Back
पटना लूटकांड: एक आरोपी गिरफ्तार, 2.12 लाख नकद बरामद—बाइक भी जब्त
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 25, 2026 15:02:00
Patna, Bihar
पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित अल्पना मार्केट के पास हुए लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लूट की गई रकम में से 2 लाख 12 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक भी जब्त की गई है।
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि 23 मार्च को मनी कलेक्टर एजेंट से हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए विधि-व्यवस्था एएसपी-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम ने तकनीकी जांच, डाटा डम्प और मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए DIU Patna के सहयोग से मामले का सफल उद्भेदन किया। इस दौरान बेगूसराय निवासी सैफ खान को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 2,12,000 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में हत्या जैसे गंभीर मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल इस लूटकांड में शामिल अन्य अपराधी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma1
FollowMar 25, 2026 16:05:020
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 16:04:43Noida, Uttar Pradesh:S NO. 2685 MR NO. 1804216 - 2 shindlaghatta nadipinayakanahalli 68p3
0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 25, 2026 16:04:240
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 16:03:580
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 25, 2026 16:02:460
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 25, 2026 16:02:200
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 25, 2026 16:01:310
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowMar 25, 2026 16:01:070
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 25, 2026 16:00:360
Report
ASArvind Singh
FollowMar 25, 2026 16:00:210
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 25, 2026 15:50:30894
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 15:50:10796
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 25, 2026 15:49:44754
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 25, 2026 15:49:23829
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 25, 2026 15:49:09903
Report