Back
झामुमो नेता बिहार में राजद प्रत्याशी सतेंद्र साह के लिए प्रचार कर रहे
AYAMARJEET YADAV
Oct 24, 2025 11:17:25
Sasaram, Bihar
खबर सासाराम से है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा का भले ही गठबंधन नहीं हुआ। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता बिहार में राजद के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। मामला सासाराम से जुड़ा है। प्रत्याशी सतेंद्र साह के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा पहुंचे। वे कहते हैं कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य हैं। लेकिन सासाराम में जो राजद प्रत्याशी है उनसे उनका निजी रिश्ता है। सतेंद्र साह एक मजबूत आदमी है। राजद प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में पहुंचने का उनका फैसला निजी है। अब बिहार तथा झारखंड में गठबंधन का क्या होना है? यह पार्टी के बड़े नेता तय करते हैं। फिलहाल बिहार के अपने संघर्षील साथियों की मदद के लिए पहुँच रहे हैं। बता दे कि कामेश्वर बैठा नक्सल अभियान से जुड़े रहे हैं, 2009 में जब हुए पलामू से सांसद बने तो उस समय वे सासाराम के जेल में ही बंद थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा राष्ट्रीय जनता दल में बात नहीं बनी। इसके बावजूद झामुम के नेता राजद प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में बिहार में घूम रहे हैं। बता दे की कामेश्वर बैठा का पिछले साल झारखंड मुक्ति मोर्चा में वापसी हुई है। इससे पहले वह तृणमूल कांग्रेस में थे। उन्होंने सासाराम में राजद के प्रत्याशी सतेंद्र साह के लिए वोट मांगा। सतेंद्र साह का झारखंड के एक आपराधिक मामले में गिरफ्तारी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 24, 2025 13:52:010
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowOct 24, 2025 13:51:490
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowOct 24, 2025 13:51:32Noida, Uttar Pradesh:Vinod Bansal comments on Imran Masood
0
Report
PSParmeshwar Singh
FollowOct 24, 2025 13:51:130
Report
UCUmesh Chouhan
FollowOct 24, 2025 13:51:010
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 24, 2025 13:50:510
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowOct 24, 2025 13:50:230
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowOct 24, 2025 13:50:060
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowOct 24, 2025 13:49:531
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 24, 2025 13:49:370
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 24, 2025 13:49:140
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 24, 2025 13:48:550
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 24, 2025 13:48:410
Report
SSsubhash saheb
FollowOct 24, 2025 13:48:240
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 24, 2025 13:48:000
Report
