Back
समस्तीपुर में जमीन विवाद डेढ़ बीघा तंबाकू खेत काटा, किसान को लाखों नुकसान हुआ
MKMANTUN KUMAR ROY
Dec 16, 2025 02:32:51
Bihar
समस्तीपुर में असामाजिक तत्वों ने डेढ़ बीघा खेत में लगे तंबाकू की फसल को काट कर नष्ट कर दिया है। जमीन विवाद को लेकर फसल नष्ट करने की आशंका। किसान को लगभग आठ से दस लाख रुपए का नुकसान।
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसीकंदर पंचायत अंतर्गत वार्ड 2 में असामाजिक तत्वों ने रामनाथ साह व विश्वनाथ साह के डेढ़ बीघा खेत में लगा हरा-भरा तंबाकू के फसल को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। करीब दस लाख रुपए से अधिक की क्षति होने की बात बताई जा रही है। पीड़ित किसान की ओर से ताजपुर थाना को मोबाइल पर घटना की सूचना दी गई है। प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया है। पीड़ित किसान में रामनाथ साह, विश्वनाथ साह, रंजीत साह व संजय साह शामिल हैं। पीड़ित परिवार की महिला सदस्य हेमलता देवी व युवक के अनुसार कुछ लोगों ने एक दिन पूर्व घर पर आकर दरवाजा पीटते हुए गाली-गलौज किया था। घर खोलने के बाद वह सभी लोग भाग चुके थे। पीड़ित महिला व युवक के अनुसार स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों से जमीन का विवाद वर्षों से चल रहा है। पिछले महीने में जमीन विवाद को लेकर आपस में मारपीट हुई थी। उन्हीं लोगों के द्वारा विभिन्न प्रकार की धमकियां भी दी गई थीं। पीड़ित महिला के अनुसार उन्हीं लोगों ने तंबाकू की फसल काटकर 10 लाख से अधिक का क्षति पहुंचाया है। तंबाकू काटने की जानकारी सुबह में खेत में जाने पर मिली। घटना की जानकारी ताजपुर पुलिस को दी गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में वैकल्पिक वाईपास और डी०एन० कॉलेज के सामने जल भराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या को लेकर कही यह बात ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report