Back
बिहार सरकार के इकबाल पर सवाल: आरजेडी और बीजेपी-जेयू के बीच तीखी बहस
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Dec 10, 2025 09:16:12
Patna, Bihar
RJD ने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम और बिहार सरकार पर साधा निशाना बिहार में सरकार का इकबाल हो गया है खत्म बिहार में भ्रष्टाचार को सदाचार और शिष्टाचार का दिया गया है रूप , बिहार में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है सरकार बीजेपी जेडीयू ने किया पलटवार RJD के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा जब से सम्राट चौधरी गृह मंत्री बने हैं, उसके बाद से बिहार में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेता बयानबाजी ही कर रहे हैं। और उस बयानबाजी में सुशासन और सुशासनी सरकार का पोल खुल रहा है। और स्पष्ट रूप से यह बात भी सामने आ रही है कि बिहार में सरकार और सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है। बिहार में भ्रष्टाचार को सदाचार और शिष्टाचार का रूप दे दिया गया है। बिहार में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया गया है। और खास तौर से आज विजय सिन्हा ने जो सवाल खड़ा किए हैं, उस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को और गृह मंत्री सम्राट चौधरी जी को सामने आकर के बताना चाहिए कि आखिर पुलिस विभाग के माध्यम से किस तरह से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। क्या सरकार में बैठे हुए लोग चिरनिद्रा में सोए हुए हैं? क्या सरकार में बैठे हुए लोग सिर्फ बयानवीर बनने के लिए मंत्री बने हुए हैं? सरकार में बैठे हुए लोग जिस तरह से एक दूसरे का पोल खोल रहे हैं। कल जीतन राम मांझी केंद्रीय मंत्री ने पोल खोला और बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अपने ही गृह मंत्रालय पर सवाल खड़ा करके स्पष्ट रूप से यह बताने का काम किया है कि बिहार में जो सरकार चल रही है, जो सरकार के स्तर से कार्य हो रहे हैं, वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। एजाज अहमद ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के उसे बयान का हवाला दिया जिसमे उन्होंने कहा की अवैध बालू का सबसे बड़ा केंद्र था, तीन हजार ट्रक... हेलिकॉप्टर से सेक्रेटरी, हम, हमारे डायरेक्टर सब लोग दिन में पूरा वीडियोग्राफी करवाए थे। समुचा सर्वे किया था। रात में डेढ़ बजे के लगभग डायरेक्टर, सेक्रेटरी और हम बैठकर निर्देशित... और डायरेक्टर फील्ड में जाकर तीन हजार ट्रक के लगभग बालू पकड़ाया डोरीगंज में। हमारे गृह मंत्री माननीय सम्राट चौधरी जी ने बोला है कि 15 दिन के अंदर हम नीलामी कराएंगे। डोरीगंज के अंदर अभी भी मेरा बालू पड़ा हुआ है। मैं स्वागत करता हूं इस स्टेटमेंट का गृह विभाग का। सारे बालू का नीलामी कर-कर के 15 दिन के अंदर जिस-जिस थाने में है और पुलिस प्रशासन उसकी व्यवस्था सुनिश्चित करे। जिस थाने की लापरवाही बरती جاتی है, उस पर त्वरित एक्शन हो, इसके संदर्भ में हम विभाग से गृह विभाग को लिखेंगे भी। क्योंकि थाने में गाड़ी पकड़ाता है, लंबे समय तक पड़ा रहता है, माल का भी वारा-न्यारा होता है। तो यह बड़ी चौकसी गृह विभाग, पुलिस विभाग के साथ पूरा सपोर्ट मिलने पर खनन विभाग बेहतर रिजल्ट देने के लिए तैयार बैठी है। विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री बिहार के बयान में सिस्टमेटिक तरीके से बालू के अवैध कारोबार का दावा किया गया था। बिहार सरकार और उपमुख्यमंत्री पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा ने पलटवार किया भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने कहा ऐजाज जी, आते हैं आरजेडी से। वो आरजेडी, जो अपराधियों की पार्टी है, जो भ्रष्टाचारियों की पार्टी है, जो बालू माफियाओं की पार्टी है, जो लोग अपहरण उद्योग चलाते थे। जिन्होंने बिहार को गड्ढे में डालने का काम किया, वो विधायक आरजेडी के आज हमें शिष्टाचार का पाठ पढ़ाते हैं। उन्हें पता नहीं है कि बिहार की जनता ने हमें प्रचंड बहुमत इसलिए दी क्योंकि एनडीए की सरकार और माननीय मुख्यमंत्री और दोनों हमारे डिप्टी सीएम, ये लोग सुशासन कायम किए हैं बिहार में। इन लोगों ने बिहार में विकास किया है कॉंग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, ने कहा की क्राइम, करप्शन और कमीशन इस सरकार की यूएसपी (USP) हो चुकी है और यह सरकार पूरी तरीके से इंस्टीट्यूशनल कमीशन खोरी को बढ़ावा दे रहा है, इस एनडीए सरकार में। आम आदमी त्रस्त है और अधिकारी मस्त हैं और नेता मदमस्त हैं। बाइट----डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, कांग्रेसJDU के प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा राष्ट्रीय जनता दल के लोगों का इस तरह का वक्तव्य जो है ना, उन्हीं के ऊपर बड़ा सवाल खड़ा कर देता है। क्योंकि बिहार की आवाम उनके शासनकाल के उस दौर को नहीं भूली है जहां करप्शन को न सिर्फ संरक्षण दिया जाता था, बल्कि इनके ही शीर्ष नेतृत्व करप्शन में आकंठ तक डूबे हुए थे, सजायाफ्ता भी हुए, सारी बातें। दूसरी बात हमारी सरकार के इकबाल की अगर है, न तो हमारी सरकार का इकबाल बुलंद था, बुलंद है और बुलंद रहेगा। क्योंकि हमारी सरकार कानून का राज और सुशासन जो है, वो पहले की तरह ही मजबूत है। हमारी सरकार की प्रतिबद्धता पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास के प्रति है। इसलिए राष्ट्रीय जनता दल के लोगों का यह जो बयान है ना, यह हास्यास्पद है। यह सिखाते हैं शिष्टाचार और सदाचार, जो स्वयं अपने भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे रहे हैं, यह शोभा नहीं देता है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report
0
Report
0
Report
1
Report
30
Report
0
Report
0
Report