Back
पटना के बेउर में हथियारबंद डकैती: पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के ड्राइवर के घर लूट
IKIsateyak Khan
Mar 16, 2026 04:06:00
Danapur, Bihar
पटना के बेउर थाना क्षेत्र हसनपुरा में हथियार के बल पर डकैती, पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, ग्यानू के ड्राइवर सुनदेश्वर राय के घर डकैती, हथियार से डरकार बैठकर बंधक बना किया डकैती, 6 के संख्या में थे अपराधी, पुलिस जाँच शुरू हो गई। राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र के हसनपुरा इलाके में हथियार के बल पर डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। बेखौफ अपराधियों ने पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के ड्राइवर सुदेश्वर राय के घर को निशाना बनाया और परिवार को बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक लूटपाट की। मिली जानकारी के अनुसार रात में करीब 6 की संख्या में अपराधी सुदेश्वर राय के घर पहुंचे। इनमें से चार अपराधी घर के अंदर घुस गए, जबकि दो बाहर पहरा दे रहे थे। सबसे पहले अपराधियों ने सुदेश्वर राय की बेटी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। बेटी के शोर मचाने पर सुदेश्वर राय और उनकी पत्नी जब कमरे से बाहर आए तो अपराधियों ने उन्हें भी हथियार दिखाकर काबू में कर लिया और बैठक में बैठाकर बंधक बना दिया। इसके बाद अपराधियों ने अलमारी की चाबी मांगी। चाबी नहीं मिलने पर उन्होंने अलमारी तोड़ दी और उसमें रखे सोने-चांदी के लाखों रुपये के गहने तथा करीब 20 हजार रुपये नकद लूट लिए। अपराधियों के पास दो हथियार थे जबकि बाकी के पास लोहे की रॉड थी। सभी अपराधियों के चेहरे खुले हुए थे। बताया जा रहा है कि अपराधी करीब एक घंटे तक घर के अलग-अलग कमरों में घुसकर सामान खंगालते रहे। लूटपाट के बाद वे परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए। अपराधाओं के जाने के बाद सुदेश्वर राय ने छिपाकर रखे मोबाइल से अपने बेटे और रिश्तेदारों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पहुंचे और बाहर से दरवाजा खोलकर परिवार को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बिहार पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और यह कहकर चली गई कि सुबह थाना आकर FIR लिखवा दीजियेगा. सुबह मामले की जानकारी मिलने के बाद बेउर थाना अध्यक्ष अफसर हुसैन घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowMar 16, 2026 05:20:090
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 16, 2026 05:19:4531
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 16, 2026 05:19:1934
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 16, 2026 05:19:04110
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 16, 2026 05:18:4772
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 16, 2026 05:18:3225
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 16, 2026 05:18:1634
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 16, 2026 05:18:1054
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 16, 2026 05:17:0886
Report
ARAarti Rai
FollowMar 16, 2026 05:16:5059
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 05:16:33Noida, Uttar Pradesh:DELHI: TOXIC FOAM FLOATS IN YAMUNA RIVER / DRONE VISUALS FROM KALINDI KUNJ
58
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 05:16:2588
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 16, 2026 05:16:1169
Report
ASArvind Singh
FollowMar 16, 2026 05:15:5578
Report
ASArvind Singh
FollowMar 16, 2026 05:15:4152
Report