मसौढ़ी में सड़क निर्माण की मांग पर हंगामा, जाम की स्थिति बनी!
Masaurhi, Bihar:सड़क निर्माण की मांग को लेकर के हंगामा।मसौढ़ी में रोड रेलवे गुमटी के पास किया जाम ।।मसौढ़ी । मसौढ़ी में रोड के पास स्थित तरेगना रेलवे गुमटी के पास लोगों का हंगामा देखने को मिला। सभी रेलवे गुमटी से दक्षिण सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना था आरओबी निर्माण के कारण इस रोड को एप्रोच रोड बनाया गया था और आज स्थिति यह है कि सड़क कच्ची है जिसके बीच में कई गहरे गहरे गड्ढे हैं। बारिश और नाले के अभाव में सड़क की स्थिति खराब हो गई है। आए दिन गाड़ियां फसती है और लोग गिरकर चोटिल होते हैं। लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि भी पहुंचे जिनके साथ ग्रामीणों की काफी देर तक नोक झोंक हुई। फिलहाल सुबह 8:00 बजे से लगा जाम अभी तक बरकरार है। इस कारण रेलवे गुमटी के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कटारे लग गई है जिससे गुमटी से गुजरने वाले वाहन चालक की परेशानी बढ़ गई। बाइट १ सोनू कुमार बाइट २ विशाल कुमार बाइट ३ शंभू सिंह नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
