Back
दिव्यांग खिलाड़ी झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में इतिहास रचा
RKRishikesh Kumar
Feb 10, 2026 23:16:47
CHANDI, Harnaut, Bihar
एंकर:कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी कमी कमजोरी नहीं बनती। इस कहावत को सच कर दिखाया है मुख्यमंत्री के पैतृक गृह प्रखंड हरनौत के झंडू कुमार ने। बचपन से ही दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद झंडू कुमार ने कभी हालातों के आगे घुटने नहीं टेके और आज पैरा पावरलिफ्टिंग में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन कर रहे हैं।हरनौत नगर पंचायत के एक छोटे से गांव से निकलकर झंडू कुमार ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर वो मुकाम हासिल किया है, जो किसी प्रेरणा से कम नहीं है। साल 2025 में चीन में आयोजित पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर झंडू कुमार ने इतिहास रच दिया। वहीं वर्ल्ड चैंपियनशिप इजिप्ट में उन्होंने पांचवां स्थान हासिल कर अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा का लोहा मनवाया।अब तक झंडू कुमार 5 राष्ट्रीय पदक 1 अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके हैं।इतना ही नहीं, 2026 की एशियन चैंपियनशिप के लिए झंडू कुमार का चयन हो चुका है, और आने वाले दो महीनों के भीतर वे एशियाई मंच पर भारत के लिए पदक जीतने उतरेंगे। अपनी सफलता पर झंडू कुमार कहते हैं की “मैं शारीरिक रूप से दिव्यांग जरूर हूं, लेकिन मैंने कभी खुद को कमजोर नहीं माना। मैंने हमेशा जिंदगी की कठिनाइयों से लड़ना सीखा है। जो लोग खुद को दिव्यांग मानकर हार मान लेते हैं, उनसे मेरा कहना है कि जो कोई नहीं कर पाता, वो एक दिव्यांग जरूर कर सकता है। आने वाले समय में मैं भारत के लिए और भी मेडल जीतूंगा।”झंडू कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे हरनौत नगर पंचायत में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत कर हौसला अफजाई की और एशियन चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।झंडू कुमार आज सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि उन लाखों दिव्यांग युवाओं की उम्मीद हैं, जो संघर्षों से लड़कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowFeb 11, 2026 01:01:150
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 11, 2026 01:01:050
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 11, 2026 01:00:130
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 11, 2026 00:46:060
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 11, 2026 00:45:50Noida, Uttar Pradesh:सीएम भजनलाल और वित्त मंत्री दिया कुमारी का बजट की पेटी हाथ में लिए हुए और मुलाकात का यह विजुअल
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 11, 2026 00:31:040
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 11, 2026 00:30:490
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 10, 2026 23:17:200
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 10, 2026 23:17:130
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 10, 2026 23:16:560
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 10, 2026 23:16:280
Report
HBHimanshu Bhatt
FollowFeb 10, 2026 23:16:130
Report
SCSandip Chowdhury
FollowFeb 10, 2026 23:16:030
Report
BBBimal Basu
FollowFeb 10, 2026 23:15:470
Report