Back
Patna844508blurImage

Patna - "रबी-खरीफ नाम बदलने की चर्चा पर सियासत गर्म, विपक्ष ने बताया फिजूल की बहस"

PINEWZ
May 22, 2025 17:01:07
Patna, Bihar

बिहार में रबी और खरीफ फसलों के नाम बदलने की चर्चा ने सियासी रंग ले लिया है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भले ही "रबी" और "खरीफ" शब्द अरबी या फारसी हों, लेकिन आम लोग गांव-घरों में इन्हीं नामों से फसलों को पहचानते हैं। उन्होंने कहा कि इस नामकरण की व्युत्पत्ति उन्हें नहीं पता, पर गांव में लोग इन नामों से ही खेती-किसानी की जानकारी रखते हैं। वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौर ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने "आका" से नाम बदलने की कला सीख रहे हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि रबी, खरीफ या जायद फसलों में क्या-क्या आता है और अब वे नाम बदलने चले हैं।आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने बीजेपी पर धर्म और भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नाम बदलने की बजाय अगर कृषि सुधारों पर काम होता तो किसानों को ज्यादा लाभ मिलता। उन्होंने इसे फिजूल की बहस बताया और कहा कि सरकार किसानों की बेहतरी के बजाय दिखावे में लगी है।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|