Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nawada805110

नवादा में मौसम बदला: ठंड और कुहासा से लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर

YSYeswent Sinha
Mar 22, 2026 04:16:33
Nawada, Bihar
नवादा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, सुबह से ठंड और कुहासा, लोग गर्म कपड़े पहने दिखे। नवादा में अचानक आज मौसम का मिजाज बदल गया है आज सुबह सभी कुहासा छाया हुआ है कुहासा के कारण गाड़ियों की लाइट दिन में जल गई, विजिबिलिटी कम रहने कारण ट्रेन की रफ्तार कम हो गईं। तापमान में भी काफी गिरावट आई। लोग सुबह से ही ठंड महसूस कर रहे थे लोगों के ऊपर गर्म कपड़े एक बार फिर से देखे गए। सुबह से ही जिले के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी भी काफी कम देखने को मिली। हालांकि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को मौसम में काफी परेशान किया मगर इस दौरान लोगों ने मौसम का भी जमकर लुफ्त उठाया। मार्च महीने में मैदानी इलाका हिल स्टेशन में तब्दील दिखा。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJai Prakash
Mar 22, 2026 05:16:32
Faridabad, Haryana:राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस की तुलना मिडिल ईस्ट के देशों से की है。 कहा जैसे मिडिल ईस्ट के देशों में अफरा तफरी माहौल है, वैसा ही कांग्रेस में है。 उन्होंने कहा कि 25 परसेंट कांग्रेस टूट चुकी है आने वाले दिनों में कांग्रेस पूरी तरह से बिखर जाएगी。 गौरव गौतम ने कहा कांग्रेस के नौ विधायकों में किसी ने वोट खराब की तो किसी ने क्रॉस वोटिंग की, कोई धरने पर बैठा है。 जैसा मिडल ईस्ट के देशों में अफरा तफरी का माहौल है वहीं कांग्रेस में है。 मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेताओं को पुरस्कृत करने पहुंचे गौरव गौतम ने कहा कि खेल के क्षेत्र में मानव रचना पूरे हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को खिलाड़ी देता है。 23 मार्च को मेगा शहीदी दिवस पदयात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में 10000 लोग इस पदयात्रा में शामिल होंगे। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया मुख्य अतिथि के तौर पर इस पदयात्रा में शामिल होंगे। शहीद दिवस युवाओं को ऊर्जा और प्रेरणा देता है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उनकी याद में मेगा शहीदी दिवस पदयात्रा निकाली जा रही है।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 22, 2026 05:16:12
Kota, Rajasthan:बूढादीत थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर कार पलटने से तीन घायल कोटा रेफर बूढादीत थाना इलाके में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक कार के पलटने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया है। थाना ASI सुनील शर्मा ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर सुबह 6:30 बजे करीब कार के चालक को नींद आने से कर पलट गई सूचना पर घायलों को सुल्तानपुर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा रैफर किया गया है घायल युवक आशु किशन व संदीप है। सुनील शर्मा ने बताया कि चार व्यक्ति कार से इंदौर से दिल्ली जा रहे थे की मंडावर नाले के पास यह दुर्घटना हुई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 22, 2026 05:16:00
Churu, Rajasthan:चूरू. जिले के राजलदेसर कस्बे में गणगौर पर्व पर आयोजित मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेला स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक दो बेसहारा सांड आपस में भिड़ गए। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांडों की भिड़ंत के दौरान एक युवक उनकी चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया। वहीं, मेला स्थल से कुछ दूरी पर खड़ी दो बाइक भी सांडों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेले में नगरपालिका प्रशासन की ओर से कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। हैरानी की बात यह रही कि इतने बड़े आयोजन के बावजूद मौके पर न तो कोई अधिकारी मौजूद था और न ही कोई कर्मचारी दिखाई दिया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 22, 2026 05:15:47
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर चालक को गिरफ्तार किया है, जो मालवाहक वाहन में सैकड़ों यात्रियों को बैठाकर उनकी जान जोखिम में डाल रहा था। नियमित वाहन चेकिंग के दौरान खरोरा के तिगड्डा चौक पर पुलिस ने एक ट्रेलर को रोका, जिसमें करीब 200 से 250 यात्री सवार पाए गए। यह देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला कि सभी यात्री बेमेतरा जिले के निवासी हैं, जो रायगढ़ स्थित मां चन्द्रहासिनी देवी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। जांच के दौरान सामने आया कि चालक शोभित राम निषाद वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चला रहा था, जिससे यात्रियों की जान को गंभीर खतरा था। इतना ही नहीं, कार्रवाई के दौरान चालक ने पुलिस स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार भी किया और सहयोग नहीं किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। वहीं, मानवता का परिचय देते हुए खरोरा पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था की। बस और अन्य वाहनों के माध्यम से सभी को सुरक्षित उनके गृह ग्राम रवाना किया गया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे मालवाहक वाहनों में यात्रा करने से बचें, क्योंकि यह न केवल अवैध है बल्कि किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 22, 2026 05:15:36
