icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
803111
Prashant KumarPrashant KumarFollow30 Jul 2024, 04:54 am

नालंदा में मुखिया पति की हत्या के मामले में जनप्रतिनिधियों का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

Nalanda, Bihar:

बिहार के नालंदा जिले में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर तनाव बढ़ गया है। गिरियक प्रखंड के सतौआ पंचायत के मुखिया ललिता देवी के पति की हत्या के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है इससे स्थानीय जनप्रतिनिधि नाराज हैं। सोमवार को बिहार राज्य मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश राय ने नालंदा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बलवीर यादव की हत्या के मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है। मिथिलेश राय ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी में देरी हो रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तराखंड की पवित्र छड़ी यात्रा रुद्रप्रयाग तक पहुंची, विश्व कल्याण और शांति का संदेश

Routhiya, Uttarakhand:उत्तराखंड की देवभूमि में इन दिनों आस्था और आध्यात्मिक चेतना की अलख जगा रही पवित्र छड़ी यात्रा आज रुद्रप्रयाग पहुंची। आदि गुरु शंकराचार्य की परंपरा से जुड़ी इस यात्रा ने कोटेश्वर महादेव मंदिर में प्रवेश किया, जहां श्रद्धालुओं ने छड़ी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। साधु-संतों के सानिध्य में आगे बढ़ रही इस यात्रा का उद्देश्य सनातन परंपराओं के संरक्षण के साथ विश्व कल्याण और शांति का संदेश प्रसारित करना है। यहां स्थानीय श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और पवित्र छड़ी के दर्शन किए। यात्रा के साथ बड़ी संख्या में साधु-संत भी चल रहे हैं, जो विभिन्न धार्मिक पड़ावों पर पूजा-अर्चना कर रहे हैं बीते 7 अक्टूबर को बागेश्वर के प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न धार्मिक स्थलों से होकर आगे बढ़ रही है। हरिद्वार में कई स्थानों पर पूजन के बाद यात्रा उत्तरकाशी पहुंची। इसके बाद श्रीनगर स्थित मां धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और फिर यात्रा कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। धर्म और अध्यात्म की इस यात्रा का संदेश केवल आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता के कल्याण और विश्व शांति की कामना से भी जुड़ा है। यात्रा की अगुवाई कर रहे महामंडलेश्वर वीरेंद्रनंदगिरी और कोटेश्वर के महंत शिवानन्द गिरी महाराज ने कहा कि छड़ी यात्रा का प्रमुख उद्देश्य सनातन समाज की रक्षा, साधु-संतों के संरक्षण और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। इसके साथ ही यात्रा के माध्यम से विश्व कल्याण, शांति और सद्भाव की कामना की जा रही है। देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ी पवित्र छड़ी यात्रा विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए आस्था का संदेश दे रही है। कोटेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजन के साथ यात्रा ने रुद्रप्रयाग में भी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ने का अवसर दिया।
0
0
Report

इटावा में विजयादशमी पर श्रीराम विजय यात्रा, सनातन बोर्ड की मांग और धर्म सम्मेलन

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में सनातन बोर्ड की मांग के साथ विजयादशमी पर निकाली जाएगी भगवान श्रीराम विजय यात्रा, धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अयोध्या धाम के महंत कमल नयनदास, राघवेश दास वेदांती, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ शामिल होंगे। इटावा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 वीं श्रीराम विजय यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी हिन्दू सेवा समिति के द्वारा विजयदशमी दशहरा के पावन पर्व पर अयोध्या के महंत के सानिध्य में सनातन धर्म बोर्ड की मांग के साथ यात्रा को निकालकर धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, हिंदू सेवा समिति के संस्थापक प्रदीप शर्मा ने बताया कि दुर्भाग्य की बात है कि हमारे देश में सनातन बोर्ड ना होकर वक्फ बोर्ड बना हुआ है मदरसे बने है उसमें सैलरी मिलती है जमीन मिली है लेकिन सनातन बोर्ड नहीं है। सनातन बोर्ड बनना बहुत जरूरी है हमारे दान से जालीदार टोपी बालो को सेलरी दी जा रही है। मदरसों में मौलवियों को सेलरी दी जाती है लेकिन हमारे मंदिरों में ऐसा नहीं हो रहा है। सनातन बोर्ड बनना चाहिए जिससे हमारे मंदिर और मंदिर के पुजारियों की देखरेख हो सके。
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी की रिहाई के लिए युवती टावर पर चढ़ी, उतर गई

