Back
मुंगेर पुलिस ने लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग पर कार्रवाई, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा
PKPrashant Kumar
Oct 12, 2025 16:30:33
Munger, Bihar
लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग पर मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसपी ने दो मामलों में हथियार लाइसेंस रद्द करने की की अनुशंसा, वायरल वीडियो बना सबूत
मुंगेर : विधानसभा चुनाव को लेकर मुंगेर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस प्रशासन अब उन लोगों पर नकेल कसने में जुट गया है जिन्होंने सुरक्षा के नाम पर हथियार का लाइसेंस तो लिया, लेकिन उसका दुरुपयोग कर रहे हैं। हाल के दिनों में लाइसेंसी हथियार से फायरिंग के दो मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है。
एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सफियासराय थाना क्षेत्र के महम्मदपुर फरदा तथा नया रामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी रामपुर गांव में लाइसेंसी हथियार से की गई गोलीबारी की जांच की गई। वायरल वीडियो के आधार पर दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने हथियार जब्त कर लिए हैं。
पहला मामला 27 सितंबर का है, जब जमीन विवाद को लेकर बबलू मलिक एवं उसके समर्थकों ने लाइसेंसी हथियार से अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें एक युवक घायल हो गया था। वहीं दूसरा मामला 2 अक्टूबर का है, जब दुर्गा पूजा के अष्टमी के दिन सुल्तान कुमार ने गढ़ी रामपुर गांव में अपने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की थी。
दोनों मामलों में मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने दोषियों के लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा जिला निर्वाचन पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर के पास भेजी है。
एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा — “विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है। लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HKHARI KISHOR SAH
FollowNov 11, 2025 13:48:290
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 11, 2025 13:47:490
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowNov 11, 2025 13:47:360
Report
SKShubham Koli
FollowNov 11, 2025 13:46:470
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 11, 2025 13:46:140
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 11, 2025 13:45:560
Report
0
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 11, 2025 13:45:330
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 11, 2025 13:45:160
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 11, 2025 13:39:430
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 11, 2025 13:39:200
Report
KCKashiram Choudhary
FollowNov 11, 2025 13:38:410
Report
UJUmesh Jadhav
FollowNov 11, 2025 13:38:240
Report