Back
समस्तीपुर में चोर शक में किशोर को भीड़ ने खंभे से बांधकर पिटाई की
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 01, 2026 02:31:46
Bihar
समस्तीपुर में चोरी के शक में किशोर को भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा, डायल-112 पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस । हालिया चोरी की घटनाओं से भड़का था मोहल्ले का गुस्सा
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बारह पत्थर मोहल्ला में शनिवार देर शाम एक उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब स्थानीय लोगों ने एक किशोर को चोरी के शक में पकड़ लिया। लोगों ने उसे रस्सी से खंभे में बांध दिया और उसकी पिटाई भी की गई ।किसी व्यक्ति द्वारा डायल-112 पर सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को अपने साथ थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में इलाके में बंद घरों से चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि CCTV फुटेज में एक किशोर संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया था। इसी आधार पर शनिवार को उसे पकड़ लिया गया। लोगों का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने कुछ अन्य संदिग्ध युवकों के बारे में जानकारी दी, लेकिन अपना नाम-पता स्पष्ट नहीं बताया। किशोर कभी अपना घर मोहनपुर तो कभी आदर्शनगर बता रहा था।
बताया जा रहा है कि उक्त किशोर पूर्व में भी आसपास के इलाके में संदिग्ध गतिविधियों में देखा गया था। कुछ दिन पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही पीएनटी कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़ने की कोशिश के दौरान भी उसे पकड़ा गया था, हालांकि लिखित शिकायत नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया था। इधर शनिवार को संदिग्ध चोर के पकड़े जाने की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए किशोर को भीड़ से अलग किया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह नशे का आदी है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर को सुरक्षित थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध किशोर से भी पूछताछ की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JKJitendra Kanwar
FollowMar 01, 2026 04:17:470
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 01, 2026 04:17:390
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 01, 2026 04:17:300
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 01, 2026 04:17:190
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 01, 2026 04:17:100
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 01, 2026 04:16:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 01, 2026 04:16:490
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 01, 2026 04:16:380
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 01, 2026 04:16:130
Report
KRKishore Roy
FollowMar 01, 2026 04:16:07Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर होटल सोनम प्लेस में लगी आग, रातानाड क्षेत्र में है होटल, अज्ञात कारणों से लगी आग, फायर ब्रिगेड भी पहुंची मौके पर
0
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 01, 2026 04:15:590
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 01, 2026 04:15:510
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 01, 2026 04:15:460
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 01, 2026 04:15:340
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 01, 2026 04:15:070
Report