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किशोरी अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए उसे समझाने-बुझाने में जुट गई। करीब चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस के समझाने पर किशोरी टावर से नीचे उतर आई जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार किशोरी का एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था मामले की जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने आरोपित युवक के विरुद्ध अपहरण व पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था इस मामले में प्रेमी युवक 15 दिन से जेल में बंद है किशोरी उसे जेल से छुड़ाने की मांग कर रही थी किशोरी को नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे निचलौल थाने ले गई । जिस विद्युत टावर पर किशोरी चढ़ी थी उसे बिजली आपूर्ति अभी शुरू नहीं हुई है इसलिए तत्काल विद्युत प्रभाव को खतरा नहीं था हालांकि ऊंचाई पर चढ़ने से उसके गिरने का जोखिम बना हुआ था । फिलहाल पुलिस युवती की शिकायत और पूरे मामले को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है। प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर युवती के इस कदम ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। निचलौल थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि टावर पर चढ़ी युवती को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।
0
0
Report

फरीदाबाद: दहेज, नशे के खिलाफ 36 बिरादरी की महापंचायत; डीजे पर रोक

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में दहेज प्रथा और नशे के खिलाफ 36 बिरादरी की महापंचायत, शादी-विवाह में डीजे पर पाबंदी का फैसला फरीदाबाद में दहेज रूपी दानव को समाज से खत्म करने, बच्चों को नशे से दूर रखने और शादी-विवाह में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। राजीव कॉलोनी और तिगांव विधानसभा क्षेत्र की अनाज मंडी में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित महापंचायत में सैकड़ों की तादाद में गुर्जर समाज सहित 36 बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने और पंचायत के फैसलों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। महापंचायत में मंत्री राजेश नागर, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। पंचायत में दहेज प्रथा पर रोक लगाने, बच्चों को नशे से बचाने और शादी-विवाह में डीजे नहीं बजाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। समाज में बढ़ती कुरीतियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से आयोजित इस महापंचायत में वक्ताओं ने दहेज प्रथा को खत्म करने की अपील की। वरिष्ठ समाजसेवी जगन डागर ने बताया कि 52 पाल की पंचायत में दहेज रहित विवाह और शादी समारोहों में डीजे पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए माता-पिता की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। महापंचायत में पहुंचे गुर्जर समाज के लोग जगन डागर के मुताबिक, शादी-विवाह में पारंपरिक बैंड और ढोल बजाने की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी, जबकि पनीर सहित मिलावटी खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात भी कही गई है। महापंचायत में मौजूद लोगों ने इन फैसलों को समाज के हर घर तक पहुंचाने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मिलकर काम करने की बात कही। समापन: महापंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि दहेज प्रथा, नशे की लत और शादी-विवाह में बढ़ते अनावश्यक खर्च जैसी समस्याओं पर सामूहिक प्रयासों से रोक लगाई जा सकती है। अब देखना होगा कि पंचायत के इन फैसलों को समाज में किस तरह लागू किया जाता है और कितने लोग इन्हें अपने जीवन में अपनाते हैं। दीपक चौधरी
0
0
Report

रतलाम: छह सदस्यीय परिवार का नकली सोना-चांदी गिरोह गिरफ्तार

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम पुलिस के हाथ ऐसा ठग गिरोह लगा है, जो अगर पुलिस की नजरों से बच जाता, तो आने वाले दिनों में बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दे सकता था। खास बात ये है कि इस गिरोह में एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 3 युवक सागर गणेश औऱ मानसिंह और साथ मे 3 महिलाएं हैं। सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 14 किलो से ज्यादा नकली सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद की है। दरअसल, ये परिवार पिछले 11 दिनों से रतलाम में किराए के मकान में रहकर शहर के गोल्ड मार्केट और व्यापारियों की रेकी कर रहा था। रतलाम की सोने-चांदी की शुद्धता और व्यापार के लिए पहचान को देखते हुए गिरोह ने एक बर्तन व्यापारी को अपना पहला निशाना बनाया। नकली सोने के टुकड़े को असली बताकर व्यापारी को कम कीमत में ज्वेलरी देने का झांसा दिया और कुछ नकदी भी ली। व्यापारी को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घेराबंदी कर पूरे गिरोह को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने यूपी और बिहार में भी ठगी की वारदातें कबूल की हैं। अब रतलामपुलिस इनके पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है जल्द इनके ठगी की लिस्ट भी पूलिस जारी करेंगी,
0
0
Report
Advertisement

