Back
पटना में एएनएम शिक्षिका ज्योति कुमारी का शव फंदे से लटका मिला—जांच शुरू
PKPrakash Kumar Sinha
Nov 10, 2025 09:45:01
Patna, Bihar
शास्त्री नगर थाना के पश्चिमी पटेल नगर स्थित आदर्श कॉलोनी में सोमवार सुबह एएनएम की क्लास लेने वाली शिक्षिका ज्योति कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। मृतका अपने सहकर्मी शिक्षिका सुप्रिया रानी के साथ हॉस्टल में रहती थीं। सुप्रिया ने बताया कि रविवार रात दोनों ने साथ में खाना खाया था और सबकुछ सामान्य था। सुबह जब कॉलेज जाने का समय हुआ तो ज्योति ने दरवाजा नहीं खोला। सूचना पर प्रिंसिपल एंजिलिना बेंजामिन ने गार्ड सोनू को भेजा। दरवाजा तोड़ने पर ज्योति को फंदे से लटका पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर कई मिस्ड कॉल मिले हैं, जिनके आधार पर पूछताछ की जा रही है। थानेदार रविन्द्र कुमार ने बताया कि बॉडी को कब्जे में ले लिया गया है। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 14, 2025 02:00:480
Report
HBHemang Barua
FollowDec 14, 2025 02:00:320
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 14, 2025 02:00:150
Report
AAafssar alaam
FollowDec 14, 2025 01:49:030
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 14, 2025 01:48:520
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 14, 2025 01:48:110
Report
GBGovindram Bareth
FollowDec 14, 2025 01:47:310
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowDec 14, 2025 01:47:070
Report
GBGovindram Bareth
FollowDec 14, 2025 01:46:580
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 14, 2025 01:46:200
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 14, 2025 01:45:510
Report
HBHemang Barua
FollowDec 14, 2025 01:45:310
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 14, 2025 01:45:130
Report
0
Report