icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
800001
PKPrakash Kumar Sinha3 Oct 2025, 01:05 pm

पटना में तेज रफ्तार SUV ने युवक-युवती को टक्कर दी, अस्पताल में भर्ती

Patna, Bihar:पटना में तेज रफ्तार एक्सयूवी कार में दो लोगों को मारी जोरदार टक्कर सीसीटीवी आया सामने प्रकाश सिन्हा पटना एस.के. पूरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बोरिंग रोड स्थित पार्क के सामने एक काले रंग की SUV कार ने सड़क पर मोबाइल से बात करते हुए जा रहे एक युवक और एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइट - घायल युवक
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

योगी ने मंदाकिनी बाढ़ प्रभावित चित्रकूट में हवाई सर्वे तथा राहत सामग्री वितरित किया

Satna, Madhya Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को मंदाकिनी नदी के उफान से आए विनाशकारी बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने चित्रकूट पहुंचे. उन्होंने हवाई सर्वेक्षण करने के साथ-साथ धर्मनगरी के सुप्रसिद्ध रामघाट का स्थलीय निरीक्षण भी किया. दोपहर करीब 12:30 बजे देवांगना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीएम योगी ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ प्रभावित इलाकों, पुलों और सड़कों का हवाई सर्वे किया. इसके बाद उन्होंने ग्राउंड जीरो पर जाकर रामघाट का बारीकी से निरीक्षण किया और बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई संत तुलसीदास की प्रतिमा का जायजा लिया।रामघाट पर मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित स्थानीय दुकानदारों, नाविकों और साधु-संतों से बातचीत कर उनका दुख-दर्द साझा किया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।रामायण मेला परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने 800 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट सौंपी. साथ ही, आपदा के कारण बेघर हो चुके परिवारों को मुख्यमंत्री आपदा राहत کوष से आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाण पत्र और आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए गए।
0
0
Report

CM विष्णुदेव साय बेलतरा कार्यक्रम में शामिल, झीरम के बाद CM का बड़ा पलटवार

Begun, Rajasthan:रायपुर बिलासपुर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय.. तीजा-पोरा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सीएम साय.. बेलतरा विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल.. झीरम मामले में कांग्रेस के बयान पर CM का पलटवार- NIA को जांच के लिए केस दिया गया था.. केंद्र में उस वक्त UPA की सरकार थी.. NIA ने लगातार सुनवाई की 100 से ज्यादा गवाहीों के बयान लिए.. इसके बाद फैसला आया, 10 से ज्यादा लोगों को सजा सुनाई गई.. 16 सितंबर को NIA कोर्ट सजा तय करेगा.. अगर भूपेश बघेल के पास कोई साक्ष्य था तो NIA को देना चाहिए था.. वो सबूत जेब में लेकर घूमते थे.. भूपेश बघेल का प्रभार बदले जाने पर CM ने कहा- कांग्रेस अंग्रेजों की नीति पर चलती है.. फूट डालो और राज करो की नीति अपनाती है.. भूपेश बघेल पंजाब के प्रभारी थे, वहां उनका विरोध हुआ.. इसीलिए उनका प्रभार बदल दिया गया.. बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर में गंगा ने NH 80 तक पानी पहुंचाया, आवागमन बंद होने की संभावना

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है गंगा यहाँ सुल्तानगंज इलाके में खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही हैं तो वहीं भागलपुर में 60センटीमीटर ऊपर है अब गंगा का पानी नेशनल हाईवे 80 तक पहुँच गया है। यह मार्ग मिर्जाचौकी से मुंगेर और पटना को जोड़ती है। भवनाथपुर गाँव के समीप एनएच पर 2 फिट तक जलस्तर है लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं जिस तरह जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है आज देर शाम से कल दोपहर तक प्रशासन को आवागमन बंद करना पड़ सकता है यात्रियों की भी यही मांग है कि अब इस जगह एनएच 80 पर आवागमन बंद कर दिया जाए 800 मीटर से 1 किलोमीटर ये दायरे में एनएच पर पानी का बहाव हो रहा है लेकिन सवाल है कि यह नौबत आखिर आयी ही क्यों है एनएच निर्माण कर रहे इंजीनियर ने इस बात का ख्याल क्यों नहीं रखा कि यहाँ हाइएस्ट फ्लड लेवल से भी सड़क को ऊंचा करके बनाया जाए डीपीआर तैयार करने वक़्त इतनी बड़ी चूक कैसे हुई कई दिनों तक हर साल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एनएच 80 से जानकारी दे रहे हैं संवाददाता अश्वनी
0
0
Report

ग्वालियर में बारिश से सड़क धंस, स्कॉर्पियो गड्ढे में फंसी

ग्वालियर ग्वालियर में बारिश के बीच सड़क धंसी, सड़क गुजर रही स्कॉर्पियो गड्ढे में फंसी, सागर ताल रोड की घटना, क्रेन की मदद से गड्ढे में फंसी स्कॉर्पियो निकाली गई, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का मामला, घटना का वीडियो हुआ वायरल, घटना के चलते ट्रैफिक हुआ प्रभावित, ट्रैफिक पुलिस ने किया रूट डायवर्ट, bata दें ग्वालियर में हाईकोर्ट के निर्देश पर लिए जा रहे हैं सड़कों के सैंपल, चेतकपुरी रोड पर की जा रही सैंपलिंग, निर्माण में गुणवत्ता की हो रही है जांच, शहर की 12 सड़कें धंसने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह तोमर ने लगाई है हाईकोर्ट में जनहित याचिका,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में बीजेपी का दावा, सभी निकायों में बहुमत का अंदाजा

