले की सूचना तत्काल स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई. सूचना पर मौके पर पहुंची. बच्ची के बयान के बाद बाबा के खिलाफ मामला दर्ज इसके बाद जौरा थाना पुलिस ने बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज किए. पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि "4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके बाबा द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पीड़िता की मां ने थाने में दर्ज कराई है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है."
0
0
Report

हरिद्वार के सराय में टंकी से 27 सांप निकले, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के सराय गांव में घर की पानी की टंकी से एक साथ 27 सांप निकलने से परिवार के लोग घबरा गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अभियान शुरू किया गया। स्नेक रेस्क्यू टीम के तालिब और भोला ने सावधानीपूर्वक सभी सांपों के बच्चों को टंकी से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी सांपों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। वन विभाग के अनुसार बरामद सांप चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के हैं, जिन्हें सामान्यतः गैर विषैले सांपों की श्रेणी में माना जाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top