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के चंदला विधानसभा क्षेत्र के आने वाले बंसिया गांव में कालिया बाबा स्थान के निकट एक खेत पर बने बिना मुंडेर के कुएं में तेंदुए का शव मिलने के बाद वन विभाग ने गहन जांच शुरू की है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। जिले के आला अधिकारियों के साथ खजुराहो और पन्ना टाइगर रिजर्व से विशेष टीम ने तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकाला। प्रोटोकॉल के अनुसार पोस्टमार्टम किया गया,डीएफओ ऋषि मिश्रा के निर्देशन पर पन्ना टाइगर रिजर्व से डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और सघन सर्चिंग शुरू की गई। डीएफओ का कहना है तेंदुआ किसी जानवर के शिकार करने के दौरान कुएँ में गिरा होगा ,यह तेंदुआ का शव तीन से चार दिन का हो सकता है
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 22, 2026 05:15:21
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर गाँव का है, जहां मनोज साहनी की पत्नी सरस्वती देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हत्या की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई का कहना है कि सरस्वती देवी की गला दबाकर या फंदा लगाकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे गाँव पहुंचे, तो सरस्वती देवी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इस घटना के संबंध में मृतका के भाई ने बताया है कि हमें जानकारी मिली कि मेरी बहन की मौत हो गई है। जब हम लोग पहुंचे तो वह मृत पड़ी थी। हमें शक है कि उसकी हत्या की गई है। ससुराल वालों ने ही गले में फंदा डालकर मार दिया है। वहीं दूसरी ओर, मृतका के पति मनोज साहनी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने खुदकुशी की है। पति के अनुसार, सरस्वती देवी ने घर में खाना देने के बाद अचानक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में कोई विवाद नहीं था। खाना देने के बाद अचानक उसने खुद ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हमें समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों किया। घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँचि और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। इस घटना को लेकर गाँव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Mar 22, 2026 05:02:43
Patna, Bihar:छठ पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए नदी थाना पुलिस की टीम घाट पर तैनात रही। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और घाट की निगरानी की जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्रिवेणी घाट पर सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है और पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने व्रतियों की सुविधा के लिए घाट की सफाई, लाइटिंग और बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। छठ पूजा के दौरान किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए पूरे घाट क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। श्रद्धा और आस्था का संगम त्रिवेणी घाट पर व्रतियों द्वारा क्रमवार नहाय खाय कि तैयारी की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यहां छठ पर्व को लेकर उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल है। बाइट - व्रती
122
comment0
Report
JPJai Pal
Mar 22, 2026 05:02:24
Haldwani, Uttar Pradesh:मां श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिए काशी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब. साल में एक बार मिलने वाले मौके पर श्रद्धालुओं की 2 किमी लंबी कतारें लगी. ज्ञानवापी की दीवार से सटी मां श्रृंगार गौरी की चौखट पर 5 महिला वादी करेंगी दर्शन साल में सिर्फ आज ही मिलता है दर्शन का मौका ज्ञानवापी मामले की मुख्य महिला वादी—राखी सिंह, सीता साहू, मंजू व्यास, रेखा पाठक और लक्ष्मी देवी—आज विधि-विधान से मां श्रृंगार गौरी की करेंगी पूजा। श्रद्धालुओं का समूह मैदागिन से पैदल मार्च करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित श्रृंगार गौरी की ओर बढ़ा। श्रृंगार गौरी की प्रतिमा ज्ञानवापी मस्जिद की पश्चिमी दीवार के पीछे स्थित है। सामान्य दिनों में श्रृंगार गौरी के परिसर में जाने की अनुमति नहीं होती। साल में केवल चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी को ही चौखट के अंदर जाकर पूजन की अनुमति मिलती है। इन्हीं 5 महिलाओं ने साल 2021 में कोर्ट में याचिका दाखिल कर श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की मांग की थी, जिस पर मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है。 WKT- काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने से. काशी विश्वनाथ मंदिर के रास्तों पर भक्तों की भारी भीड़
76
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 22, 2026 05:02:07