द्वारका एएटीएस ने गांजा सप्लाई नेटवर्क ध्वस्त, 54.375 किलोग्राम बरामद

New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका जिले में एएटीएस पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने तीन चरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 54 किलो 375 ग्राम गांजा बरामद किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक लावारिस स्कूटी भी जब्त की है. पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर को नजफगढ़ के अग्रवाल कॉलोनी स्थित तिरंगा चौक के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी छोड़कर फरार हो गया. स्कूटी की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 1 किलो 855 ग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. 10 अक्टूबर को पुलिस ने नजफगढ़ निवासी 45 वर्षीय बलबीर को गिरफ्तार किया. उसके पास से 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान पुलिस को मोहन गार्डन के सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित एक मकान में गांजे का बड़ा स्टॉक छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिली. 11 अक्टूबर को पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा. तलाशी के दौरान बेड के अंदर बने स्टोरेज बॉक्स से 49 पैकेट में छिपाकर रखा गया 52 किलो 320 ग्राम गांजा बरामद हुआ. इस मामले में पुलिस ने 35 वर्षीय रंजू को भी गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, तीनों बरामदगियों को मिलाकर कुल 54 किलो 375 ग्राम गांजा जब्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि गांजे के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके. यह कार्रवाई द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के निर्देश पर एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी और इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में एएटीएस टीम ने की. पुलिस का कहना है कि जिले में नशे की सप्लाई रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा.
0
0
Report

हसनपुर में पैरी अर्बन खेती से किसानों की आय बढ़ाने का ऐलान

Jhajjar, Haryana:एग्री लीडरशिप समिट 2026 हसनपुर में 23 अक्टूबर को: धनखड़ पैरी अर्बन खेती और किसानों का सीधा बाजार से जुड़ाव विषय पर किसानों से रूबरू होंगे कृषि विशेषज्ञ हमारा फोकस किसानों की जमीन बचाने और आमदनी बढ़ाने पर : बोले धनखड़ पीएम मोदी के आह्वान पर आयोजित हो रहा पैरी अर्बन पर किसान मेला पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बादली हल्के के गांव हसनपुर स्थित एमआर स्कूल में 23 अक्टूबर को एग्री लीडरशिप समिट 2026 (कृषि मेला) का आयोजन किया जा रहा है। धनखड़ ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के हित में इस बार एग्री लीडरशिप समिट 2026 ग्रामीण आँचल में आयोजित हो रहा है। धनखड़ ने बताया कि कृषि मेला का उद्देश्य किसानों को परंपरागत खेती से पैरी अर्बन खेती पर लाना है। पैरी अर्बन खेती यानी फल, फूल, सब्जी की खेती और डेयरी व मछली उत्पादन पर फोकस करते हुए किसान को सीधा मार्केट से जोड़ना। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती का पैटर्न बदलना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। धान और गेहूं जैसी परंपरागत खेती देश भर में हो रही है। हमारे नजदीक दिल्ली और एनसीआर की मार्केट है। जहाँ ہم अपना पैरी अर्बन एग्री प्रोडक्ट सीधा बाजार में बेचकर कई गुना आय बढ़ा सकते हैं। पूर्व कृषि मंत्री ने बताया कि पैरी अर्बन खेती से किसानों की जमीन बचाना और आय बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कृषि मेले में दो सत्र होंगे। सुबह के सत्र में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भगीरथ चौधरी, प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल सहित कृषि विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। दोपहर बाद सत्र में नागरिक खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बंसीलाल गुर्जर , पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बाल्यान सहित कृषि विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। कृषि मेले में किसानों और पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। कृषि मेले में खेती में महिलाओं की अग्रिम भागीदारी, पैरी अर्बन खेती, आधुनिक डेयरी, मछली पालन, प्राकृतिक खेती आदि पर विस्तार से चर्चा होगी और किसानों को जानकारी दी जाएगी। पूर्व कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि मेले में पैरी अर्बन खेती व पशु पालन से संबंधित और आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेहमानों को कृषि मेले में हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराने के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार मासूम शर्मा,पदम श्री महाबीर गुड्डू, जोगिंदर कुंडु, बिंदर दिनोदा, प्रदीप हुड्डा सहित अन्य कलाकार भी पहुंचेंगे और अपनी प्रस्तुति देगे। धनखड़ ने बताया कि कृषि मेला सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा। कृषि मेले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से इनाम में ट्रैक्टर और रोटावेटर दिया जाएगा। जबकि कृषि में भागीदारी करने वाले किसान को ड्रॉ के आधार पर मोटर साइकिल और महिला किसान को स्कूटी इनाम में दी जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

