Back
समस्तीपुर में पहले चरण का मतदान: मॉक पोल शुरू, सुरक्षा तैनाती
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 06, 2025 03:51:15
Bihar
समस्तीपुर में आज पहले चरण का मतदान, सुबह 5:30 बजे से मॉक पोल शुरू । पिंक मतदान केंद्र पर शुरू हुआ मॉक पोल। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत समस्तीपुर जिले की सभी दस विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। प्रशासनिक तैयारियों के साथ सुबह 5 बजकर 30 मिनट से मॉक पोल प्रक्रिया पिंक मतदान केंद्र 190 और 191 पर शुरू कर दी गई है। मतदान ठीक सुबह 7 बजे प्रारंभ होगा और शाम तक चलेगा। मतदान के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर वोटरों की सुविधा के लिए पेयजल, शेड, व्हीलचेयर जैसी व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। जी मीडिया भी लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील कर रहा है वही मौके से जायजा लिया जी मीडिया संवादाता मंटून कुमार रॉय ने
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PGPARAS GOYAL
FollowNov 06, 2025 05:55:280
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 06, 2025 05:55:190
Report
SSSwapnil Sonal
FollowNov 06, 2025 05:55:060
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowNov 06, 2025 05:54:580
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowNov 06, 2025 05:54:450
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 06, 2025 05:54:230
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowNov 06, 2025 05:54:110
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 06, 2025 05:53:590
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 06, 2025 05:53:490
Report
RKRakesh Kumar
FollowNov 06, 2025 05:53:350
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 06, 2025 05:53:180
Report
RMRam Mehta
FollowNov 06, 2025 05:53:040
Report
KRKishore Roy
FollowNov 06, 2025 05:52:500
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowNov 06, 2025 05:52:410
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowNov 06, 2025 05:52:300
Report