Back
सासाराम में स्नेहलता कुशवाहा का नामांकन NDA की एकजुटता दिखाने वाला कदम
AYAMARJEET YADAV
Oct 17, 2025 14:41:26
Sasaram, Bihar
खबर सासाराम से है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के द्वारा सासाराम सीट पर पार्टी के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता के द्वारा कल नामांकन किया जाएगा। इसके पहले उपेंद्र कुशवाहा रोहतास जिला के भाजपा नेताओं से मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं। बतायें कि भाजपा तथा जदयू का सासाराम सीट कट जाने से जहां अंदरखाने में भाजपा और जेडीयू के नेता तथा कार्यकर्ता नाराज हैं। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा सासाराम के पांच बार विधायक रह चुके जवाहर प्रसाद से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं में लगभग 1 घंटे तक बातचीत हुई। बातचीत के उपरांत दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर एनडीए समर्थ उम्मीदवार को जिताने की बात कही। बतायें कि रोहतास जिला में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में निराशा है। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी का सासाराम से नामांकन करने की बात सामने आई है। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि कल स्नेहलता सासाराम से नामांकन करेगी। ऐसे में सभी घटक दलों का सहयोग मिल रहा है। वही भाजपा नेता तथा पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने कहा कि पांच पांडवों का समूह एनडीए में सबसे छोटे और दुलारे भाई उपेंद्र कुशवाहा हैं। ऐसे में उन्हें हर संभव मदद की जाएगी और सासाराम सीट से एनडीए के प्रत्याशी को जिताया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PTPreeti Tanwar
FollowOct 17, 2025 16:51:490
Report
APAvaj PANCHAL
FollowOct 17, 2025 16:51:390
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 17, 2025 16:51:260
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 17, 2025 16:51:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 17, 2025 16:49:310
Report
PSPrince Suraj
FollowOct 17, 2025 16:49:192
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 17, 2025 16:49:050
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 17, 2025 16:48:480
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 17, 2025 16:48:300
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 17, 2025 16:48:170
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 17, 2025 16:47:580
Report
DIDamodar Inaniya
FollowOct 17, 2025 16:47:430
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowOct 17, 2025 16:47:240
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 17, 2025 16:46:560
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowOct 17, 2025 16:46:300
Report