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी राजनीतिक खबर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, राजस्थान निकाय चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले बीकानेर में सक्रिय महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और राजस्थान के निकाय चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले संगठन के साथ लगातार कर रहे बैठकें जी मीडिया से खास बातचीत में बावनकुले ने राजस्थान के सभी निकायों में बीजेपी की जीत का किया दावा बोले- राजस्थान के सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में बीजेपी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी मोदी और भजनलाल सरकार के कामों पर जनता को पूरा विश्वास, बीजेपी के साथ है जनता नगर निकायों को स्मार्ट, सस्टेनेबल और सुरक्षित बनाने के लिए ‘ट्रिपल एस’ का विजन रखने का किया दावा बागियों को लेकर बोले- आखिरी समय में निर्दलीय को छोड़कर बीजेपी के कमल निशान के साथ आएगी जनता कांग्रेस के डबल इंजन सरकार के काम नहीं करने के आरोपों पर बावनकुले का पलटवार, बीजेपी सरकार के काम गिनाए बावनकुले ने कहा- बीजेपी के पार्षद के पीछे विधायक और सांसद की गारंटी, केंद्र और राज्य की योजनाओं का मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो और दिग्गज नेताओं के चुनाव प्रचार को बताया बीजेपी के संगठनात्मक संस्कार का हिस्सा बावनकुले का बड़ा दावा- राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज करेगी बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी दावों का दौर तेज, निकाय चुनाव के नतीजों पर अब सबकी नजर
0
0
Report

विदिशा में गड्ढों के विरोध पर कांग्रेस ने कफन-फूल रखकर किया प्रदर्शन

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों की समस्या को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी विदिशा द्वारा एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों पर सफेद कफन डालकर और फूल-मटके रखकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. इस दौरान कांग्रेस नेता रवि साहू ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस नेता रवि साहू ने कहा कि, पूरा शहर गड्ढों से फटा पड़ा है. यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि सड़कों में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों से भरी सड़कें विगत 20 वर्षों से विदिशा में मौजूद हैं. विधायक मुकेश टंडन भी नगरपालिका अध्यक्ष रह चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद शहर की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. पूरे शहर की सड़कें और गली-मोहल्ले गड्ढों से खुदे पड़े है. रवि साहू ने बताया कि हाल ही में तिलक चौक पर एक गड्ढे में गिरने से एक मासूम बच्ची की जान चली गई थी. इसी दर्दनाक हादसे से आहत होकर कांग्रेस ने यह कफन प्रदर्शन किया है. उन्होंने चेतावनी दी जनप्रतिनिधियों को विदिशा की जनता की सुध लेनी होगी, वरना कांग्रेस पार्टी लगातार इसी तरह सड़कों पर उतरकर इनका विरोध करती रहेगी.
0
0
Report

BJP का 4C प्लान: 2027 के विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर?

Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी का 4C प्लान यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने किया फोकस बन सकता है गेमचेंजर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने अब चुनाव के लिहाज से एक नया प्लान तैयार किया है जो विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर की भूमिका निभा सकता है। यह प्लान खुद उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी विनोद तावड़े ने तैयार किया है उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने उत्तर प्रदेश में प्रभारी के तौर पर आते ही एक बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। इस फूल प्रूफ प्लान के जरिए भाजपा 2017 के विधानसभा चुनाव में जमीन पर उतरेगी. भाजपा संगठन के स्तर पर तावड़े का तुरंत ध्यान 4Cs यानी कोऑर्डिनेशन (समन्वय), कैडर (कार्यकर्ता),कास्ट (जाति) और कैंडिडेटचर (उम्मीदवारी) पर होगा। कॉर्डिनेशन यानी समन्वय का मतलब है संगठन और सरकार में आपसी तालमेल जिससे चुनाव में सरकार की तमाम लाभकारी योजनाएं जनता तक संगठन के जरिए पहुंचाया जा सके और संगठन और सरकार के बीच एक सेतु बना रहे। कैडर (कार्यकर्ता) से मतलब है कि कार्यकर्ताओं पर पूरा फोकस करना है चाहे वह बूथ प्रमुख हो या पन्ना प्रमुख हो या मंडल अध्यक्ष। इन सभी को हर एक जिले में तवज्जो देनी है ताकि यह नाराज ना हो और ज्यादा से ज्यादा उनकी समस्याओं का निदान करना है ताकि चुनाव में उनकी नाराजगी पार्टी को नहीं झेलनी पड़े। जाति (उम्द ... घनघोर राजनीतिक चर्चा) की राजनीति करने वाले अलग अलग दलों का कितना प्रभाव है इसकी भी जानकारी ली जाएगी। कैंडिडेटचर (उम्मीदवारी) ये ऐसा पॉइंट है जिसपर तमाम उम्मीदवारी तय की जाएगी ।जाति बाहुल्य इलाकों में उसी जाति के नेताओं को तवज्जो दी जाएगी जो वहां पर लोकप्रिय होगा। इसके साथ ही छवि साफ होनी चाहिए अगर मौजूदा विधायक है तो वह अपने क्षेत्र में कितना काम किया है उसकी भी जानकारी ली जाएगी विपक्ष के उम्मीदवार से मौजूद भाजपा उम्मीदवार कितना मजबूत रहेगा इसका भी आंकलन किया जाएगा।इसमें उन लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा जहां भाजपा का प्रदर्शन 2024 के लोकसभा चुनावों में खराब रहा था। ग्राफ़िक्स आउट--- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने वाले हैं ।ऐसे में अब बीजेपी के तमाम बड़े योद्धा नई-नई योजना बना रहे हैं जिसमें एक नया फार्मूला 4c का भी लाया गया है ऐसे में देखना यह होगा कि यह फार्मूला कितना सटीक बैठता है और 2027 में बीजेपी को क्या जीत दिला पाएगा वाक थ्रू
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top