Faridabad, Haryana:पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने फरीदाबाद के सेक्टर 80 में प्लॉट खरीदने वालों को बड़ी राहत दी है। HSVP हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने करीब तीन साल पहले नीलामी के तहत सेक्टर 80 में प्लॉट काटे थे। लेकिन इन प्लॉट की जमीन पर बड़ौली व पहलाद गांव के लोगों ने कब्जा नही छोड़ा था। हाई कोर्ट ने HSVP को प्लॉट मालिकों को 4 महीने में कब्जा दिलाने का आदेश जारी किया है। 68 से अधिक लोगों ने खरीदें प्लॉट HSVP से मिली जानकारी के अनुसार करीब तीन साल पहले प्राधिकरण ने सेक्टर 80 में प्लॉट काटे थे। प्राधिकरण के द्वारा ई नीलामी के तहत ये प्लॉटिंग की गई थी। करीब 68 लोगों ने यंहा पर प्लॉट खरीद लिए थे। लेकिन जमीन पर गांव के लोगों का कब्जा होने के कारण प्लॉट उनको नही मिले थे। प्लॉट धारक मदन शर्मा और केशव ने बताया कि, उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के काफी चक्कर काटे थे। लेकिन जब उनको प्लॉट पर कब्जा नही मिला, तो उन्होंने हाईकोर्ट को सहारा लिया। करीब साढ़े तीन महीने से चल रहा धरना करीब साढ़े तीन महीने पहले जैसे ही प्राधिकरण के द्वारा सेक्टर 80 के प्लॉट पर कब्जे हटाने की कोशिश शुरू की गई । तो बड़ौली व पहलाद गांव के ग्रामीण धरने पर बैठ गए। इन लोगों का कहना कि सेक्टर 80 में उनकी जमीन गई है और वो प्लॉट की जमीन पर वो सालों से रह रहे है। 4 महीने में दिलाना होगा कब्जा हाईकोर्ट की तरफ से HSVP हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को 4 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में प्राधिकारण को 4 महीने में इन प्लॉट पर किये गए कब्जों को हटाकर मालिकों को सौंपना होगा। कोर्ट के आदेश के बाद अब प्लॉट धारकों को उम्मीद जगी है कि उनको जल्द ही प्लॉट मिल जाएंगे।
73
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 22, 2026 05:01:42
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा गंभीर घायल। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में मथुरा-आगरा नेशनल हाईवे-19 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, सुभाष कॉलोनी निवासी राज बहादुर साहूकार ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा शिवम अपनी मां पूनम को बाइक पर ईएसआई अस्पताल से दवाई दिलवाकर घर लौट रहा था जैसे ही वे अनाज मंडी के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी शराब के ठेके के पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पूनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिवम को पहले बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया गया टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का बेटा संतोष
158
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 22, 2026 05:01:25
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के रोशन नगर में एक कूलर फैक्ट्री में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 700 कूलर और बड़ी मात्रा में कच्चा माल जलकर राख हो गया। आग लगने से पहले सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई Hताहत नहीं हुआ। पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर में शनिवार देर शाम कOOLर बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। इसमें करीब 700 कूलर व कच्चा माल जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फैक्ट्री में रखे सिलिंडर भी फट गए। आग लगने से पहले फैक्ट्री में आठ से 10 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग भड़कने से पहले सभी बाहर निकल आए, इससे किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। यह फैक्ट्री सूर्या नगर के रहने वाले सतेंद्र पंडित की है। उन्होंने बताया कि उनकी फैक्ट्री के साथ बतासे बनाने की फैक्ट्री है। शाम को कर्मचारी काम कर रहे थे, इसी दौरान बतासे बनाने वाली फैक्ट्र्री से आग उनकी फैक्ट्री में आकर गिरी। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, मगर वे सफल नहीं हुए और आग भड़क गई। उन्होंने बताया कि वे कूलर के अलग-अलग पार्ट्स लाकर यहां एसेंबल करने का काम करते हैं। वे पिछले करीब चार महीने से गर्मी के सीजन की तैयारी कर रहे थे। फैक्ट्री में करीब 700 कूलर तैयार रखे थे, वहीं बड़ी मात्रा में पार्ट्स रखे हुए थे। सभी जलकर राख हो गए।
363
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 22, 2026 05:01:17
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पहुँचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास भाजपा जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया...इस दौरान उन्होंने राज्य की वर्तमान स्थिति, डेमोग्राफी और क्षेत्रीय समस्याओं पर बेबाकी से अपनी राय रखी...पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बजट सत्र के दौरान विधानसभा में हिंदू देवी-देवताओं पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी...उन्होंने इसे राज्य का दुर्भाग्य बताया कि बजट सत्र के समापन के समय मुख्यमंत्री ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे थे...कहा कि मुख्यमंत्री का पद एक संवैधानिक और जिम्मेदार पद है...राज्य की जनता को उम्मीद थी कि बजट समापन पर मुख्यमंत्री लोकहित और जनहित में अगले एक वर्ष की योजनाओं पर बात करेंगे, न कि मीडिया में बने रहने के लिए ऐसे बयान देंगे...उन्होंने जोर दिया कि पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं और उन पर टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है...उन्होंने मुख्यमंत्री को सनातन धर्म के प्रति आस्था रखने वाला बताते हुए कहा कि उन्हें तुष्टिकरण के लिए इस प्रकार की बयानबाजी से बचना चाहिए...
194
comment0
Report
Advertisement
Back to top