नवी मुंबई पुलिस ने 1.22 करोड़ के चोरी गए माल बरामद कर लौटाया

Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई पोलीसांनी अनेक महिन्यांपासून विविध पोलीस ठाण्याच्या हद्दीत चोरीचे गुन्हे दाखल झाल्याचा मुद्देमालाचा तपास करुन पोलिसांनी जवळपास एक कोटी 22 लाख रुपयांचा मुद्देमाल हस्तगत करुन तक्रारदारांची ओळख पटवून संबंधित मुद्देमाल मूळ मालकांना परत करण्यात आलाय. यामध्ये मोबाईल, लॅपटॉप, सोने आणि इतर मौल्यवान वस्तूंचा समावेश होता. मूळ मालकांनी या वेळेला नवी मुंबई पोलिसांचे आभार मानले तर पोलीसानी याबाबत आणखी काही गुन्ह्याचा तपास सुरू असून नागरिकांना चोरीला गेलेले सामान पटत करणे हे आमचे कर्तव्य असल्याची प्रतिक्रिया व्यक्त केलेय.
0
0
Report

सपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑडियो हुआ वायरल, पार्टी ने किया निष्कासित

RavindraRavindraFollow10m ago
Sisolar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद फरीद का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। ऑडियो में सपा और मुस्लिम समाज को लेकर कथित तौर पर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा होने के बाद मोहम्मद फरीद ने इसे AI की मदद से तैयार किया गया फर्जी ऑडियो बताया है। उन्होंने इस मामले में हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के निवासी सपा नेता मोहम्मद फरीद का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर उन्हें यह कहते हुए सुना जा रहा है कि मुस्लिम समाज के बिना समाजवादी पार्टी की जीत मुश्किल है और अगर मुस्लिम समाज पार्टी से अलग होता है, तो यादव समाज भी अलग हो जाएगा। इस कथित बयान को लेकर विरोध और आलोचना के बीच मोहम्मद फरीद ने ऑडियो का खंडन करते हुए इसे AI की मदद से बनाया गया बताया है। मोहम्मद फरीद ने आरोप लगाया है कि मौदहा थाना क्षेत्र के एक अपराधी और हिस्ट्रीशीटर ने उनसे पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी और इसके बाद उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से AI की मदद से कथित ऑडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

दुर्गा पूजा भगदड़: बंगाल में मौतों का सिलसिला, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने दुःख जताया

Gaya, Bihar:बंगाल में दुर्गा पूजा में हुए भगदड़ पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष का बयान, बंगाल सरकार पीड़ित परिवार के साथ है खड़ा। वेस्ट बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान हुए भगदड़ में एक दर्जन से अधिक हुए मौत के सवाल पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि घटना बहुत दुःखद है। और वँहा की सरकार तुंरत कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने तुरंत कदम उठाए है और ऐसी अप्रिय घटना घट गई है। हम सब दुखी है और मृतकों के आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। इस संकट की घड़ी में सम्पूर्ण देश परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना है उन परिवारों को धर्य और शक्ति प्रदान करने करे। घटना के लिए वँहा की सरकार इस विषय को देख रही है। मुख्यमंत्री खुद अस्पताल में गए थे और घटना तो घट गई है और सरकार एतिहात के तौर पर वँहा पर कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top